Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भाटापारा में गौरव का दिन,विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया छत्तीसगढ़ महतारी और शहीद खोण्डे की प्रतिमा का अनावरण
    • मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का असर: एक फोन कॉल पर किसान की समस्या का 24 घंटे में समाधान
    • आगामी विधानसभा सत्र में सामाजि बहिष्कार जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ सक्षम कानून बनाया जाये : डॉ. दिनेश मिश्र
    • Jammu-Kashmir News: LoC के पास Blast, JCO सहित 4 जवान घायल
    •  दिल्ली के शास्त्री नगर के पास फैक्ट्री में भीषण आग, पूरे इलाके में हड़कंप का माहौल
    • मानसून स्पेशल: इस रिमझिम बारिश में घर पर बनाएं क्रिस्पी ‘कॉर्न चीज़ी बॉल्स’, बेहद आसान है रेसिपी
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की घोषणा पर त्वरित अमल, ग्रामीणों की मांगों को मिली स्वीकृति
    • राज्यपाल श्री डेका को जगदलपुर के ट्री मैन ने भेंट की मियाजाकी आम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, June 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»शिक्षक विपिन यादव का वीडियो वायरल, कहा की खान सर कम फीस की बात करते हैं, लेकिन वसूलते हैं 75,000
    मुख्य समाचार

    शिक्षक विपिन यादव का वीडियो वायरल, कहा की खान सर कम फीस की बात करते हैं, लेकिन वसूलते हैं 75,000

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिहार की राजधानी पटना के एक अन्य मशहूर शिक्षक विपिन कुमार यादव ने खान सर को लेकर बड़ा दावा किया है। विपिन सर ने खान सर की कोचिंग और कम फीस लेने के उनके दावों पर सवाल उठाए हैं। सोशल मीडिया पर विपिन सर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक स्टूडेंट का ईमेल और फीस की रसीद दिखाकर यह आरोप लगा रहे हैं कि खान सर का कोचिंग इंस्टीट्यूट स्टूडेंट्स से 75000 रुपये तक फीस वसूल कर रहे हैं।

    मां के गहने बेचकर छात्र ने दी थी एडवांस फीस

    विपिन सर ने एक लाइव क्लास के दौरान बताया कि बहुत गरीब परिवार से आने वाले मोहम्मद फैजल नाम के एक छात्र ने 16 अप्रैल 2026 को खान सर के कोचिंग इंस्टिट्यूट में ‘UPSC आह्वान बैच’ में एडमिशन लिया था। कोर्स की कुल फीस 75,000 रुपये तय थी। छात्र ने 40,000 एडवांस के तौर पर जमा किए थे और बाकी 35,000 बाद में देने थे। बुरी आर्थिक स्थिति के कारण फीस भरने के लिए छात्र को अपनी मां के सोने के गहने बेचने पड़े। हालांकि, छात्र ने बहुत उम्मीदों के साथ एडमिशन लिया था, लेकिन एडमिशन के सिर्फ चार दिन बाद ही उसकी मां की तबीयत बिगड़ गई।

    छात्र ने रिफंड के लिए लगाई गुहार

    छात्र ने अपनी मां के इलाज के लिए कोचिंग इंस्टिट्यूट के मैनेजमेंट से रिफंड मांगा, तो उसे राहत के बजाय झटका लगा। विपिन सर द्वारा दिखाए गए एक ईमेल के अनुसार, कोचिंग डायरेक्टर ने साफ कहा, “हम यहां से रिफंड प्रोसेस नहीं कर सकते, सीधे खान सर को ईमेल करें।” विपण सर के अनुसार, छात्र ने फीस रिफंड के लिए खान सर को कई ईमेल भेज कर मदद की गुहार लगाई और अपनी मां की जान बचाने की कोशिश में फ़ीस की रसीद भी अटैच की, लेकिन खान सर या उनकी टीम की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला।

    विपिन सर ने बताया कि काफी प्रयास करने के बाद जब छात्र के पास कोई रास्ता नहीं बचा तो छात्र ने उनसे संपर्क किया और मदद की अपील की। ​​विपिन सर ने मामले में बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन खान सर की टीम ने कोई जवाब नहीं दिया, जिससे मजबूर होकर विपिन सर को लाइव आना पड़ा और सच सबके सामने लाना पड़ा।

    अमिताभ बच्चन और कपिल शर्मा के शो में सच क्यों छिपाया?

    विपिन सर ने सेलिब्रिटी शो में खान सर के जाने और वहां दिए गए बयानों को लेकर उन पर तंज कसा। खान सर पर निशाना साधते हुए विपिन सर ने पूछा, “खान सर, आप देश के सबसे बड़े शो में जाते हैं, जैसे अमिताभ बच्चन का KBC, कपिल शर्मा का शो और शुभंकर मिश्रा का पॉडकास्ट। वहां आप हर तरह के विषयों पर बात करते हैं, फिर भी आपने देश को कभी यह क्यों नहीं बताया कि आप असल में ऑनलाइन कोर्स के लिए 40,000 और ऑफलाइन कोर्स के लिए 75,000 रुपये फीस लेते हैं? जबकि, आप दुनिया भर में सिर्फ 200-500 रुपये की फीस का ढिंढोरा पीटते रहते हैं।”

    टीचर बम नहीं चलवाते – विपिन सर

    खान सर ने कई इंटरव्यू में दावा किया है कि वे बहुत कम फीस पर पढ़ाते हैं, जिससे पटना के दूसरे टीचर उनसे जलते हैं और उन पर बम फेंकवाते हैं। इस दावे को गलत साबित करते हुए विपिन सर ने पटना के कोचिंग सेंटरों के बीच होने वाले झगड़ों के पीछे की सच्चाई सामने रखी।

    विपिन सर ने कहा कि पटना में किसी भी टीचर में इतनी हिम्मत या साधन नहीं हैं कि वे बमों की बौछार वाला हमला करवा सकें। असल में, जब पटना में दुर्गा पूजा, लक्ष्मी पूजा या सरस्वती पूजा जैसे त्योहार आते हैं, तो स्थानीय असामाजिक तत्वों द्वारा मांगे जाने वाले ‘चंदे’ को लेकर विवाद होते हैं। ज्यादा स्टूडेंट वाले कोचिंग सेंटरों को ज्यादा चंदा देने के लिए निशाना बनाया जाता है। इसी चंदे को न देने की वजह से मारपीट और बम हमले होते हैं। विपिन सर का आरोप है कि खान सर इस ‘चंदे के विवाद’ को टीचरों के बीच प्रोफेशनल राइवलरी का मामला बताकर मीडिया से सिर्फ सहानुभूति और तारीफ बटोरते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    “इकलौते बचे बेटे को बदनाम मत करो”, आंचल के आरोपों पर भावुक हुआ सक्षम का परिवार

    June 16, 2026

    रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की समधन का निधन, बेटे जसपाल राणा की मौत के 4 दिन बाद तोड़ा दम

    June 16, 2026

     पत‍ि ने नहीं की  दूसरी शादी,शादी के 6 महीने बाद ही छोड़कर गई पत्नी 48 साल बाद वापस लौटी, खुशी से रो पड़ा पति

    June 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.