Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • चैटिंग का ये शॉर्टकट कहीं आपका रिलेशनशिप तो नहीं कर रहा खराब? इस आर्टिकल में जानें क्यों आपका पार्टनर बस हम्म लिखकर हो जाता है चुप
    • तेज प्रताप ने FIR में आकाश के साथ अनुष्का को भी बनाया आरोपी, आवेदन में क्या-क्या लिखा
    • विपक्षी पार्टियों का कांग्रेस में विलय मुश्किल!…
    • भानु सप्तमी पर सूर्य देव से पाएं आरोग्य और धन का वरदान, बस करना होगा ये काम
    • बाल पकड़ के घसीटा, हाथ-पैर बांधकर डंडों से वार… चोरी के शक में आमीन खान ने 8 साल की बच्ची को दी ‘मौत की सजा’
    • सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि पूरे इटली का अपमान हैं , ट्रंप के बयान के बाद इटली ने उठाया सख्त कदम, विदेश मंत्री ने किया दौरा रद्द
    • मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
    • फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार ओपनिंग, Fans ने की कृति सेनन के परफॉर्मेंस की तारीफ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, June 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मौसम»भारत में मानसून की रफ्तार धीमी, अल नीनो दिखा रहा असर
    मौसम

    भारत में मानसून की रफ्तार धीमी, अल नीनो दिखा रहा असर

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देश के कई हिस्सों में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ती दिख रही है। भारतीय मौसम विभाग (आइएमडी) के नाउकास्ट के अनुसार, बुधवार को देश के बड़े हिस्से में कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई और अधिकांश क्षेत्र ग्रीन जोन में रहे, जिससे तत्काल बारिश की संभावना कम नजर आई। वहीं विभिन्न उपग्रहों से प्राप्त आंकड़ों ने असमान वर्षा और संभावित अल नीनो प्रभाव को लेकर चिंता बढ़ा दी है। यूरोपीय मौसम उपग्रह मेटियोसैट के चित्रों में उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर घने बादल दिखाई दे रहे हैं, जिससे ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और पूर्वोत्तर भारत में सामान्य मानसूनी गतिविधि बनी हुई है। हालांकि अरब सागर शाखा में रुकावट के संकेत मिले हैं, जिसके कारण पश्चिमी भारत में लगातार बारिश के बजाय रुक-रुक कर वर्षा हो रही है।

    मानसून की प्रगति हो रही प्रभावित

    अमरीकी एनओएए उपग्रहों के अनुसार इंटरट्रॉपिकल कन्वर्जेंस जोन (आइटीसीजेड) की उत्तर की ओर बढ़त कमजोर है, जिससे मानसून की प्रगति प्रभावित हो रही है। इसरो के इनसेट आंकड़ों में पूर्वी भारत में सक्रिय तूफान, जबकि मध्य प्रदेश, विदर्भ, गुजरात और राजस्थान में कम बादल दिखाई दिए हैं।

    जहां कम बारिश की आशंका, वहां पहले से पूरी हो तैयारी- कृषि मंत्री

    केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खरीफ 2026 की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को पहले से सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को नई दिल्ली स्थित कृषि भवन में आयोजित उच्चस्तरीय साप्ताहिक कृषि समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने देशभर में खरीफ सीजन की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में संभावित अल नीनो परिस्थितियों पर भी चर्चा हुई। कृषि मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जिन जिलों में कम बारिश या वर्षा के असमान वितरण की आशंका है, वहां अग्रिम तैयारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने विशेष रूप से उन जिलों पर ध्यान केंद्रित करने के निर्देश दिए, जो खरीफ 2026 के दौरान अल नीनो के प्रभाव में आ सकते हैं।

    कृषि मंत्री ने जिलाधिकारियों के साथ नियमित बैठकें आयोजित करने, विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने, साप्ताहिक समीक्षा करने और जोखिम वाले क्षेत्रों की पहचान करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संभावित चुनौतियों से निपटने के लिए जल संरक्षण, नमी प्रबंधन, अंतरफसली खेती और वैकल्पिक फसल पैटर्न को बढ़ावा दिया जाएगा, ताकि किसानों पर मौसम की अनिश्चितताओं का प्रभाव कम किया जा सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    IMD Alert: छत्तीसगढ़ में 72 घंटे तक तेज हवा व बादलों की गर्जना के बीच जोरदार बारिश की संभावना

    June 19, 2026

    IMD का अलर्ट जारी: छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में बारिश, उत्तर-पश्चिम भारत में आंधी-तूफान की संभावना

    June 17, 2026

    मौसम: 16, 17, 18, 19 और 20 जून को इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना, आंधी-तूफान का अलर्ट…

    June 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.