Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ड्यूटी पर तैनात डायल-112 के एक आरक्षक पर देर रात डंडे से हमला…
    • हरियाणा-राजस्थान में लाखों में बेचते थे बच्चे,दिल्ली में बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़, 20 से ज्यादा बच्चे बेचे , 12 गिरफ्तार…
    • फर्जीवाड़ा:सॉल्वर से SSC परीक्षा और मेडिकल टेस्ट दिलवाकर कॉन्स्टेबल की नौकरी हासिल की,12 दिन की ट्रेनिंग के बाद पकड़ा गया…
    • ‘लिपस्टिक फ्री कैंपस’ अभियान, पहला कॉस्मेटिक मुक्त कैंपस जिला बना कोल्लम
    • हाथों में आरती की थाली, साथ में घंटी बजाता पंडित, जम्मू कश्मीर के CM खीर भवानी मंदिर में की पूजा
    • अपने काफिले को रोका, सड़क पर खड़े लोगों से की मुलाकात, सीएम थलपति विजय का यह अंदाज
    • कर्नाटक MLC चुनाव में बीजेपी को बड़ा धक्का, दो विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग
    • तेज रफ्तार कार से बचने के चक्कर में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, पूर्व सैनिक की मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, June 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»शिवसेना UBT की बैठक में 6 सांसदों के नहीं पहुंचने पर नोटिस भेजकर मांगा जवाब
    मुख्य समाचार

    शिवसेना UBT की बैठक में 6 सांसदों के नहीं पहुंचने पर नोटिस भेजकर मांगा जवाब

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। शिवसेना (उद्धव गुट) में एक बार फिर बड़ी टूट की संभावना मंडरा रही है। गुरुवार को पार्टी सांसद अनिल देसाई द्वारा दिल्ली में बुलाई गई संसदीय दल की बैठक से 9 में से 6 लोकसभा सांसद नदारद रहे। ये 6 सांसद लोकसभा में शिवसेना (UBT) की कुल ताकत का दो-तिहाई हिस्सा हैं। शिवसेना (उद्धव गुट) ने इस खुली बगावत को देखते हुए सभी अनुपस्थित सांसदों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और उनकी सदस्यता रद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

    ऑपरेशन टाइगर की अटकलें

    महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों ऑपरेशन टाइगर को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। ऐसी अटकलें हैं कि शिवसेना (UBT) के वर्तमान 9 में से 7 सांसद एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के संपर्क में हैं और पाला बदलने पर विचार कर रहे हैं। इस घटनाक्रम ने 2022 में शिंदे के नेतृत्व में हुई उस बगावत की चिंताएं फिर से पैदा कर दी हैं, जिसने पार्टी को दो धड़ों में बांट दिया था।

    शिवसेना (UBT) ने अपने सभी सांसदों को दिल्ली स्थित संसद कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने के लिए थ्री-लाइन व्हिप जारी किया था। पार्टी के सभी 9 लोकसभा सांसदों अरविंद सावंत, अनिल देसाई, संजय जाधव, ओमप्रकाश राजेनिंबालकर, भाऊसाहेब वाकचौरे, संजय दीना पाटिल, संजय देशमुख, नागेश पाटिल आष्टीकर और राजभाऊ वाजे को उपस्थित रहना था।

    लेकिन बैठक के बाद सांसद राजभाऊ वाजे ने पुष्टि की कि कुल 6 सांसद इस जमावड़े से गायब रहे। बैठक में लोकसभा के सिर्फ तीन सांसदअरविंद सावंत, राजभाऊ वाजे और अनिल देसाई शामिल हुए। इनके अलावा राज्यसभा सांसद संजय राउत भी मौजूद थे।

    यह गद्दारी और साजिश है: संजय राउत

    बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए संजय राउत ने कड़े शब्दों में चेतावनी दी और अनुपस्थित सांसदों की इस रणनीति को धोखा, बेईमानी, साजिश और फर्जीवाड़ा करार दिया। राउत ने कहा कि हमारे लोकसभा नेता अरविंद सावंत और मुख्य सचेतक अनिल देसाई ने आज सुबह 11 बजे सांसदों की बैठक बुलाई थी।

    जो सदस्य इस बैठक में शामिल नहीं हुए, हम उसे पार्टी व्हिप का उल्लंघन मानते हैं। उन्होंने पार्टी के आदेशों का पालन नहीं किया है, इसलिए कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

    राउत ने बागी सांसदों के कदमों पर सवाल उठाते हुए कहा, “उन्हें कारण बताओ नोटिस दिया जाएगा, जवाब मांगे जाएंगे और हम उनकी सदस्यता रद्द करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कल लोकसभा स्पीकर से मिलकर विलय की मांग की है। हम भी अध्यक्ष से मिले थे मैं, अरविंद सावंत और अनिल देसाई। हमारी तस्वीर भी प्रकाशित हुई थी। अगर उन छह लोगों ने अध्यक्ष से मुलाकात की है, तो वे अपना चेहरा दिखाएं।”

    कारण बताओ नोटिस जारी

    पार्टी सांसद अनिल देसाई ने स्पष्ट किया कि अनुशासनहीनता के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो चुकी है। उन्होंने बताया, “बैठक खत्म होते ही आज कारण बताओ नोटिस भेज दिया गया है। कार्रवाई यही है कि नोटिस देकर पूछा गया है, आप क्यों नहीं आए? आपको मैसेज किया गया था, व्हाट्सएप किया गया था और आपको वह मिला भी था। फिर भी आपने यह नहीं बताया कि आप आ रहे हैं या नहीं, इसलिए आपकी अनुपस्थिति को इसी रूप में देखा जाएगा।”

    संजय राउत ने एकनाथ शिंदे पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि गंदी राजनीति करने के लिए बीजेपी को भी इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने बागी सांसदों को चेतावनी देते हुए कहा, “आप अभी भी पार्टी के सदस्य हैं। आपने हमारी पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न पर चुनाव जीता है। यदि आप व्हिप का उल्लंघन करते हैं, तो कानूनी कार्रवाई होगी। टीवी पर देखा जा सकता है कि इन लोगों के निर्वाचन क्षेत्रों में जनता सड़कों पर उतर आई है। इस बार यह गद्दारी एकनाथ शिंदे और इन गद्दारों को बहुत भारी पड़ेगी। अरविंद सावंत अयोग्यता पत्र के लिए दस्तावेज़ तैयार कर रहे हैं।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    हरियाणा-राजस्थान में लाखों में बेचते थे बच्चे,दिल्ली में बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़, 20 से ज्यादा बच्चे बेचे , 12 गिरफ्तार…

    June 18, 2026

    फर्जीवाड़ा:सॉल्वर से SSC परीक्षा और मेडिकल टेस्ट दिलवाकर कॉन्स्टेबल की नौकरी हासिल की,12 दिन की ट्रेनिंग के बाद पकड़ा गया…

    June 18, 2026

    ‘लिपस्टिक फ्री कैंपस’ अभियान, पहला कॉस्मेटिक मुक्त कैंपस जिला बना कोल्लम

    June 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.