Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
    • छत्तीसगढ़ में निराश्रित मवेशियों के संरक्षण के लिए बड़ी पहल,प्रदेश में स्थापित होंगे 1460 गौधाम…
    • मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से 97 गांवों में होगा विद्युत विस्तार
    • लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की महत्वपूर्ण पहल
    • सशक्त बचपन, समृद्ध छत्तीसगढ़-बच्चों के पोषण, संरक्षण और सर्वांगीण विकास का नया अध्याय
    • कर्तव्यनिष्ठ होकर जनसेवा एवं सुशासन के लिए जमीनी स्तर पर करें बेहतर कार्य : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • 20 मिनट में 7 धमाकों से दहला दुबई, वीडियो बनाने वाले दो लोग भी गिरफ्तार
    • अनुच्छेद 370 हटने के सात वर्ष पूरे होने पर पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर, लद्दाख ने विकास का नया दौर देखा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»‘काला हिरण’ फिल्म से जुड़ी सलमान खान की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में टली सुनवाई
    मनोरंजन

    ‘काला हिरण’ फिल्म से जुड़ी सलमान खान की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में टली सुनवाई

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली हाई कोर्ट ने शुक्रवार को एक्टर सलमान खान की उस याचिका पर सुनवाई टाल दी, जिसमें उन्होंने अपकमिंग फिल्म ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लिगेसी’ की शूटिंग, प्रमोशन और रिलीज पर रोक लगाने की मांग की थी.  फिल्म निर्माताओं के वकील ने याचिका का जवाब देने के लिए समय मांगा था.  इस मामले की सुनवाई जस्टिस मधु जैन की वेकेशन बेंच ने की. वहीं अब इस केस पर अगली सुनवाई 1 जुलाई को होगी. 

    सलमान खान के वकील ने क्या कहा? 
    खान की ओर से पेश हुए सीनियर एडवोकेट संदीप सेठी ने कोर्ट से अंतरिम सुरक्षा देने की अपील की थी. उन्होंने तर्क दिया कि फिल्म निर्माता एक्टर की सहमति के बिना उनकी जिंदगी और पर्सनैलिटी का कमर्शियल फ़ायदा उठाने की कोशिश कर रहे थे. एडवोकेट सेठी ने सलमान खान की और से कहा, “वे मेरी जिंदगी पर फिल्म बना रहे हैं और नोटिस को फाड़ रहे हैं. उन्हें मेरी ज़िंदगी पर फिल्म बनाने का कोई अधिकार नहीं है. मैं अंतरिम रोक (इंजंक्शन) की मांग कर रहा हूंय टीज़र पहले ही रिलीज़ हो चुका है.”

     फिल्म मेकर के वकील ने क्या कहा? 
    बता दें कि फिल्म निर्माता के वकील ने कहा कि उसे सलमान के वकील की तरफ से दाखिल याचिका की कॉपी नहीं मिली है. बुधवार को सिर्फ एप्लीकेशन की कॉपी मिली है. जस्टिस मधु जैन ने याचिकाकर्ता सलमान खान के वकील से कहा कि वो दूसरे पक्ष को याचिका की कॉपी सप्लाई करे.  इस पर सलमान खान के वकील सेठी ने तर्क दिया कि प्रतिवादियों को पहले ही सूचना दी जा चुकी थी और कोर्ट में सर्विस का हलफनामा भी दाखिल किया जा चुका था.

    पिछली सुनवाई के दौरान सलमान खान की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने फिल्म के निर्माता अमित जानी और अन्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था. 

    सलमान ने क्यों की है काला हिरण फिल्म पर रोक की मांग? 
    गौरतलब है कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने दिल्ली हाईकोर्ट से फिल्म “काला हिरण : द बैटल फॉर लेगेसी” के रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है.  याचिका में सलमान खान का आरोप है कि फिल्म का पोस्टर उनकी पर्सनॉलिटी राइट्स  (Personality Rights) का खुला उल्लंघन करता है और उनके नाम, छवि तथा सार्वजनिक पहचान का व्यावसायिक लाभ के लिए बिना अनुमति इस्तेमाल किया जा रहा है.सलमान खान का कहना है कि प्रस्तावित फिल्म और उससे जुड़े प्रमोशनल कंटेंट उनके पर्सनैलिटी राइट्स का अतिक्रमण करती है, जिससे उनकी प्रतिष्ठा और कानूनी अधिकार प्रभावित हो सकते हैं. 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    भोजपुरी हॉरर फिल्म ‘पिया का घर’ का फर्स्ट लुक रिलीज, रोमांच और रहस्य से भरपूर नजर आई काजल राघवानी की फिल्म की पहली झलक…

    August 5, 2026

    दुनियाभर में टॉप 10 में शामिल 8 एपिसोड की सांसें रोक देने वाली नेटफ्लिक्स हॉरर सीरीज, महल में आत्माओं का साया, जिंदा नहीं बचता कोई भी युवराज…

    August 4, 2026

    गंभीर चोट के बाद Rashmika Mandanna ने बताया अब कैसी है उनकी हालत

    August 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.