Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तेज प्रताप ने FIR में आकाश के साथ अनुष्का को भी बनाया आरोपी, आवेदन में क्या-क्या लिखा
    • विपक्षी पार्टियों का कांग्रेस में विलय मुश्किल!…
    • भानु सप्तमी पर सूर्य देव से पाएं आरोग्य और धन का वरदान, बस करना होगा ये काम
    • बाल पकड़ के घसीटा, हाथ-पैर बांधकर डंडों से वार… चोरी के शक में आमीन खान ने 8 साल की बच्ची को दी ‘मौत की सजा’
    • सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि पूरे इटली का अपमान हैं , ट्रंप के बयान के बाद इटली ने उठाया सख्त कदम, विदेश मंत्री ने किया दौरा रद्द
    • मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
    • फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार ओपनिंग, Fans ने की कृति सेनन के परफॉर्मेंस की तारीफ
    • धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संघर्ष की अमर गाथा : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»तेज प्रताप ने FIR में आकाश के साथ अनुष्का को भी बनाया आरोपी, आवेदन में क्या-क्या लिखा
    मुख्य समाचार

    तेज प्रताप ने FIR में आकाश के साथ अनुष्का को भी बनाया आरोपी, आवेदन में क्या-क्या लिखा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं. उन्होंने अनुष्का यादव, उनके भाई आकाश यादव समेत 8 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. शुक्रवार को तेज प्रताप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आकाश यादव पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया. इसके बाद शुक्रवार की रात ही उन्होंने सचिवालय थाने में जाकर एफआईआर दर्ज कराई.

    इन 8 लोगों पर तेज प्रताप ने लगाया आरोप

    1. आकाश यादव
    2. मनोज यादव
    3. तारा देवी
    4. अनुष्का यादव
    5. मंजीत यादव
    6. विशाल यादव
    7. अभिषेक कुमार सिंह
    8. शुभम कुमार

    आकाश और अनुष्का यादव से कब मिले तेज प्रताप?

    आवेदन में तेज प्रताप ने बताया, जब वे स्वास्थ्य मंत्री थे उसी दौरान उनका परिचय आकाश यादव, मनोज यादव, तारा देवी, अनुष्का यादव, मंजीत यादव, विशाल यादव, अभिषेक कुमार सिंह और शुभम कुमार से हुआ था. उस समय आकाश यादव छात्र राजद से जुड़ा हुआ था. तेज प्रताप के मुताबिक आकाश उनके संपर्क में आने के बाद ही छात्र राजद के कार्य में आगे बढ़े और प्रदेश अध्यक्ष बनने में सहयोग मिला.

    आकाश यादव और परिजनों ने तेज प्रताप के खिलाफ रचा षड्यंत्र

    आगे आवेदन में उन्होंने बताया कि धीरे-धीरे उन लोगों से अच्छे संबंध बने और ये लोग मेरे साथ रहने, आने-जाने और संपर्क में रहने लगे. समय बीतने के साथ सभी आरोपित व्यक्ति आपस में मिलकर मेरे खिलाफ षड्यंत्र करने लगे. इन लोगों ने मेरी राजनीतिक छवि, सामाजिक प्रतिष्ठा और पारिवारिक मान-सम्मान को देखकर मुझे ट्रैप करने और ब्लैकमेल करने की योजना बनाई.

    इसी क्रम में एक दिन मुख्य अभियुक्त आकाश यादव ने मुझे अपने घर बुलाया और अपने परिवार के सदस्यों, जिनमें उसकी मां, बहनें और अन्य पारिवारिक सदस्य शामिल थे, उनसे मिलवाया. उसके बाद धीरे-धीरे उसके घर आना-जाना होने लगा. कुछ समय बाद मुख्य अभियुक्त आकाश यादव ने मुझे धमकाते हुए कहा कि उसके घर आने-जाने का वीडियो बना लिया गया है और वह मुझे दुनिया की नजर में गलत साबित कर देगा. यह प्रचारित करेगा कि मेरा आचरण खराब है.

    ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली का आरोप

    तेज प्रताप यादव ने यह भी लिखा कि आकाश यादव ने कहा कि यदि मैं उसे पैसा नहीं दूंगा तो वह मेरी राजनीतिक और सामाजिक छवि को बर्बाद कर देगा. मुझे बदनाम करेगा और झूठे मुकदमे में फंसा देगा. इस पूरे षड्यंत्र में केवल आकाश यादव ही नहीं, बल्कि मनोज यादव, तारा देवी, अनुष्का यादव, मंजीत यादव, विशाल यादव, अभिषेक कुमार सिंह और शुभम कुमार भी सहयोग करते रहे हैं. ये सभी लोग एक राय होकर मेरे खिलाफ ब्लैकमेलिंग, अवैध धन वसूली, मानसिक प्रताड़ना और झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश में शामिल हैं.

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव ने की पैसों की डिमांड

    आवेदन के मुताबिक, आकाश यादव कभी 10 लाख रुपये, कभी 5 लाख रुपये, कभी 2 लाख रुपये और अलग-अलग समय पर अलग-अलग राशि की मांग करता रहा. अपनी इज्जत, प्रतिष्ठा, राजनीतिक छवि और परिवार के मान-सम्मान को बचाने के लिए मैंने कई बार मजबूरी में पैसा दिया भी है.

    कई बार पैसा आकाश यादव की ओर से अपनी मां तारा देवी और बहन अनुष्का यादव के बैंक खातों में भी मंगवाया गया है. इस संबंध में बैंक खाते, लेन-देन और अन्य सबूत आवश्यकता पड़ने पर जांच एजेंसी, थाना और न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए जा सकते हैं.

    6 जून को तेज प्रताप को मिली थी धमकी

    हाल के दिनों में जब मेरे सुरक्षा कर्मियों को वापस कर दिया गया. ऐसे में आरोपितों को यह लगा कि अब मैं असुरक्षित हो गया हूं और मेरे खिलाफ दबाव, धमकी या हमला करना आसान हो जाएगा. इसी कारण सभी आरोपित व्यक्ति एक राय होकर मुझे परेशान, तंग-तबाह, बदनाम और ब्लैकमेल करने की साजिश को और तेज कर दिए.

    इसी क्रम में 6 जून को मेरे मोबाइल पर कॉल कर मुझे धमकी दी गई और गाली-गलौज भरे शब्दों के साथ ब्लैकमेल करने का प्रयास किया गया. मैंने इसका पुरजोर विरोध किया. घटना के संबंध में मैंने 7 जून को आकाश यादव को विधिवत लीगल नोटिस भी भिजवाया.

    लीगल नोटिस भेजे जाने के बाद आरोपित आकाश यादव और उसके सहयोगी प्रतिशोध में आ गए और मेरे ऊपर झूठा मुकदमा कर दिया. न्यायालय में जाकर मेरे खिलाफ झूठी शिकायत की गई, जिसका उद्देश्य केवल मुझे दबाव में लाना, मेरी छवि खराब करना और मुझसे अधिक से अधिक पैसा वसूलना है.

    19 जून को भी दी गई थी धमकी

    तेज प्रताप ने अपने आवेदन में यह भी बताया कि 19 जून को आरोपितों की ओर से अपने एक व्यक्ति को मेरे पास भेजा गया. आकाश यादव और अन्य लोग मुझसे मिलना चाहते हैं और अगर मैं पैसा दे दूं तो मामला शांत कर दिया जाएगा, नहीं तो मेरी छवि को और खराब कर दिया जाएगा. साथ ही मुझे झूठे मुकदमे और मीडिया प्रचार के माध्यम से फंसा दिया जाएगा. ऐसे में तेज प्रताप यादव ने मामले में कार्रवाई की मांग की.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात

    June 19, 2026

    राज्यपाल श्री डेका से सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ की स्टैंडिंग काउंसिल सुश्री जैन ने की सौजन्य भेंट

    June 19, 2026

    हरियाणा-राजस्थान में लाखों में बेचते थे बच्चे,दिल्ली में बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़, 20 से ज्यादा बच्चे बेचे , 12 गिरफ्तार…

    June 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.