Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जुलाई में लॉन्च होंगे कई तगड़े मॉडल्स
    • अंग्रेजों से भिड़ेगा भारत, आज इंग्लैंड के खिलाफ पहला टी-20 मैच
    • बड़ी कार्यवाही: 55 करोड़ के 37 किलो सोने के बिस्किट तस्करो से जप्त
    • चंदा-चढ़ावा कांड ‘बेनतीजा’
    • सशक्त राज्यसभा परिसीमन विवाद के समाधान की कुंजी
    • छत्तीसगढ़ में शिक्षकों को बड़ी राहत: शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक मिलेगी पुनर्नियुक्ति, सरकार ने दी मंजूरी
    • अमेरिका का बड़ा फैसला, रूस को सहायता देने के आरोप में भारतीय कंपनी पर लगे प्रतिबंद को हटाया
    • चर्चित केतन अग्रवाल हत्या मामले पर इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में डॉ . मुस्कान सोनी सस्पेंड 
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, July 1
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»तकनीकी»8000mAh बैटरी से लेकर 50MP कैमरे तक, इस हफ्ते लॉन्च होंगे ये दमदार स्मार्टफोन्स
    तकनीकी

    8000mAh बैटरी से लेकर 50MP कैमरे तक, इस हफ्ते लॉन्च होंगे ये दमदार स्मार्टफोन्स

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो इस हफ्ते आपके लिए कई शानदार मॉडल्स लॉन्च होने वाले हैं. जून के इस आखिरी और जुलाई के पहले हफ्ते में Samsung, OnePlus और OPPO अपने नए स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रहे हैं. इनमें बड़ी बैटरी, दमदार कैमरा, AI फीचर्स और लंबे सॉफ्टवेयर अपडेट जैसी कई खास खूबियां देखने को मिलेंगी. इनमें बजट, मिड-रेंज और प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट के फोन शामिल हैं. आइए जानते हैं कौन-कौन से मॉडल इस सप्ताह लॉन्च होने वाले हैं.

    Samsung Galaxy M47

    इस हफ्ते सबसे पहले Samsung का Galaxy M47 लॉन्च होने वाला है. कंपनी इस मॉडल को 29 जून को भारत में पेश करने वाली है. यह स्मार्टफोन Amazon पर उपलब्ध होगा. इसमें Snapdragon प्रोसेसर, LPDDR5X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज मिलेगी. फोन में 6.7 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और Corning Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन के साथ आएगा. फोटोग्राफी के लिए, इसमें 50MP OIS प्राइमरी कैमरा, 5MP अल्ट्रा-वाइड और 2MP मैक्रो सेंसर दिया जा सकता है. वहीं सेल्फी के लिए 12MP फ्रंट कैमरा मिलेगा, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेगा. इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका सॉफ्टवेयर सपोर्ट होगा. Samsung इसमें 6 साल तक Android OS अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने वाली है. इसके अलावा 45W फास्ट चार्जिंग और बायपास चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा.

    OnePlus N6

    इस हफ्ते जून के आखिरी दिन यानी 30 जून को OnePlus अपना नया बजट स्मार्टफोन OnePlus N6 लॉन्च करेगा. इसकी कीमत 18,000 से 25,000 रुपये के बीच होने की उम्मीद जताई जा रही है. फोन में MediaTek Dimensity 6360 Apex प्रोसेसर, 6GB RAM और Android 16 बेस्ड OxygenOS 16 मिलेगा. इसकी सबसे बड़ी खासियत 8,000mAh की बड़ी बैटरी होगी, जिसे 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा. फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा होने की उम्मीद है. कंपनी का दावा है कि यह फोन लंबे समय तक स्मूद परफॉर्मेंस देगा और इसे 5 साल तक बेहतर एक्सपीरियंस के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है.

    OPPO Reno16

    वहीं इस हफ्ते जुलाई के पहले दिन OPPO भी अपना नया फ्लैगशिप मॉडल भारतीय बाजार में पेश करने वाला है. कंपनी 2 जुलाई को Reno16 लॉन्च करेगी. यह कंपनी के Reno15 का सक्सेसर होगा. इसमें 6.32 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आएगा. कैमरे की बात करें, तो इसमें 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 50MP फ्रंट कैमरा मिलेगा. फोन IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग से लैस है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहेगा. इसके अलावा इसमें AI Snap Key, Splash Touch और Glove Touch जैसे नए फीचर्स भी मिलेंगे.

    OPPO Reno16C

    Reno16 के साथ Reno16C को भी OPPO 2 जुलाई को भारत में लॉन्च करने वाला है. यह Reno16 का थोड़ा किफायती वर्जन होगा. इसमें 6.57 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जिसकी पीक ब्राइटनेस 1,400 निट्स होगी. फोन में 50MP ट्रिपल रियर कैमरा और 50MP सेल्फी कैमरा मिलेगा. इसके अलावा, इसमें भी IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग, एयरोस्पेस-ग्रेड एल्यूमिनियम फ्रेम, Splash Touch और Glove Touch जैसे फीचर्स दिए जाएंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    व्हाट्सएप में जल्द आएगा यूजरनेम फीचर, जानिए कैसे करेगा काम

    July 1, 2026

    Router का Hidden Page सेकंडों में बता देगा क्यों डाउन हुआ Wi-Fi!

    June 30, 2026

    डिस्प्ले के मामले में नंबर-1 हैं ये 5 स्मार्टफोन्स

    June 28, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.