Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बहस के बाद हुई थी मारपीट,पत्नी को मारा जोर का चांटा, हुई बेहोश, सुबह मिली लाश… घबराकर पति ने भी दे दी जान…
    • IND vs SL : पडिक्कल का शतक, पहले ही दिन टीम इंडिया ने श्रीलंका पर बनाया अपना दबदबा…
    • 5 घंटे से पानी में पड़े ‘शव’ निकालने पहुंची पुलिस, फिर हुआ फिल्मी ट्विस्ट, निकालने गए तो उठकर बैठा…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने स्वतंत्रता दिवस पर सात दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
    • सड़क से हो चुकी हैं गायब,भारत की आजादी के बाद की 5 सबसे यादगार कारें…
    • वंदे मातरम् पर छिड़ गया घमासान!क्या सोनिया गांधी ने पूरा वंदे मातरम को गाने से रोका? राहुल भी रहे मौजूद, BJP के आरोप पर कांग्रेस ने दी सफाई…
    • ग्रीन साड़ी के साथ कौन-सा मेकअप लगेगा बेस्ट? सावन में ऐसे लगें ट्रेंडी…
    • सेना के 5 जवान लापता,अरुणाचल प्रदेश में भूस्खलन और बाढ़ से चार लोगों की मौत…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, August 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»तकनीकी»Router का Hidden Page सेकंडों में बता देगा क्यों डाउन हुआ Wi-Fi!
    तकनीकी

    Router का Hidden Page सेकंडों में बता देगा क्यों डाउन हुआ Wi-Fi!

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Wi-Fi Router: आज कल इंटरनेट लोगों की जरुरत बन चुका है. कई जगहों पर लोग अपने घरों में इंटरनेट के लिए वाई-फाई का इस्तेमाल करते हैं. ऑफिस से लेकर होटल या फिर घर में भी अब लोग तेज इंटरनेट के लिए वाईफाई का ही इस्तेमाल करते हैं.

    अक्सर देखा गया है कि किसी कारण से कई बार लोगों का वाईफाई डाउन हो जाता है जिससे लोगों को घंटों तक बिना इंटरनेट के रहना पड़ता है. लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसी ट्रिक के बारे में जिसे ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं. जी हां, दरअसल, वाईफाई राउटर में एक स्टेटस पेज होता है जो खुद बता देगा कि आपका वाईफाई डाउन क्यों है.

    कैसे काम करता है ये ट्रिक

    आपको बता दें कि आज भी बहुत कम लोग जानते हैं कि लगभग हर Wi-Fi राउटर में एक Hidden Status Page मौजूद होता है. ये पेज बताता है कि इंटरनेट की समस्या राउटर में है, इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर (ISP) में, मॉडेम में या फिर किसी एक डिवाइस में. इससे आपको आसानी से पता चल जाता है कि इंटरनेट किसी कारण से नहीं चल रहा है.

    Cable Internet इस्तेमाल करने वालों के लिए ये जरूरी

    अगर आपके घर में Cable Broadband लगा हुआ है तो केवल राउटर से काम नहीं चलेगा. आपको अपने मॉडेम को भी चेक करने की जरुरत है. मॉडेल में मौजूद स्टेटस पेज से देख सकते हैं कि इंटरनेट क्यों नहीं चल रहा है. बता दें कि यहां से आप Signal Strength, Downstream और Upstream Power, Signal-to-Noise Ratio और Error Logs जैसी डिटेल्स के बारे में जान सकते हैं.

    कैसे इस्तेमाल करें ये ट्रिक

    जानकारी के लिए बता दें कि अगर आपका इंटरनेट भी अचानक बंद हो जाए तो सबसे पहले अपने राउटर के एडमिन पेज पर जाएं. ये पेज आमतौर पर आपके होम नेटवर्क से कनेक्ट किसी भी डिवाइस के ब्राउजर में राउटर का लोकल IP एड्रेस दर्ज करके खोला जा सकता है.

    बता दें कि अकसर ये एड्रेस 192.168.0.1 या 192.168.1.1 होता है. अगर आपको ये नहीं पता है तो फोन या कंप्यूटर की नेटवर्क सेटिंग्स में जाकर Default Gateway या Router Address देख सकते हैं.

    अब लॉग-इन करने के बाद Status, Internet, WAN, Router Status, Network Map या System जैसे ऑप्शन सर्च करें. बता दें कि अलग-अलग कंपनियों के राउटर में इसका नाम अलग हो सकता है. स्टेटस पेज पर सबसे जरूरी जानकारी WAN IP Address होती है. अब अगर यहां 0.0.0.0, या कोई IP दिखाई नहीं देता तो इसका मतलब ये है कि आपका Wi-Fi सही चल रहा है लेकिन राउटर तक इंटरनेट पहुंच ही नहीं रहा है.

    ऐसी स्थिति में Wi-Fi का नाम बदलने, चैनल बदलने या बार-बार राउटर रीस्टार्ट करने से कोई खास फायदा नहीं होता है. क्योंकि दिक्कत मॉडेम, ONT, ISP या केबल कनेक्शन में हो सकती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    एक OTP से कैसे जानें पूरी कॉल हिस्ट्री?

    August 14, 2026

    Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL लांच, कीमत और फिचर्स

    August 13, 2026

    Redmi का 9,210 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन जल्द आएगा, 8GB RAM भी

    August 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.