Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अब 31 अगस्त तक ले सकेंगे प्रवेश,छात्रहित में लिया गया फैसला-मंत्री श्री टंक राम वर्मा
    • भौतिक प्रगति के साथ अपनी समृद्ध परंपरा और मानवीय मूल्यों को सहेजकर रखना ही सच्चा विकास- मंत्री श्री टंक राम वर्मा
    • विद्यार्थियों ने देखी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और ‘वंदे मातरम्’ पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी
    • मुख्यमंत्री ने रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का किया शुभारंभ, छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को नई मजबूती
    • NLSIU में CJI सूर्यकांत और BCI चेयरमैन मनन कुमार के दौरे पर विवाद, 702 छात्रों ने जताया विरोध
    • ‘वंदे मातरम’ विवाद, सोनिया गांधी माफी मांगें, बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के वंशज सुमित्रो चटर्जी की मांग
    • अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री श्री साय
    • स्वतंत्रता दिवस पर बागोदरा पुलिस का एक्शन, 7164 शराब की बोतलें जब्त
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, August 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»बड़ी कार्यवाही: 55 करोड़ के 37 किलो सोने के बिस्किट तस्करो से जप्त
    BREKING NEWS

    बड़ी कार्यवाही: 55 करोड़ के 37 किलो सोने के बिस्किट तस्करो से जप्त

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सांगली:

    असम पुलिस ने सोने की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 55 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के 37 किलो (24 कैरेट) सोने के बिस्कुट जब्त किए हैं. इस मामले में महाराष्ट्र के सांगली जिले के रहने वाले 32 वर्षीय अक्षय बनसोडे को गिरफ्तार किया गया है. यह कार्रवाई गुवाहाटी के खारघुली इलाके में एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई.

    पुलिस पिछले कुछ दिनों से संदिग्ध व्यक्ति पर कड़ी नजर रख रही थी. पक्की जानकारी मिलने के बाद एक विशेष टीम ने संबंधित जगह पर छापा मारा. पुलिस ने मौके पर अक्षय बनसोडे को दो बैग के साथ पकड़ा. जब उन बैग्स की तलाशी ली गई, तो उसमें से 37 किलो सोने के बिस्कुट बरामद हुए.

    पुलिस को बनसोडे के पास से 37 किलो 24 कैरेट सोना (जिसकी बाजार कीमत 55 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है), 13 ग्राम चांदी और चार मोबाइल फोन (दो आईफोन और दो एंड्रॉयड) मिले हैं. पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अक्षय बनसोडे पिछले दो महीने से गुवाहाटी में ही रह रहा था. आरोपी ने संभवतः इससे पहले भी करीब 20 किलो सोने की तस्करी की है.

    इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. पुलिस अब इस बात की गहन जांच कर रही है कि क्या इस तस्करी के तार किसी अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट से जुड़े हुए हैं. असम पुलिस ने दावा किया है कि राज्य में अब तक की यह सबसे बड़ी सोने की जब्ती है. इस बड़ी कार्रवाई से सोने की तस्करी के एक बहुत बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश होने की संभावना है. फिलहाल जांच एजेंसियां आरोपी के वित्तीय लेनदेन को खंगाल रही हैं और उसके अन्य साथियों की तलाश सरगर्मी से की जा रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री ने रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का किया शुभारंभ, छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को नई मजबूती

    August 16, 2026

    स्वतंत्रता दिवस पर बागोदरा पुलिस का एक्शन, 7164 शराब की बोतलें जब्त

    August 16, 2026

    मोमोज ठेले के पास जोरदार धमाका, मची अफरातफरी,मोमोज ठेले के पास जोरदार धमाका, मची अफरातफरी…

    August 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.