Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘तेजस कार्यशाला’ का सफल आयोजन-स्टार्टअप इंडिया से युवाओं को मिली नई दिशा, स्थानीय उत्पादों और उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा
    • बारिश के साथ दिखने लगा ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान का असर
    • हाई-प्रोफाइल शादी:टेलर स्विफ्ट की शादी में ‘TT’ गिफ्ट बॉक्स के अंदर निकली ऐसी लग्जरी चीजें, हर तरफ हो रही चर्चा…
    • वन्यजीव संरक्षण में बड़ी सफलता-नर चीतल के अवैध शिकार का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल
    • 16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
    • हिंदू धर्म उदार, ईसाई नहीं है अमेरिकी महिला…थलपति विजय सरकार को मद्रास हाईकोर्ट की बड़ी नसीहत
    • माचा चाय का कमर्शियल उत्पाद करने वाला भारत का पहला राज्य बना असम
    • बंगाल में ममता को बड़ा झटका, एक महीने में दिया प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, July 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मौसम»बांद्रा में सबसे ज्यादा बारिश, माटुंगा-दादर में भी यही हाल, 5 की मौत, BMC के स्कूलों में छुट्टी
    मौसम

    बांद्रा में सबसे ज्यादा बारिश, माटुंगा-दादर में भी यही हाल, 5 की मौत, BMC के स्कूलों में छुट्टी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई: मुंबई और आसपास के जिलों में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। शहर में कई जगहों पर पानी भरने से वाहन बीच रास्ते में बंद हो गए हैं और चालक उन्हें धक्का देकर बाहर निकालने को मजबूर हैं। वहीं, पैदल आने-जाने वाले लोगों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने शहर और उसके आस-पास के इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसके साथ ही कुछ जगहों पर बहुत ज्यादा बारिश होने की भी संभावना है। अनुमान यह भी है कि वीकेंड पर कुछ इलाकों में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

    मुंबई में बारिश के चलते स्कूल बंद
    शनिवार सुबह 8 बजे तक पिछले 24 घंटों में मुंबई के कई हिस्सों में 100 मिमी से ज्यादा बारिश हुई, लेकिन नगर निगम के अधिकारियों ने कहा कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेवाएं चालू हैं। हालांकि, यात्रियों ने दिन के दौरान लोकल ट्रेन नेटवर्क में देरी की सूचना दी। न्यूज़ एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) ने बहुत ज्यादा बारिश के कारण मुंबई में स्कूलों और कॉलेजों को दोपहर की पाली के लिए बंद रखने का निर्देश दिया है।

    मुंबई में कहां कितनी बारिश?
    बीएमसी के डेटा के अनुसार, पश्चिमी उपनगरों में मुंबई के बांद्रा में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई। जहां H वेस्ट वार्ड ऑफिस में 150.6 मिमी, सुपारी टैंक में 146 मिमी और पाली चिंबाई में 143.2 मिमी बारिश हुई। आइलैंड सिटी में, परेल में 141.8 मिमी, माटुंगा-दादर में 135.2 मिमी, फोर्ट में 120.8 मिमी, वडाला में 118.3 मिमी और लोअर परेल में 118 मिमी बारिश दर्ज की गई। पूर्वी उपनगरों में विक्रोली में 143 मिमी, घाटकोपर में 136.4 मिमी, मानखुर्द में 134.2 मिमी, चेंबूर में 127.6 मिमी और मानखुर्द के महाराष्ट्र नगर में 124 मिमी बारिश दर्ज की गई।

    आज और कल हाईटाइड का अलर्ट
    पिछले 24 घंटों में आइलैंड सिटी में औसत 99 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि पूर्वी उपनगरों में 98 मिमी और पश्चिमी उपनगरों में 94 मिमी बारिश हुई। शनिवार दोपहर 2:50 बजे 4.26 मीटर और रविवार सुबह 2:52 बजे 3.60 मीटर की ऊंचाई पर हाई टाइड (समुद्र का जलस्तर बढ़ना) की उम्मीद है। शनिवार रात 8:56 बजे 1.66 मीटर और रविवार सुबह 8:22 बजे 1.28 मीटर पर लो टाइड (समुद्र का जलस्तर घटना) होने का अनुमान है। पुणे और ठाणे में भी भारी बारिश के कारण कई सड़कें जलमग्न हो गई हैं और दोनों शहरों में ट्रैफिक जाम की स्थिति है।

    नालासोपारा पूर्व के आचोले रोड पर भारी जलभराव
    मुंबई के विवा कॉलेज रोड, आचोले रोड, सेंट्रल पार्क, विजय नगर–नागिनदास पाड़ा, गाला नगर, तुलिंज ब्रिज सहित कई प्रमुख सड़कों पर जलभराव होने से यातायात प्रभावित हो गया है। प्रशासन ने नागरिकों से आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने और सावधानी बरतने की अपील की है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण मुंबई से सटे नालासोपारा पूर्व के आचोले रोड पर भारी जलभराव हो गया है, जिससे भीषण ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है।

    भिवंडी का तीन बत्ती भाजी मार्केट इलाका पूरी तरह जलमग्न
    सड़क पर पानी भरने से कई वाहन बीच रास्ते में बंद पड़ रहे हैं। जलभराव के कारण वसई-विरार शहर महानगरपालिका की अग्निशमन विभाग की गाड़ी भी ट्रैफिक में फंस गई। यहां तक रोड के आसपास सोसायटी और दुकानों में पानी घुस गया है। बारिश अभी भी लगातार जारी है, जिससे लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। मौसम विभाग की ओर से पूरे जिलों में रेड अलर्ट की घोषणा करने के बाद सुबह से ही भिवंडी और उसके आसपास हो रही मूसलाधार बारिश के चलते भिवंडी शहर का तीन बत्ती भाजी मार्केट इलाका पूरी तरह से जलमग्न हो गया है।

    दुकानों में पानी घुसा
    दर्जनों दुकानों में पानी घुस गया है। लोग अपने घरों से सब्जी की खरीदारी करने के लिए सुबह-सुबह निकलें, लेकिन तीन बत्ती भाजी मार्केट का यह नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से मौसम का अलर्ट जारी होने के बाद अंधेरी रेलवे स्टेशन पर बारिश जारी रही। लगातार बारिश के बावजूद, लोकल ट्रेन सेवाएं समय पर चल रही हैं और यात्री अपने काम पर जाते रहे। एक निवासी ने कहा कि हम मरीन ड्राइव पर जन्मदिन मना रहे हैं। मॉनसून के दौरान यहां आना बहुत अच्छा लग रहा है। दोस्तों के साथ मौसम का मज़ा लेने का अनुभव ही कुछ और है।

    बारिश के कारण मौतें और हादसे
    महाराष्ट्र में अब तक पांच लोगों की मौत की खबर है। इसमें मुंबई में तीन व्यक्त की मौत हो गई जबकि ठाणे और पुणे में एक-एक व्यक्ति के मरने की खबर है। 30 जून को मुंबई में एक स्कूल बस पर पीपल का पेड़ गिरने से 11 साल के एक लड़के की मौत हो गई। दो दिन बाद भारी बारिश के बीच काम पर जाते समय साकीनाका के खैरानी रोड पर एक 55 वर्षीय व्यक्ति खुले सीवर मैनहोल में गिर गया। प्राइवेट कॉन्ट्रैक्टर ने स्टॉर्म ड्रेन की सफाई और अंदर सुरक्षा ग्रिल लगाने के लिए मैनहोल का ढक्कन हटाया था, लेकिन आरोप है कि उन्होंने बिना किसी चेतावनी के उसे खुला छोड़ दिया। मीरा-भायंदर में एक पेड़ के अचानक उखड़कर गिरने से एक और व्यक्ति की मौत हो गई।

    पुणे में मासूम हादसे का शिकार
    पुणे के लोनी कालभोर इलाके में बारिश के पानी से भरे एक गड्ढे में गिरने से दो साल के बच्चे की मौत हो गई। ये गड्ढे सीवेज और स्टॉर्मवॉटर ड्रेनेज के काम के लिए खोदे गए थे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कॉन्ट्रैक्टर ने काम बीच में ही छोड़ दिया और बिना चेतावनी बोर्ड या बैरिकेड के गड्ढों को खुला छोड़ दिया।

    ठाणे में महिला की करंट से मौत
    बारिश से जुड़ी हालिया मौत में ठाणे में एक 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई। भारी बारिश के दौरान पावर ट्रांसफॉर्मर के पास फिसलकर गिरने पर वह एक लाइव वायर (बिजली के तार) के संपर्क में आ गई थी। पुलिस ने बताया कि यह घटना 1 जुलाई की रात को हुई। आसपास के लोग उसे अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    नवी मुंबई में दो छात्र बाल-बाल बचे
    वहीं, नवी मुंबई में नेरुल एलपी ब्रिज के नीचे पानी से भरी सड़क से गुजरते समय बिजली का झटका लगने से कॉलेज के दो छात्र बाल-बाल बच गए। बाद में जांच से पता चला कि जमीन के नीचे खराब हो चुके एक लाइव केबल की वजह से जमा हुए बारिश के पानी में बिजली का करंट आ गया था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार…

    June 30, 2026

    झमाझम बारिश ने दिल्ली-एनसीआर में गर्मी से दी राहत…ये बारिश मॉनसून वाली नहीं…

    June 29, 2026

    Chhattisgarh Monsoon : मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान, तेज बारिश, भारी वर्षा, गरज-चमक और वज्रपात की जताई संभावना

    June 29, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.