Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मंत्रालय कर्मचारी संघ ने किया मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री का भव्य स्वागत; कर्मचारियों के लिए ‘वेतन के विरुद्ध अल्पावधि ऋणयोजना’ का हुआ ऐतिहासिक शुभारंभ…
    • महादेव ऐप का संचालक सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार: फर्जी पासपोर्ट से प्रवेश का आरोप,भारत लाने की तैयारी शुरू…
    • दिल्ली के रोहिणी में गिरी बिल्डिंग, लोगों के दबे होने की आशंका, मलबे में फंसा दिखा शख्स…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से रायगढ़ में आधारभूत सुविधाओं का लगातार हो रहा विस्तार
    • सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के शिक्षकों और उनके परिवारों के लिए पांच लाख रुपए तक की मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का किया शुभारंभ…
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने रेलवे ओवर-ब्रिज एवं रेलवे अंडर-ब्रिज कार्यों की समीक्षा की
    • बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात, शख्स पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला
    • रात में हाईवे किनारे खड़ी गाड़ी में टायर बदलते समय हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा…4 की मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, July 8
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»तकनीकी»32MP सेल्फी कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ Moto G77 Power लांच
    तकनीकी

    32MP सेल्फी कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ Moto G77 Power लांच

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। Motorola ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Moto G77 Power लांच कर दिया है। फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में 7000mAH की बड़ी बैटरी दी गई है जो 30W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन की कीमत की बात करें तो Moto G77 Power के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपए है। फोन की बिक्री 13 जुलाई से मोटोराला की वेबसाइट, ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और देश के कई रिटेल स्टोर पर शुरू होगी। यह फोन पैनटोन नॉटिकल ब्लू, पैनटोन फ्यूशिया रेड और पैनटोन इम्पेनिट्रेबल जैसे कलर ऑप्शन में आता है।

    फोन के फीचर्स की बात करें तो Moto G77 Power में 6.72 इंच की Full HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और 1,050 निट्स पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन से लैस है। डिस्प्ले कलर बूस्ट टेक्नोलॉजी और गीले हाथों से बेहतर रिस्पॉन्स के लिए वॉटर टच सपोर्ट के साथ आती है। ऑडियो के लिए इसमें डॉल्बी एटमॉस और हाई-रेज ऑडियो सपोर्ट वाले स्टीरियो स्पीकर से लैस है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट दिया गया है। इसमें 8GB LPDDR4X RAM और 128GB स्टोरेज है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं RAM को रैम बूस्ट के जरिए 24GB RAM तक बढ़ाया जा सकता है।

    फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो G77 Power के रियर में क्वाड पिक्सेल टेक्नोलॉजी वाला 50MP का सोनी LYTIA 600 प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया है। इस फोन में 7,000mAh की बैटरी मिलती है जो कि 30W टर्बोपावर चार्जिंग और 6W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन एंड्रॉयड 16 के साथ आता है। कंपनी एक ओएस अपग्रेड और तीन साल तक सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    अब सिर्फ एक टेक्स्ट लिखकर बना सकेंगे मजेदार गेम्स! Meta ले आया ये नया ऐप

    July 4, 2026

    ऐप्पल का पहला फोल्डेबल आईफोन की कीमत सुनकर छूट जाएगा पसीना

    July 2, 2026

    व्हाट्सएप में जल्द आएगा यूजरनेम फीचर, जानिए कैसे करेगा काम

    July 1, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.