Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नाले से मिले थे पति-पत्नी के शव : गांव के ही 4 युवकों ने रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री
    • अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराया मजदूरों से भरा ऑटो, 2 लोगों की मौत, 5 घायल
    • डीके शिवकुमार ने नाराज कांग्रेस विधायकों से की अपील
    • जन्म और मृत्य प्रमाणपत्र से जुड़ा बिल राज्यसभा में पास
    • सफलता की कहानी-सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुआ विवाह पंजीयन, बड़े बचेली के दंपतियों को मिला योजनाओं का लाभ
    • वायरस से हाहाकार, 22 मौतें, 35 से ज्यादा बच्चे भर्ती, राजकोट, गांधीनगर और सूरत समेत चांदीपुरा प्रभावित
    • इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण
    • पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर नहीं आ सका आसाराम बापू, क्या अड़चने आ रही
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»नाबालिग लड़की से बार-बार गैंगरेप! दो शिक्षकों को आजीवन कारावास की सजा
    मुख्य समाचार

    नाबालिग लड़की से बार-बार गैंगरेप! दो शिक्षकों को आजीवन कारावास की सजा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गुनाः मध्यप्रदेश की एक अदालत ने एक नाबालिग से सामूहिक बलात्कार के आरोपी गुना के दो कराटे प्रशिक्षकों को बृहस्पतिवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। नाबालिग की शिकायत पर साल 2021 में गुना की कैंट पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ बलात्कार और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी, जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

    शिकायत में नाबालिग ने आरोप लगाया था कि दोनों प्रशिक्षकों ने उसके साथ गुना ही नहीं, बल्कि देश के अलग अलग हिस्सों और विदेश में भी बलात्कार किया। पॉक्सो मामलों की विशेष न्यायाधीश सोनाली शर्मा ने आरोपियों जगवीर जाटव (40) और सचिन भटनागर (30) को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई और सात-सात हजार रुपये जुर्माना भी लगाया। अदालत ने फैसला सुनाते हुए कहा कि सचिन भटनागर और जगवीर जाटव ने नाबालिग की अपरिपक्वता का लाभ उठाते हुए न केवल उसके साथ व्यक्तिगत विश्वासघात किया बल्कि गुरू-शिष्य के पवित्र संबंधों को धूमिल करके सामाजिक मूल्यों का भी हनन किया।

    अदालत ने कहा कि प्रकरण में नाबालिग ने अपनी अल्प आयु में गंभीर प्रकृति के लैंगिक अपराध से उत्पन्न होने वाली पीड़ा को मानसिक रूप से सहन किया है, जिससे उसका संपूर्ण जीवन प्रभावित रहेगा। गुना के पड़ोसी जिले की रहने वाली पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा था कि वह वर्ष 2017 में कराटे के प्रशिक्षण के लिए गुना एमपी वाडो काई कराटे एसोसिएशन में जाती थी, जहां जगवीर जाटव और सचिन भटनागर प्रशिक्षण देते थे।

    आरोपों के मुताबिक दोनों ने मुंबई और मलेशिया समेत विभिन्न स्थानों पर लगातार उसका शारीरिक शोषण किया। पीड़िता ने शिकायत में कहा कि साल 2019 तक लगातार उसका शारीरिक शोषण किया गया और जब कोरोना महामारी आई तो यह सिलसिला थमा। शिकायत के मुताबिक आरोपियों ने 2021 में फिर से जब पीड़िता से संपर्क किया तो उसने अपनी मां को सारी बात बताई और फिर जाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराया मजदूरों से भरा ऑटो, 2 लोगों की मौत, 5 घायल

    August 4, 2026

    वायरस से हाहाकार, 22 मौतें, 35 से ज्यादा बच्चे भर्ती, राजकोट, गांधीनगर और सूरत समेत चांदीपुरा प्रभावित

    August 4, 2026

    पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर नहीं आ सका आसाराम बापू, क्या अड़चने आ रही

    August 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.