Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: नगरीय प्रशासन विभाग ने 66 अभियंताओं के किए तबादले, देखें पूरी सूची
    • “ये मेरे पिता और दादी की गलती है”, फांसी के फंदे पर लटका मिला 20 वर्षीय VFX डिजाइनर का शव, दीवार पर लिखा मिला सुसाइड नोट
    • शाला प्रवेश उत्सव में गूंजा शिक्षा का उत्साह, मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने नवप्रवेशी बच्चों का किया आत्मीय स्वागत
    • रायपुर के पं. जेएनएम मेडिकल कॉलेज में 20 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं, कुल संख्या हुई 250
    • भोरमदेव में इको-टूरिज्म को मिली नई पहचान, उप मुख्यमंत्री ने वन महोत्सव और 6 किमी लंबे इको ट्रेल का किया शुभारंभ
    • आदित्य कुमार चंद्राकर बने अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के युवा संगठन के व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक
    • मुंबई में डिप्टी सीएम पवन कल्याण के दाएं कंधे की सर्जरी, 2016 में लगी चोट से दर्द में थे
    • मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु की थलपति विजय की छोड़ी सीट समेत 5 विधानसभा सीटों के उपचुनाव पर लगाई रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, July 11
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»‘ईरान की ओर ‘1000 मिसाइलें लॉक्ड एंड लोडेड’,  हत्या की धमकी पर डोनाल्ड ट्रंप का तेहरान को अल्टीमेटम
    अंतर्राष्ट्रीय

    ‘ईरान की ओर ‘1000 मिसाइलें लॉक्ड एंड लोडेड’,  हत्या की धमकी पर डोनाल्ड ट्रंप का तेहरान को अल्टीमेटम

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार गहराता जा रहा है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि उनके खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई या हत्या का प्रयास किया गया तो अमेरिका उसका करारा जवाब देगा। उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी सेना हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

    डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान की ओर 1,000 मिसाइलें ‘लॉक्ड एंड लोडेड’ हैं। अगर ईरानी सरकार दुनिया के किसी भी हिस्से में दी गई उस धमकी को अमल में लाती है, जिसमें अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति यानी मेरी हत्या या हत्या के प्रयास की बात कही गई है, तो तत्काल हजारों अतिरिक्त मिसाइलें दागी जाएंगी। इसके लिए आदेश पहले ही जारी किए जा चुके हैं। अमेरिकी सेना कम से कम एक वर्ष तक, जिसे आवश्यकता पड़ने पर बढ़ाया भी जा सकता है, ईरान के हर हिस्से को पूरी तरह तबाह करने की क्षमता, तैयारी और इच्छाशक्ति रखती है।’ डोनाल्ड ट्रंप का यह बयान ऐसे वक्त में आया है, जब इजरायल द्वारा अमेरिकी राष्ट्रपति के खिलाफ हत्या की साजिश से जुड़ी खुफिया जानकारी साझा की गई है। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस बीच, अमेरिका और ईरान के बीच बयानबाजी लगातार तेज होती जा रही है, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ता नजर आ रहा है।

    ‘तेहरान अमेरिका के सामने कभी भी नहीं झुकेगा’

    ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालीबाफ ने अल जज़ीरा के हवाले से कहा कि तेहरान कभी भी अमेरिका के सामने नहीं झुकेगा। यदि अमेरिका समझौता ज्ञापन का उल्लंघन करता है, तो ईरान अपनी रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बकाई ने टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि ईरान की सशस्त्र सेनाएं दुश्मन की हर गतिविधि पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। वहीं, ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने भी आरोप लगाया कि अमेरिका समझौता ज्ञापन का उल्लंघन कर रहा है।

    कोविड के बाद तेल की मांग में रिकॉर्ड गिरावट का अनुमान

    अमेरिका-ईरान तनाव के बीच अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी ने तेल की मांग में रिकॉर्ड गिरावट का अनुमान जताया है। एसोसिएटेड प्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी ने कहा है कि 2026 में वैश्विक तेल मांग प्रतिदिन लगभग 10 लाख बैरल घटने का अनुमान है। कोविड-19 महामारी के बाद यह पहली बार होगा जब सालाना आधार पर तेल की मांग में गिरावट दर्ज की जाएगी। इसका प्रमुख कारण अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच युद्ध है, जिसके चलते होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से होने वाली समुद्री तेल आपूर्ति और शिपिंग बाधित हो रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बहामास में स्वतंत्रता दिवस पर विमान क्रैश, सभी 10 यात्रियों की दर्दनाक मौत

    July 11, 2026

    दिसंबर में बांग्लादेश लौटकर करूंगी सरेंडर, मौत आए तो अपनी मिट्टी पर आए : शेख हसीना

    July 10, 2026

    “चेन्नई में खेला जाएगा BBL 2026-27 का पहला मैच”, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में पीएम मोदी ने किया ऐलान

    July 10, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.