Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने नक्सल प्रभावित जिलों में विकास और पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
    • रायपुर जिला अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न…
    • हरियाणा से 2 दिन पहले लापता महिला और युवक के शव राजस्थान में मिले
    • मासूम बच्ची के सिर से उठा मां का साया, विवाहिता की बालकनी से गिरकर मौत
    • कलियुगी बेटे ने दोस्त संग पिता को कुल्हाड़ी से काट डाला, परिवार में मचा कोहराम
    • जालंधर में प्रवासी मजदूर की हत्या, इलाके में सनसनी
    • पेड़ से टकराकर चकनाचूर हुई कार, मातम में बदलीं शादी की खुशियां, 4 दोस्तों की दर्दनाक मौत
    • महाराष्ट्र ATS की रडार पर पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से जुड़े 102 संदिग्ध
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, July 11
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»तकनीकी»BSNL ने लांच किया खास सैटेलाइट फोन, अब बिना नेटवर्क के भी होगी कॉलिंग
    तकनीकी

    BSNL ने लांच किया खास सैटेलाइट फोन, अब बिना नेटवर्क के भी होगी कॉलिंग

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने एक खास सैटेलाइट फोन सर्विस लांच की है। यह उन इलाकों में कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए बनाया गया है जहां आम सेलुलर नेटवर्क कवरेज बिल्कुल नहीं है। कम्युनिकेशन बियोंड बाउंड्रीज की थीम के तहत पेश की गई यह सर्विस एक जरूरी कम्युनिकेशन ऑप्शन का काम करती है। खासकर पर उन जगहों पर बहुत काम आती है जहां सामान्य मोबाइल टावर उपलब्ध नहीं हैं या काम नहीं कर रहे हैं। आइए इस रग्ड फोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

    कीमत की बात करें तो BSNL Satellite Phone की कीमत 1,34,166 रुपए है। BSNL ने इसे खरीदने और इससे जुड़ी जानकारी के लिए खास कॉन्टैक्ट चैनल तैयार किए हैं। ग्राहक अपनी पूछताछ के लिए डेडिकेटेड हेल्पलाइन जैसे कि 9768866652 पर कॉल कर सकते हैं। सैटेलाइट कम्युनिकेशन के लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर बहुत एडवांस होता है, इसलिए आम कमर्शियल मोबाइल सर्विस के मुकाबले में इसे शुरू करना या इस्तेमाल करना काफी महंगा और मुश्किल है। इस सर्विस में खास सैटेलाइट हैंडसेट का इस्तेमाल किया गया है, जिन्हें इनमारसैट जैसी ग्लोबल सैटेलाइट नेटवर्क कंपनियों की साझेदारी में तैयार किया गया है। इसका हार्डवेयर खराब मौसम और मुश्किल कंडीशन में भी उपयोग किए जाने के हिसाब से तैयार किया गया है।

    इस फोन का डिजाइन रग्ड और ड्यूराबल है, जिससे खराब आउटडोर कंडीशन के लिए बनाया गया है। यह धूल, पानी और फिजिकल इंपैक्ट को झेल सकता है। इसमें लंबे समय तक चलने वाली बैटरी दी गई है, जिससे इसे लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे यह उन जगहों पर बहुत उपयोगी साबित होता है, जहां बिजली की सुविधा नहीं है। यह साफ आवाज में बातचीत करने और मुश्किल समय में तुरंत मदद के लिए खास SOS इमरजेंसी सपोर्ट फंक्शन के साथ तैयार हुआ है।

    सैटेलाइट फोन जमीनी नेटवर्क पर निर्भर नहीं होते तो ऐसे में इनका इस्तेमाल अधिकतर खास सेक्टर, इमरजेंसी सर्विस और कठिन भौगोलिक स्थितियों में काम करने वाले लोग करते हैं। इनका इस्तेमाल बॉर्डर या दूर-दराज के इलाकों में सेना और सिक्योरिटी फोर्स के लिए जरूरी बातचीत की सुविधा के लिए होता है। प्राकृतिक आपदाओं जैसे भूकंप, बाढ़ या चक्रवात के दौरान सामान्य नेटवर्क काम नहीं करता है तो सैटेलाइट फोन ही सहारा बनते हैं। जहाजों, समुद्र में होने वाले ऑपरेशन, माइनिंग सेक्टर और घने जंगलों में रिसर्च के लिए कनेक्टिविटी के लिए इनका इस्तेमाल होता है। ऊंचाई पर तीर्थ स्थलों की यात्रा करने वाले या ट्रैवलर और कठिन जंगली इलाकों में घूमने वाले लोगों को इससे मदद मिलती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    Username फीचर को लेकर WhatsApp ने सौंपा अपना जवाब

    July 10, 2026

    Oppo ने लांच की रेनो 16 सीरीज

    July 9, 2026

    32MP सेल्फी कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ Moto G77 Power लांच

    July 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.