पंजाब डेस्कः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर जालंधर पहुंचे। उन्होंने 125 करोड़ रुपए की लागत से पुनर्विकसित जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का उद्घाटन कर इसे देश को समर्पित किया। आदमपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
इसी बीच प्रधानमंत्री ने संत रविदास अमृतसर-वाराणसी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन भी किया। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां के प्रमुख पद्मश्री 108 संत निरंजन दास जी से भी मुलाकात की। यह मुलाकात संत रविदास अमृतसर-वाराणसी एक्सप्रेस में बैठकर हुई।

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री, भाजपा नेता, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कुछ ही देर में वह जनता को संबोधित करेंगे।

