Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ठेकेदार की बिगड़ी नीयत; सोने-चांदी के सिक्के से भरे 15 कलश गायब,हवेली की खुदाई में मिला खजाना…
    • बलूचिस्तान में स्वघोषित आजादी
    • दलबदल अर्थात जनादेश को ठेंगा
    • कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना,जनदर्शन में कुल 109 आवेदन प्राप्त…
    • कर्नाटक के मांड्या-मैसूर में खुदाई के दौरान मिली रावण की 35 से ज्यादा प्राचीन मूर्तियां,रामायण और महाभारत काल से कनेक्शन…
    • आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगी बालिकाएं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं के लिए निःशुल्क केक निर्माण प्रशिक्षण शुरू…
    • ड्रग तस्करी से जुड़ा है मामला: FBI ने भारतीय नागरिक हरमनवीर सिंह के खिलाफ जारी किया वॉन्टेड नोटिस
    • एनआईटी रायपुर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और साइंटिफिक कंप्यूटिंग पर पांच दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, July 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर और मेनोपाॅज के बारे में मिली जानकारी
    छत्तीसगढ़

    महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर और मेनोपाॅज के बारे में मिली जानकारी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जय हरितिमा महिला समिति द्वारा महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

    रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की ’’जय हरितिमा महिला समिति के तत्वावधान में विगत दिवस कृषि विज्ञान केंद्र, रायपुर के सभागार में ’’महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम’’ का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समिति की सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं वक्ता ’’डॉ. शुचिता गौर’’, एम.डी (माइक्रोबायोलॉजी), सीनियर रेजिडेंट, सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग, पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर थीं। उन्होंने महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े अत्यंत महत्वपूर्ण विषयों पर सरल एवं वैज्ञानिक जानकारी प्रदान की। अपने व्याख्यान में उन्होंने ’’पॉलीसिस्टिक ओवरी डिजीज (PCOD), रजोनिवृत्ति (Menopause), सर्वाइकल कैंसर, UTI तथा ’’स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के महत्व’’ पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम एवं जागरूकता को महिलाओं के उत्तम स्वास्थ्य की आधारशिला बताया।

    कार्यक्रम का ’ड्रेस कोड नीला’ रखा गया था। इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता में डॉ. सुनीता रॉय ने प्रथम तथा श्रीमती क्षमा अग्रवाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। साथ ही आयोजित मनोरंजक खेल में ’’समिति की अध्यक्षा श्रीमती ममता चंदेल’’ एवं डॉ. सुनीता रॉय विजेता रहीं, जिससे कार्यक्रम का वातावरण और अधिक आनंदमय एवं उत्साहपूर्ण बन गया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य वक्ता ’’डॉ. शुचिता गौर’’ को उनके प्रेरणादायी व्याख्यान एवं बहुमूल्य मार्गदर्शन के लिए ’’स्मृति-चिह्न एवं उपहार भेंट कर सम्मानित’’ किया गया। तत्पश्चात प्रतिभागियों के साथ ’’प्रश्नोत्तर एवं परिचर्चा सत्र’’ आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं ने स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।

    यह कार्यक्रम ’’जय हरितिमा महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती ममता चंदेल’’ के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का प्रभावी मंच संचालन ’’समिति की सचिव डॉ. सविता तिवारी’’ द्वारा किया गया, जबकि ’’धन्यवाद ज्ञापन डॉ. स्वाति बिसेन’’, खेल प्रभारी, जय हरितिमा महिला समिति द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में समिति की कार्यकारिणी सदस्य ’’डॉ. नीता खरे कोषाध्यक्ष, श्रीमती तृप्ति शर्मा’’ उपाध्यक्ष तथा श्रीमती जागृति राणा’संयुक्त सचिव ’का विशेष मार्गदर्शन एवं सहयोग उल्लेखनीय रहा। उपस्थित सभी सदस्याओं ने इस प्रकार के स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों को समय-समय पर आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया तथा कार्यक्रम की उपयोगिता की सराहना की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना,जनदर्शन में कुल 109 आवेदन प्राप्त…

    July 21, 2026

    आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगी बालिकाएं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं के लिए निःशुल्क केक निर्माण प्रशिक्षण शुरू…

    July 21, 2026

    एनआईटी रायपुर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और साइंटिफिक कंप्यूटिंग पर पांच दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ

    July 21, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.