Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुसलमान लड़कों के पर्सनैलिटी डिवेलपमेंट के नाम पर कैंप लगाकर ISIS में भर्ती, बेंगलुरु में NIA के बाद अब ED की रेड
    • छत्तीसगढ़ -जनरेशन कंपनी के गारे पेलमा सेक्टर-III कोयला खदान को मिला राष्ट्रीय स्तर पर 5-स्टार रेटिंग
    • आधुनिक खेती का नया अध्याय: अब सहकारी समितियों के जरिए किसानों को मिलेगी ‘ड्रोन स्प्रेयर’ की सुविधा
    • श्वेत क्रांति से संवरती ग्रामीण तकदीर: धमतरी में सहकारिता और महिला नेतृत्व से लिखी जा रही आत्मनिर्भरता की नई गाथा
    • सीसीटीएनएस को और सशक्त बनाने उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
    • भारत के सेमीकंडक्टर क्षेत्र को नई गति दे रही सरकार की नीतियां और उद्योग का सहयोग : संदीप कुमार सेन
    • थलपति विजय की चुनावी जीत पर मद्रास हाईकोर्ट सख्त, पेरंबूर चुनाव मामले में नया नोटिस जारी
    • अन्ना हजारे CJP के प्रदर्शन में छात्रों पर लाठीचार्ज से नाराज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, July 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»ठेकेदार की बिगड़ी नीयत; सोने-चांदी के सिक्के से भरे 15 कलश गायब,हवेली की खुदाई में मिला खजाना…
    मुख्य समाचार

    ठेकेदार की बिगड़ी नीयत; सोने-चांदी के सिक्के से भरे 15 कलश गायब,हवेली की खुदाई में मिला खजाना…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राजस्थान- राजधानी जयपुर में एक पुरानी हवेली में खुदाई के दौरान खजाना मिलने की बात सामने आई है. जानकारी के अनुसार, परकोटे में स्थित हवेली जर्जर हो चुकी थी. जिसको तोड़कर उसकी जगह नई बिल्डिंग बनाने का काम चल रहा था. इसी दौरान बुनियाद की खुदाई में सोने और चांदी के सिक्के से भरे घड़े मिलने का दावा किया गया. हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर हवेली में खुदाई के दौरान खजाने के मिलने की पुष्टि नहीं हो पाई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. 

    त्रिपोलिया बाजार में है हवेली

    जयपुर के माणक चौक थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया गया कि त्रिपोलिया बाजार में जर्जर हो चुकी पुरानी हवेली को तोड़कर नई इमारत बनाया जाना था. इसके लिए एक ठेकेदार को काम सौंपा गया. जानकारी के मुताबिक, हवेली जयपुर में गांधी नगर के राहुल सेठी की है. हवेली मालिक ने आरोप लगाया कि ठेकेदार और उसके साथियों ने खुदाई के दौरान मिली कीमती चीजों को आपस में बांट लिया.

    खुदाई में क्या-क्या मिलने का दावा?

    मालिक का दावा है कि इसमें करीब 40 से 45 किलो चांदी की सिल्लियां, सोने के सिक्कों से भरे 14 से 15 कलश और 8 से 10 हजार पुराने चांदी के सिक्के शामिल थे. हवेली मालिक राहुल सेठी ने इसको लेकर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई. राहुल ने पुलिस को बताया कि नई इमारत बनाने के लिए हवेली की तोड़ाई और खुदाई का काम ठेकेदार महेश मल्होत्रा उर्फ छोटू को दिया गया था.

    रिपोर्ट के अनुसार, काम शुरू होने से पहले ठेकेदार को साफ तौर पर कहा गया था कि दीवार, नींव या मलबे से कोई भी कीमती चीज मिलने पर उसे परिवार को सौंपना होगा. पर जब खुदाई के दौरान कथित रूप से सोने और चांदी के सिक्के मिले तो इसके बारे में परिवार को जानकारी नहीं दी गई.

    करीब आधा दर्जन पर एफआईआर दर्ज

    हवेली में काम करने वाले एक मजदूर ने उन्हें खुदाई के दौरान मिली संपत्ति के बारे में जानकारी दी. इसके बाद परिवार ने मामले की पड़ताल शुरू की. एफआईआर में ठेकेदार और उसके सहयोगियों अनुज, जगदीश, रजनी, रेहान, सुल्तान और पप्पू अजमेरा के नाम का जिक्र किया गया है. रिपोर्ट में खजाने में 40 से 45 किलो चांदी की सिल्लियों और हजारों पुराने चांदी के सिक्कों की मौजूदा बाजार कीमत सवा करोड़ रुपये से अधिक बताई गई हैं है. कथित तौर पर मिले सोने के सिक्कों का वजन और कीमत अभी स्पष्ट नहीं है. 

    माणक चौक थाना अधिकारी राजेश के मुताबिक, मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और हवेली मालिक के बयान भी लिए जा चुके हैं. जिस कंपनी के जरिए यहां काम कराया जा रहा था, उसके मालिक और काम करने वाले मजदूरों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है. सभी लोगों से पूछताछ की जाएगी और जरूरत पड़ने पर उन्हें आमने-सामने बैठाकर भी पूछताछ होगी.

    शुरुआती जांच में यह जरूर सामने आ रहा है कि खुदाई के दौरान कुछ न कुछ निकला था. हालांकि वह क्या था? पुराने सिक्के थे या कोई दूसरी कीमती वस्तु, यह जांच के बाद ही साफ हो पाएगा. पुलिस अब शिकायत में लगाए गए आरोपों, कथित वीडियो और खुदाई के दौरान मिली वस्तुओं की जानकारी जुटा रही है. जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि अगर कोई कीमती सामान मिला था तो वह अब कहां है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मुसलमान लड़कों के पर्सनैलिटी डिवेलपमेंट के नाम पर कैंप लगाकर ISIS में भर्ती, बेंगलुरु में NIA के बाद अब ED की रेड

    July 21, 2026

    भारत के सेमीकंडक्टर क्षेत्र को नई गति दे रही सरकार की नीतियां और उद्योग का सहयोग : संदीप कुमार सेन

    July 21, 2026

    थलपति विजय की चुनावी जीत पर मद्रास हाईकोर्ट सख्त, पेरंबूर चुनाव मामले में नया नोटिस जारी

    July 21, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.