Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुसलमान लड़कों के पर्सनैलिटी डिवेलपमेंट के नाम पर कैंप लगाकर ISIS में भर्ती, बेंगलुरु में NIA के बाद अब ED की रेड
    • छत्तीसगढ़ -जनरेशन कंपनी के गारे पेलमा सेक्टर-III कोयला खदान को मिला राष्ट्रीय स्तर पर 5-स्टार रेटिंग
    • आधुनिक खेती का नया अध्याय: अब सहकारी समितियों के जरिए किसानों को मिलेगी ‘ड्रोन स्प्रेयर’ की सुविधा
    • श्वेत क्रांति से संवरती ग्रामीण तकदीर: धमतरी में सहकारिता और महिला नेतृत्व से लिखी जा रही आत्मनिर्भरता की नई गाथा
    • सीसीटीएनएस को और सशक्त बनाने उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
    • भारत के सेमीकंडक्टर क्षेत्र को नई गति दे रही सरकार की नीतियां और उद्योग का सहयोग : संदीप कुमार सेन
    • थलपति विजय की चुनावी जीत पर मद्रास हाईकोर्ट सख्त, पेरंबूर चुनाव मामले में नया नोटिस जारी
    • अन्ना हजारे CJP के प्रदर्शन में छात्रों पर लाठीचार्ज से नाराज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, July 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»अपराधियों ने रिटायर्ड बैंककर्मी और पत्नी की घर में घुसकर बेरहमी से की हत्या, इलाके में सनसनी
    मुख्य समाचार

    अपराधियों ने रिटायर्ड बैंककर्मी और पत्नी की घर में घुसकर बेरहमी से की हत्या, इलाके में सनसनी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र में बैंक के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी और उनकी पत्नी की उनके घर के भीतर कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

    पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान अशोक कुंवर और उनकी पत्नी नीलम कुंवर के रूप में हुई है। उसने बताया कि घटना सोमवार शाम रामबाग चौड़ी इलाके की है। अशोक कुंवर के शव पर चाकू से किए गए वार के कई निशान मिले हैं, जबकि उनकी पत्नी का शव मकान की तीसरी मंजिल से बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि नीलम की गला दबाकर हत्या की गई। 

    पति का शव पहली मंजिल और पत्नी का शव तीसरी मंजिल से बरामद
    थाना प्रभारी अजय कुमार ने कहा, ”सोमवार शाम सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दंपति के शव घर के भीतर से बरामद किए। स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना का खुलासा तब हुआ जब बेंगलुरु में रह रहे दंपति के बेटे ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में गड़बड़ी देखी। उसने पड़ोसी को फोन कर घर जा कर देखने के लिए कहा। पड़ोसी ने घर में दंपति के शव देखकर पुलिस को सूचना दी।” उन्होंने बताया कि अशोक कुंवर का शव मकान की पहली मंजिल से, जबकि नीलम कुंवर का शव तीसरी मंजिल से बरामद किया गया।

     सर्जिकल दस्ताने पहनकर आए सर्जिकल दस्ताने पहनकर
    शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। मामले की जांच में मदद के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञों की भी मदद ली गई। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि हमलावर सर्जिकल दस्ताने पहनकर घर में दाखिल हुए। उन्होंने कहा, ”जांचकर्ता आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रहे हैं और आरोपियों की पहचान का प्रयास कर रहे हैं। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस दंपति के कॉल डिटेल रिकॉर्ड भी खंगाल रही है।” उन्होंने बताया कि आशंका है कि हमलावरों ने पहले अशोक कुंवर पर चाकू से हमला कर उनकी हत्या की और इसके बाद उनकी पत्नी को निशाना बनाया। 

    मुंह पर टेप लगाकर दबाया गला 
    पुलिस के अनुसार, अपराधियों ने पहले नीलम के मुंह पर टेप लगाया और फिर गला दबाकर उनकी हत्या कर दी। मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कांतेश कुमार मिश्रा ने कहा, ”प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि बैंक के सेवानिवृत्त कर्मचारी की चाकू से हमलाकर हत्या की गई है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। मामले की हर पहलू से जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मुसलमान लड़कों के पर्सनैलिटी डिवेलपमेंट के नाम पर कैंप लगाकर ISIS में भर्ती, बेंगलुरु में NIA के बाद अब ED की रेड

    July 21, 2026

    भारत के सेमीकंडक्टर क्षेत्र को नई गति दे रही सरकार की नीतियां और उद्योग का सहयोग : संदीप कुमार सेन

    July 21, 2026

    थलपति विजय की चुनावी जीत पर मद्रास हाईकोर्ट सख्त, पेरंबूर चुनाव मामले में नया नोटिस जारी

    July 21, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.