Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बढ़ा हुआ है यूरिक एसिड, तो इस सब्जी से बनाएं दूरी…
    • युवक को लड़की के साथ डेट पर जाना पड़ गया भारी, लड़की ने थमाया 21 हजार रुपये का बिल, मना करने पर बाउंसरों से पिटवाया…
    • मुंबई के लालबाग महागणपति पंडाल के पास करंट फैलने से 8 वर्ष की बच्ची मौत मृतक की मौसी ने बताई पंडाल के पास हुए हादसे की कहानी…
    • धमतरी में आस्था पर डाका! 4 गणेश पंडालों में चोरी, दानपेटी और पूजा सामग्री ले उड़े चोर…
    • भारतीय परंपरा और आधुनिक चिकित्सा विज्ञान के समन्वय से समझाया मानव ऊर्जा एवं आभामंडल का विज्ञान
    • आज का राशिफल:सिंह और कन्या राशि को धनलाभ, कुंभ राशि वाले रहें सावधान, पढ़ें दैनिक राशिफल
    • छत्तीसगढ़ में मौसम : प्रदेश में अब तक 996.5 मिमी बारिश, जानिए कहां सबसे ज्यादा और कहां कम बरसे बादल…
    • सेवा संकल्प अभियान के तहत जीपीएम में संकुल स्तरीय चित्रकला, रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, September 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन बारिश के आसार, उत्तर-मध्य जिलों में बरसेंगे बादल…
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन बारिश के आसार, उत्तर-मध्य जिलों में बरसेंगे बादल…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर- छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय बना हुआ है और प्रदेशभर में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक प्रदेश में बदली और बारिश का दौर जारी रहेगा। हालांकि, अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है।

    मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कई स्थानों पर मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि दक्षिण छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में रिकॉर्ड किया गया।

    मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मानसून द्रोणिका जैसलमेर, कोटा, गुना, दमोह, डालटेनगंज और कोण्टई से होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। इसके अलावा, उत्तर छत्तीसगढ़ से गुजर रहा पूर्व-पश्चिम हवा का शियर जोन 4.5 से 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक सक्रिय है, जिससे प्रदेश में बारिश की अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं।

    रायपुर का मौसम

    राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह तेज धूप निकलने के बाद उमस महसूस की गई। हालांकि दिन चढ़ने के साथ मौसम बदलने और बादल छाने की संभावना है। मौसम विभाग ने रायपुर में आज हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया है। शहर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को बदलते मौसम के बीच सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    धमतरी में आस्था पर डाका! 4 गणेश पंडालों में चोरी, दानपेटी और पूजा सामग्री ले उड़े चोर…

    September 20, 2026

    भारतीय परंपरा और आधुनिक चिकित्सा विज्ञान के समन्वय से समझाया मानव ऊर्जा एवं आभामंडल का विज्ञान

    September 20, 2026

    छत्तीसगढ़ में मौसम : प्रदेश में अब तक 996.5 मिमी बारिश, जानिए कहां सबसे ज्यादा और कहां कम बरसे बादल…

    September 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.