Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तमिलनाडु के दिवंगत मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि की पोती कयलविझी अझागिरी बैंक मैनेजर को थप्पड़ मारने के आरोप में मामला दर्ज…
    • दतिया में उपचुनाव : भाजपा नेत्री की बेटी कांग्रेस में शामिल
    • दादरी में बाइक को टक्कर मार मां के सामने ही बेटे को उतारा मौत के घाट
    • जलशक्ति विभाग के जेई की हत्या; ऑफिस से 50 मीटर दूर मिले थे घायल…
    • गंगा एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस पलटी, 2 की मौ’त, 25 से ज्यादा घायल
    • पंजाब में बिजली संकट के कारण हिला पूरा सिस्टम
    • छात्र आंदोलन को लेकर उद्धव का BJP पर बड़ा हमला
    • Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, एथलीट गेब्रियल लैंगटन सिर के बल जमीन पर गिर गए, अस्पताल में भर्ती
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, July 26
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद ,प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री.बोले- कर्तव्य और विनम्रता से निभाऊंगा जिम्मेदारी…
    BREKING NEWS

    केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद ,प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री.बोले- कर्तव्य और विनम्रता से निभाऊंगा जिम्मेदारी…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली –  केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को सौंपी है। नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रह्लाद जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि वह इस दायित्व को पूरी निष्ठा, कर्तव्य और विनम्रता के साथ निभाएंगे।

    मंत्रालय का प्रभार मिलने के बाद प्रह्लाद जोशी ने कहा, “प्रधानमंत्री ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए मैं उनका आभारी हूं। मोदी सरकार के पिछले 12 वर्षों में कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल हुई हैं। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में अपनी पूरी क्षमता के साथ काम करने का प्रयास करूंगा।”

    धर्मेंद्र प्रधान के योगदान की सराहना
    प्रह्लाद जोशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए लिखा कि उनका राजनीतिक जीवन कई दशकों तक देश सेवा के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान के नेतृत्व में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) का प्रभावी क्रियान्वयन हुआ और शिक्षा क्षेत्र में 100 से अधिक महत्वपूर्ण सुधार किए गए।

    उन्होंने लिखा कि देशहित को सर्वोपरि रखते हुए धर्मेंद्र प्रधान द्वारा लिया गया इस्तीफे का निर्णय उनके योगदान को कम नहीं करता। उन्होंने भरोसा जताया कि देश के विकास के सफर में आगे भी उनका योगदान जारी रहेगा।

    पहले से संभाल रहे हैं दो अहम मंत्रालय
    प्रह्लाद जोशी वर्तमान में केंद्र सरकार में उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय का भी प्रभार संभाल रहे हैं। अब शिक्षा मंत्रालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने के साथ उनके पास तीन महत्वपूर्ण मंत्रालयों का दायित्व होगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का बयान, बोले- देश और युवाओं से बड़ा कोई पद नहीं

    July 26, 2026

    दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?

    July 25, 2026

    “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह

    July 25, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.