Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बदलते बस्तर का संदेश लेकर दिल्ली रवाना हुआ बस्तर का प्रतिनिधिमंडल
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भोरमदेव धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की मंगलकामना
    • बस्तर की मनकी बघेल ने स्पान संवर्धन योजना से 2 माह में कमाए 15 हजार रुपये
    • जल जीवन मिशन 2.0 पर छत्तीसगढ़ के सांसदों के साथ मंथन
    • ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित
    • दीया और अगरबत्ती जलाकर चलती ट्रेन में पूजा; AC कोच का वीडियो वायरल, आस्था vs सुरक्षा पर बहस…
    • कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज,’गटर जेनरेशन, न पढ़ने में अच्छी, न घर संभाल सकतीं,मचा बवाल…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक जीतने पर ज्ञानेश्वरी यादव को दी बधाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, July 28
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ का पहला स्पोर्ट्स कॉनक्लेव 28 जुलाई को रायपुर में
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ का पहला स्पोर्ट्स कॉनक्लेव 28 जुलाई को रायपुर में

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    खेल प्रशासक, विशेषज्ञ, स्पोर्ट्स साइंटिस्ट और नामचीन खिलाड़ी खेल व खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाओं, प्रशिक्षण और अधोसंरचना पर करेंगे मंथन

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय भी होंगे शामिल, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में राज्य के पदक विजेता खिलाड़ियों को देंगे प्रोत्साहन राशि

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव कॉन्क्लेव का करेंगे शुभारंभ

    रायपुर- छत्तीसगढ़ में पहली बार स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का आयोजन 28 जुलाई को किया जा रहा है। राजधानी रायपुर के कोर्टयार्ड-बाइ-मेरियट होटल में आयोजित कॉन्क्लेव में देशभर के खेल प्रशासक, विशेषज्ञ, स्पोर्ट्स साइंटिस्ट और नामचीन खिलाड़ी राज्य में खेल एवं खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाओं, प्रशिक्षण और अधोसंरचना के रोडमैप पर मंथन करेंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय भी शाम के सत्र में शामिल होंगे। वे इस दौरान इस साल छत्तीसगढ़ में हुए प्रथम खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में राज्य के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान करेंगे। उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव सवेरे 11 बजे कॉन्क्लेव का शुभारंभ करेंगे।

    28 जुलाई को दिनभर चलने वाले स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव के अलग-अलग 7 सत्रों में विशेषज्ञ खिलाड़ियों के प्रशिक्षण, क्षमता विकास, स्पोर्ट्स साइंस, उच्च स्तर पर भागीदारी, खेल के लिए बेहतर माहौल व सुविधाएं तैयार करने और खेल अधोसंरचना को मजबूत बनाने जैसे विविध विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे। कॉन्क्लेव के समापन सत्र में सभी सत्रों में हुई चर्चा के निष्कर्ष साझा किए जाएंगे। राज्य में खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए इन निष्कर्षों को अमल में लाया जाएगा।

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव कॉन्क्लेव के उद्घाटन सत्र में ‘लीडरशिप, खेल प्रोत्साहन एवं प्रतिभा पहचान’ विषय पर अपने विचार रखेंगे। इस दौरान राज्य की अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी सुश्री संजू देवी, अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर सुश्री किरण पिस्दा, तैराक सुश्री अनुष्का भगत और एथलीट श्री लकी मरकाम उप मुख्यमंत्री के साथ मंच साझा करेंगे।

    इन विषयों पर होगा मंथन

    कॉन्क्लेव में भागीदारी कर रहे खेल प्रशासक, विशेषज्ञ, खेल विज्ञानी और नामचीन खिलाड़ी लीडरशिप, खेल प्रोत्साहन एवं प्रतिभा पहचान (Leadership, Sports Promotion & Talent Identification), विजन 2036 : भारत के अगले ओलंपिक चैंपियनों की तैयारी (Vision 2036 : Preparing India’s Next Generation of Olympic Champions), खेलों के विकास के संभावित मार्ग (Possible Pathways in Sports Development), खेलों के विकास में खेल महासंघों एवं संघों की भूमिका (Role of Sports Federations & Associations in Development of Sports), चोट से उत्कृष्टता तक : खेल विज्ञान की भूमिका (From Injury to Excellence : The Role of Sports Science in Recovery and Performance), खेल अधोसंरचना, अकादमियों एवं ओलंपिक विज़न में पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP for Sports Infrastructure, Academies & Olympic Vision), खेलो इंडिया मिशन : एक खेल राष्ट्र का निर्माण (Khelo India Mission : Building a Sporting Nation) तथा छत्तीसगढ़ की पदक रणनीति एवं राज्य खेल नीति (Medal Strategy for Chhattisgarh & State Sports Policy) पर चर्चा करेंगे।

    मुख्य वक्ता के रूप में ये होंगे शामिल

    कॉन्क्लेव के अलग-अलग सत्रों में मुख्य वक्ता के रूप में ओलंपियन श्री जिन्सन जॉनसन, प्रख्यात शिक्षाविद एवं खेल वैज्ञानिक डॉ. रत्नेश सिंह, छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव श्री विक्रम सिसोदिया, हाई परफॉर्मेंस एनॉलिस्ट श्री रोनक कोठारी, पीईएफआई के राष्ट्रीय सचिव डॉ. पियूष जैन और खेलो इंडिया के उप महानिदेशक श्री मयंक श्रीवास्तव अपने विचार साझा करेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बदलते बस्तर का संदेश लेकर दिल्ली रवाना हुआ बस्तर का प्रतिनिधिमंडल

    July 28, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भोरमदेव धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की मंगलकामना

    July 28, 2026

    बस्तर की मनकी बघेल ने स्पान संवर्धन योजना से 2 माह में कमाए 15 हजार रुपये

    July 28, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.