Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर विष्णुदेव साय सरकार की त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा
    • राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय स्कूलों में
    • कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • भगवान लिंगराज के दर्शन कर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
    • सेवा की कहानी-सेवा सेतु के जरिए घर के पास ही राशन कार्ड में जुड़ा बच्चे का नाम
    • अतिक्रमण मुक्त भूमि से गढ़ी जा रही नौनिहालों की नींव
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट
    • MLC चुनाव: जनसुराज ने जारी की 5 उम्मीदवारों की सूची, 3 सीटों पर सस्पेंस बरकरार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, September 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»पावन महीने सावन में बाबाधाम जाना हुआ आसान, बिलासपुर से चलेगी स्पेशल ट्रेन; कंफर्म सीटें भी उपलब्ध…
    छत्तीसगढ़

    पावन महीने सावन में बाबाधाम जाना हुआ आसान, बिलासपुर से चलेगी स्पेशल ट्रेन; कंफर्म सीटें भी उपलब्ध…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिलासपुर –  सावन के पावन महीने में बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने 08895/08896 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–मधुपुर–इतवारी श्रावणी मेला साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 1 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक कुल 5-5 फेरों के लिए संचालित होगी। खास बात यह है कि फिलहाल सभी फेरों में बड़ी संख्या में कंफर्म सीटें उपलब्ध हैं।

    रेलवे ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे समय रहते अपना आरक्षण करा लें, ताकि अंतिम समय की भीड़ और वेटिंग से बचा जा सके।

    इन प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन
    श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन का ठहराव बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, गोंदिया, भाटापारा, चांपा, रायगढ़, बेलपहाड़, ब्रजराजनगर और नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी समेत प्रमुख स्टेशनों पर होगा। इससे बिलासपुर सहित रायपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा और रायगढ़ क्षेत्र के श्रद्धालुओं को देवघर के लिए सीधी रेल सुविधा मिलेगी।

    अभी मिल रही हैं कंफर्म सीटें
    27 जुलाई की स्थिति के अनुसार सभी फेरों में सीटें उपलब्ध हैं। 29 अगस्त को चलने वाली 08895 इतवारी–मधुपुर स्पेशल ट्रेन में एसी-3 की 154 और स्लीपर की 428 सीटें खाली हैं। वहीं 30 अगस्त की वापसी ट्रेन 08896 मधुपुर–इतवारी में एसी-3 की 171 और स्लीपर की 515 सीटें उपलब्ध हैं।

    समय
    08895 इतवारी–मधुपुर: बिलासपुर आगमन 11:40 बजे, प्रस्थान 11:50 बजे
    08896 मधुपुर–इतवारी: बिलासपुर आगमन सुबह 6:20 बजे, प्रस्थान 6:30 बजे

    रेलवे अधिकारियों के अनुसार, पिछले वर्षों में सावन मेले के दौरान देवघर जाने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग रहती थी। इस बार स्पेशल ट्रेन के संचालन से श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी और फिलहाल कंफर्म टिकट आसानी से उपलब्ध हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर विष्णुदेव साय सरकार की त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा

    September 20, 2026

    राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय स्कूलों में

    September 20, 2026

    कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी

    September 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.