Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नाले से मिले थे पति-पत्नी के शव : गांव के ही 4 युवकों ने रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री
    • अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराया मजदूरों से भरा ऑटो, 2 लोगों की मौत, 5 घायल
    • डीके शिवकुमार ने नाराज कांग्रेस विधायकों से की अपील
    • जन्म और मृत्य प्रमाणपत्र से जुड़ा बिल राज्यसभा में पास
    • सफलता की कहानी-सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुआ विवाह पंजीयन, बड़े बचेली के दंपतियों को मिला योजनाओं का लाभ
    • वायरस से हाहाकार, 22 मौतें, 35 से ज्यादा बच्चे भर्ती, राजकोट, गांधीनगर और सूरत समेत चांदीपुरा प्रभावित
    • इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण
    • पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर नहीं आ सका आसाराम बापू, क्या अड़चने आ रही
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राजनीति»मांजलपुर उपचुनाव : BJP की बड़ी बढ़त, 11वें राउंड के बाद सतीश पटेल 17,198 वोटों से आगे
    राजनीति

    मांजलपुर उपचुनाव : BJP की बड़ी बढ़त, 11वें राउंड के बाद सतीश पटेल 17,198 वोटों से आगे

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे अब धीरे-धीरे साफ होने लगे हैं। वोटों की गिनती जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जीत की राह उतनी ही आसान होती दिख रही है। 11वें राउंड की काउंटिंग पूरी होने के बाद भाजपा उम्मीदवार सतीश पटेल ने अपने प्रतिद्वंदी पर एक बड़ी और मजबूत बढ़त बना ली है। फिलहाल मतगणना केंद्र पर वोटों की गिनती की प्रक्रिया लगातार जारी है और भाजपा खेमे में इस बड़ी लीड के बाद जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। बांकीपुर चुनाव रिजल्टस अपडेट यहां देखें।

    11वें राउंड के बाद भाजपा की एकतरफा बढ़त

    वडोदरा की मांजलपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती का काम तेजी से चल रहा है। 11वें दौर की काउंटिंग पूरी होने के बाद जो आंकड़े सामने आए हैं, उसने मुकाबला काफी हद तक एकतरफा कर दिया है। इस राउंड तक भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार सतीश पटेल को कुल 31,283 वोट मिल चुके हैं, जबकि उनके सामने मैदान में डटे कांग्रेस के प्रत्याशी भीखा रबारी केवल 14,085 वोटों तक ही पहुंच पाए हैं। भाजपा के सतीश पटेल अपने प्रतिद्वंदी से 17,198 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं।

    9वें राउंड में BJP 13 हजार से ज्यादा वोटों से आगे

    मांजलपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के नौवें राउंड में भाजपा उम्मीदवार सतीश पटेल ने बड़ी बढ़त बना ली है। उन्हें अब तक 25,618 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस के भीखा रबारी को सिर्फ 12,027 वोट ही मिल पाए हैं। इस तरह भाजपा प्रत्याशी अपने प्रतिद्वंद्वी से 13,591 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, 1,018 मतदाताओं ने ‘नोटा’ का बटन दबाया है।

    7वें राउंड के बाद बीजेपी आगे, ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

    गुजरात की मंजालपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की गिनती में बड़ा अपडेट आया है। वोटों के 7वें राउंड की काउंटिंग पूरी होने के बाद बीजेपी उम्मीदवार सतीश पटेल 21,216 वोट हासिल कर अपने प्रतिद्वंद्वी से पूरे 12,401 वोटों की बड़ी बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी भीखा रबारी को अब तक सिर्फ 8,815 वोट ही मिल सके हैं। हालांकि मतगणना की प्रक्रिया अभी भी जारी है, लेकिन सतीश पटेल की इस मजबूत बढ़त को देखते हुए बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मतगणना केंद्र के बाहर ढोल-नगाड़े बजाकर जश्न मनाना शुरू कर दिया है।

    चौथे राउंड का हाल, सतीश पटेल की बढ़त और मजबूत हुई

    वोटों की गिनती के चौथे राउंड के आंकड़े सामने आ चुके हैं, जिसने बीजेपी समर्थकों में जोश भर दिया है। इस चौथे राउंड में बीजेपी उम्मीदवार सतीश पटेल को कुल 3596 वोट मिले हैं। वहीं, कांग्रेस के भीखाभाई रबारी को केवल 1133 वोटों से ही संतोष करना पड़ा है। इस राउंड में 103 मतदाताओं ने नोटा (NOTA) का बटन दबाया है। इस तरह चौथा राउंड खत्म होने के बाद भी बीजेपी ने कांग्रेस पर अपनी अच्छी-खासी बढ़त को बनाए रखा है।

    तीसरे राउंड में भी पीछे छूट गई कांग्रेस

    इससे पहले जब तीसरे राउंड की गिनती हुई थी, तब भी कांग्रेस काफी पीछे रह गई थी। तीसरे राउंड के आंकड़ों की बात करें तो वहां भी बीजेपी का ही बोलबाला रहा। इस राउंड में बीजेपी के सतीश पटेल को 3058 वोट हासिल हुए थे, जबकि कांग्रेस के भीखाभाई रबारी के खाते में सिर्फ 667 वोट ही आए थे। इस दौरान 107 लोगों ने नोटा के पक्ष में अपना मत दिया था। इन शुरुआती आंकड़ों से साफ है कि बीजेपी शुरू से ही इस रेस में आगे चल रही है।

    दोनों दिग्गजों के बीच है आमने-सामने की टक्कर

    इस उपचुनाव में मुख्य मुकाबला दो बड़े चेहरों के बीच माना जा रहा है। बीजेपी ने इस बार वडोदरा नगर निगम के पूर्व पार्षद सतीश गोविंदभाई पटेल पर भरोसा जताया है, जिनकी इलाके में काफी अच्छी पहचान है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने अपने प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व राज्य मंत्री भीखाभाई रबारी को मैदान में उतारा है। कांग्रेस को उम्मीद थी कि भीखाभाई का लंबा राजनीतिक अनुभव काम आएगा, लेकिन शुरुआती रुझानों में वह पिछड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

    इस बार काफी कम हुआ मतदान

    30 जुलाई को मंजालपुर सीट पर बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से मतदान पूरा हुआ था। हालांकि, इस बार वोटरों में वह उत्साह देखने को नहीं मिला जो साल 2022 के मुख्य विधानसभा चुनाव में दिखा था। इस उपचुनाव में सिर्फ 37.50 प्रतिशत लोगों ने ही वोट डाला, जबकि 2022 के चुनाव में यहां 60.15 प्रतिशत भारी वोटिंग हुई थी।

    ऐसा था मंजालपुर सीट का वोटर समीकरण

    चुनाव आयोग के मुताबिक, मंजालपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,19,494 मतदाता वोट देने के हकदार थे। इस सीट पर 1,634 दिव्यांग वोटर और 85 साल से ज्यादा उम्र के 1,406 बुजुर्ग वोटर शामिल हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि इस इलाके में 12 मतदाता ऐसे भी हैं जिन्होंने अपनी उम्र के 100 साल पूरे कर लिए हैं। चुनाव आयोग ने इस बार बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए घर से ही वोट डालने की खास सुविधा दी थी, जिसका इस्तेमाल करके 90 बुजुर्गों समेत 107 लोगों ने मतदान के दिन से पहले ही अपना वोट दे दिया था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    डीके शिवकुमार ने नाराज कांग्रेस विधायकों से की अपील

    August 4, 2026

    बांकीपुर से जीत के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, कहा-‘किसी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे’

    August 4, 2026

    दतिया विधानसभा : कांग्रेस ने हासिल की जीत, BJP को 6029 वोटों से हराया

    August 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.