Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • थलपति विजय ने कॉमनवेल्थ में पदक जीतने वाले तमिलनाडु के एथलीटों को किया सम्मानित
    • मुख्यमंत्री ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का किया शुभारंभ
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सौर ऊर्जा क्रांति से बदल रही प्रदेश की तस्वीर
    • असम में हाई अलर्ट पर 14 जिले, अब तक 95 मौतें, ट्रैक्टर से CM सरमा-नड्‌डा ने देखे हालात
    • शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का करें समयबद्ध क्रियान्वयन , प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिले शासन की योजनाओं का लाभ : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • निर्माण श्रमिकों के कल्याण हेतु अनेक महत्वपूर्ण निर्णयों को मंडल की बैठक में मिली स्वीकृति
    • विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव के लिए पोषण एवं बाल कल्याण पर राज्य नीति आयोग–यूनिसेफ का मंथन
    • सरगुजा संभाग के 850 श्रद्धालु भारत गौरव ट्रेन से रामलला एवं बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए रवाना
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, August 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»असम में हाई अलर्ट पर 14 जिले, अब तक 95 मौतें, ट्रैक्टर से CM सरमा-नड्‌डा ने देखे हालात
    मुख्य समाचार

    असम में हाई अलर्ट पर 14 जिले, अब तक 95 मौतें, ट्रैक्टर से CM सरमा-नड्‌डा ने देखे हालात

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गुवाहाटी: पूर्वोत्तर राज्य असम में बाढ़ से भारी तबाही के बाद अब प्रभावित इलाकों में जरूरी सुविधाओं को बहाल करने के लिए युद्ध स्तर पर काम शुरू किया गया है। राज्य में बाढ़ से 1.78 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। सीएम सरमा ने ऐलान किया है। डोर टू डोर 9 अगस्त से नुसकान का आकलन किया जाएगा। राज्य के कई हिस्सों में बाढ़ का पानी कम होने से लोग वापस अपने घरों लौटने लगे हैं।ऊपरी असम के शिवसागर, चराइदेव और अन्य जिलों में जनजीवन सामान्य होने में समय लग रहा है। असम में भारी बारिश और बाढ़ से अब तक 95 लोगों की मौत हुई है। राज्य के 14 जिले अभी भी हाई अलर्ट पर हैं। केंद्र से असम की स्थिति का जायजा लेने गए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्‌डा ने कहा है कि हर प्रकार की सहायता दी जाएगी।

    हाई अलर्ट पर 14 जिले, पांच और मौतें

    असम में बाढ़ के हालात गंभीर बने हुए हैं। पिछले 24 घंटों में छह और लोगों की मौत हुई है। डिजास्टर रिपोर्टिंग एंड इन्फॉर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम (DRIMS) की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक राज्य कई ज़िलों में बड़े पैमाने पर ग्रामीण इलाकों में पानी भरने और शहरी इलाकों में गंभीर बाढ़ की समस्या से जूझ रहा है। बुधवार को हुई छह नई मौतों में से पांच मौतें बाढ़ की सामान्य स्थिति के कारण हुईं। बिस्वनाथ और शिवसागर जिलों से दो-दो और गोलाघाट से एक मौत हुई। नुमालीगढ़ में धनसिरी (दक्षिण) नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जिससे 14 जिले हाई अलर्ट पर हैं। प्रभावित जिलों में गोलाघाट, लखीमपुर, चराइदेव, शिवसागर, बिस्वनाथ, धेमाजी, कामरूप (मेट्रो), जोरहाट, सोनितपुर, तिनसुकिया, नागांव, दरांग, कार्बी आंगलोंग और उदलगुरी शामिल हैं।

    ग्राउंड जीरो पर सीएम सरमा

    असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा बचाव कार्य और लोगों तक मदद पहुंचाने में जुटे हैं। उन्होंने कुत्ते को बचाने वाले युवक से मुलाकात की और उसके काम की तारीफ की। हिमंत बिस्वा सरमा ने ऐलान किया है कि असम में बाढ़ पीड़ित छात्रों को मुफ्त किताबों के लिए सरकार रुपये देगी। सीएम ने घोषणा की कि सभी प्रभावित जिलों में नई पाठ्यपुस्तकें भेज दी गई हैं और छात्रों को अध्ययन सामग्री खरीदने के लिए वित्तीय सहायता गुरुवार से शुरू की जाएगी। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद जानकारी साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में स्कूल 10 अगस्त को फिर से खुलने वाले हैं और यह सुनिश्चित करने के प्रयास जारी हैं कि छात्र बिना किसी और बाधा के अपनी शिक्षा फिर से शुरू कर सकें।

    जेपी नड्डा ने राहत शिविरों का किया दौरा

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने बुधवार को असम के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर प्रभावित लोगों से मुलाकात की और भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण के लिए राज्य को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों के जीवन को फिर से पटरी पर लाने के लिए किसी भी तरह के संसाधनों की कमी नहीं आने दी जाएगी। केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के साथ शिवसागर जिले के बाढ़ प्रभावित बिहुबोर और नेपाली खुती क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ से प्रभावित परिवारों से बातचीत की और जमीनी हालात का जायजा लिया। जेपी नड्‌डा सीएम सरमा के साथ ट्रैक्टर में सवार होकर हालात देखने गए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    थलपति विजय ने कॉमनवेल्थ में पदक जीतने वाले तमिलनाडु के एथलीटों को किया सम्मानित

    August 6, 2026

    आसाराम बापू को नहीं मिल पाई जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने ‘केयरटेकिंग’ की बात कर सुनाया ये फैसला

    August 6, 2026

    गुजरात में एनालॉग पनीर, बटर और चीज पर पाबंदी ; स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल पानसेरिया

    August 6, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.