Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्‍तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने राज्य के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को केंद्र के समान 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने की मांग
    • राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा के निवास पर आयोजित तीज मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय
    • सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
    • जंगल की महक से बाजार की पहचान तक पहुंचा महुआ
    • चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केंद्र की मंजूरी
    • जनसेवा ही सुशासन सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
    • उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा की वीबी-जीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन पर की चर्चा
    • बैटरी चलित ट्रायसायकल से बदला 75% अस्थिबाधित सोमारू का जीवन, मिली आत्मनिर्भरता की नई उड़ान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, September 23
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»कौन हैं ‘अलायंस’ की विनर मिनी माथुर? कैटरीना कैफ से भी कनेक्शन
    मनोरंजन

    कौन हैं ‘अलायंस’ की विनर मिनी माथुर? कैटरीना कैफ से भी कनेक्शन

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अमेजन प्राइम वीडियो के रियलिटी शो ‘अलायंस’ का पहला सीजन खत्म हो चुका है और इसकी ट्रॉफी मिनी माथुर ने अपने नाम कर ली है. फिनाले में उन्होंने रूही दोसानी और अली गोनी को हराकर जीत हासिल की. ट्रॉफी के साथ उन्हें 50 लाख रुपये की प्राइज मनी भी मिली. अब शो जीतने के बाद मिनी माथुर चर्चा में हैं. आइए जानते हैं कि वो कौन हैं और उनका बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ से क्या खास कनेक्शन है. 

    कितनी पढ़ी-लिखी हैं मिनी माथुर?
    मिनी माथुर का जन्म 21 अगस्त 1972 को नई दिल्ली में हुआ था. उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली पब्लिक स्कूल से की. इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज से ग्रेजुएशन किया. आगे की पढ़ाई उन्होंने गाजियाबाद के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी (IMT) से पूरी की. 

    कौन हैं मिनी माथुर?
    मिनी माथुर टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी होस्ट, एक्ट्रेस और मॉडल हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एमटीवी इंडिया में वीजे (VJ) के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने ‘इंडियन आइडल’ के शुरुआती सीजन होस्ट किए, जिससे उन्हें देशभर में पहचान मिली. मिनी माथुर ने ‘इंडियन आइडल’ के अलावा ‘इंडियन हॉलिडे’, ‘पॉपकॉर्न’, ‘ये शाम मस्तानी’, ‘खूबसूरत’, ‘इस जंगल से मुझे बचाओ’ और ‘डिस्कवरी स्कूल सुपर लीग’ जैसे कई शो होस्ट किए हैं. 

    इसके अलावा मिनी माथुर वेब सीरीज ‘माइंड द मल्होत्राज’ में भी नजर आ चुकी हैं. उन्होंने ‘तांडव’, ‘वकालत’ और ‘ख्वाहिश’ जैसे टीवी सीरियल्स में भी काम किया है. फिल्मों की बात करें तो मिनी माथुर, जॉन अब्राहम की फिल्म ‘आई, मी और मैं’ में नजर आ चुकी हैं.

    मिनी माथुर और कैटरीना कैफ का क्या है कनेक्शन?
    ‘अलायंस’ का पहला सीजन जीतने के बाद मिनी माथुर लगातार चर्चा में हैं. उनकी जीत पर बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने भी उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी. मिनी ने हाल ही में ट्रॉफी के साथ अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिस पर कैटरीना ने कमेंट कर उन्हें बधाई दी. दरअसल, मिनी और कैटरीना की दोस्ती आज की नहीं, बल्कि एक दशक से भी ज्यादा पुरानी है. 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पहली बार बड़े पर्दे पर दिखेगी बिहार की छठ पूजा, तमन्ना भाटिया करेंगी छठ व्रत

    September 22, 2026

    ‘हम अच्छी जिंदगी क्यों नहीं जी सकते?’ मैथिली ठाकुर के सपोर्ट में आईं कंगना

    September 20, 2026

    ‘वाइब’ ने पहले दिन कमाए ₹2.25 करोड़,‘मडगांव एक्सप्रेस’ की ओपनिंग कलेक्शन को पछाड़ा

    September 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.