Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मानवता की मिसाल: गोदरेज-रेडक्रॉस-बिलासा ग्रुप के सहयोग से सफल हुआ रक्तदान शिविर
    • छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़-पावर कंपनी में 1235 पदों पर होगी भर्ती
    • मातृशक्ति के खातों में पहुँची महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त
    • पीएम सूर्य घर योजना से घर-घर उजियारा, बिजली बिल में बचत से परिवारों को मिल रहा आर्थिक संबल
    • यूसुफ की शाह से अपील, मुर्शिदाबाद में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई रोकें
    • छत्तीसगढ़ में रेलवे विस्तार को मिली रफ्तार, वार्षिक बजट आवंटन बढ़कर ₹7,470 करोड़
    • योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू
    • घर से संदिग्ध हालत में लापता हुईं 2 नाबालिग बहनें, परिवार में चिंता
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, August 8
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»मानवता की मिसाल: गोदरेज-रेडक्रॉस-बिलासा ग्रुप के सहयोग से सफल हुआ रक्तदान शिविर
    छत्तीसगढ़

    मानवता की मिसाल: गोदरेज-रेडक्रॉस-बिलासा ग्रुप के सहयोग से सफल हुआ रक्तदान शिविर

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर। सामाजिक सेवा और मानवता के प्रति समर्पण को दर्शाते हुए गोदरेज ब्रांच ऑफिस एवं डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर, रायपुर व नागपुर द्वारा इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी एवं बिलासा ग्रुप के सहयोग से 2 दिवसीय रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया।

    शिविर का शुभारंभ धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री अनुज शर्मा जी के करकमलों द्वारा किया गया।

    श्री अनुज शर्मा, जो छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार भी हैं, ने इस नेक पहल की सराहना करते हुए कहा कि “गोदरेज जैसी मूल्य-आधारित कंपनी ही पिछले 15 वर्षों से निरंतर ऐसे सामाजिक कार्यों को कर सकती है।”

    उन्होंने टीम गोदरेज के साथ-साथ रेडक्रॉस सोसायटी और बिलासा ग्रुप के सहयोग की भी प्रशंसा की और कहा कि इस तरह के सहयोग से ही समाज में रक्त की कमी को दूर किया जा सकता है। श्री अनुज शर्मा ने भविष्य में गोदरेज द्वारा किए जाने वाले किसी भी सामाजिक कार्य में पूर्ण सहयोग एवं सहभागिता का आश्वासन भी दिया।

    इस अवसर पर गोदरेज के समस्त कर्मचारियों, डीलर, वेंडर्स एवं अन्य सहयोगी कंपनी के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया।
    रायपुर और नागपुर में कुल 76 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

    गोदरेज प्रबंधन ने रक्तदान शिविर को सफल बनाने में सहयोग के लिए इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी और बिलासा ग्रुप का विशेष आभार व्यक्त किया। संस्था ने आगे भी इस तरह के सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। गोदरेज प्रबंधन ने विधायक श्री अनुज शर्मा जी का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्री अनुज शर्मा जी ने अपने व्यस्त दिनचर्या से समय निकालकर इस आयोजन में सम्मिलित हुए!उनकी उपस्थिति तथा व्यक्तव्य ने हमारा तथा समस्त रक्तवीरो का उत्साह बढ़ाया और भविष्य में ऐसे नेक और सामाजिक भलाई के कार्यक्रम आयोजित करने हेतु प्रोत्साहित किया!

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़-पावर कंपनी में 1235 पदों पर होगी भर्ती

    August 8, 2026

    मातृशक्ति के खातों में पहुँची महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त

    August 7, 2026

    पीएम सूर्य घर योजना से घर-घर उजियारा, बिजली बिल में बचत से परिवारों को मिल रहा आर्थिक संबल

    August 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.