Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • औषधीय पौधों की खेती से किसानों को मिलेगा आर्थिक संबल,छत्तीसगढ़ शासन की योजना के तहत 54.36 लाख रुपए की अग्रिम प्रोत्साहन राशि का होगा वितरण
    • सारंगढ़-बिलाईगढ़ में अधोसंरचना को मिली नई रफ्तार,मंत्री टंकराम वर्मा ने 1.24 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण
    • कैबिनेट सचिव ने राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सुधारात्मक उपायों पर की चर्चा
    • एक न्यायाधिकरण, जो अपने आप में पूर्ण है
    • विष्णु सरकार ने बढ़ाया किसानों का मान-खेती किसानी को मिला नया संबल
    • प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने ली विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक
    • महिला किसान रैबाली कश्यप ने एकीकृत कृषि अपनाकर रची सफलता की नई इबारत
    • रात को घूमते हैं खुंखार तेंदुए, CCTV की फुटेज ने उड़ाए सबके होश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, August 10
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»झारखंड विधानसभा के नजदीक बवाल, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर किया लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल
    राष्ट्रीय

    झारखंड विधानसभा के नजदीक बवाल, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर किया लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) तथा झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की नियुक्ति परीक्षाओं में अनियमितता के खिलाफ छात्रों के आंदोलन का आज 17वां दिन है।

    छात्रों और सरकार के डेलीगेशन के बीच रविवार को तीसरे दौर की वार्ता भी बेनतीजा रही। वार्ता के दौरान छात्रों की दो बड़ी मांगों पर सहमति नहीं बन सकी, जिसके कारण आज छात्र विधानसभा घेराव कर रहे हैं।

    प्रदर्शनकारी JSSC CGL परीक्षा रद करने तथा परीक्षाओं में अनियमितता की सीबीआइ जांच की मांग पर अड़े हुए हैं और विधानसभा मार्च के लिए हजारों की संख्या में छात्र रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जुट गए हैं।

    छात्रों के विधानसभा घेराव’ को देखते हुए राजधानी रांची में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। रांची जिला प्रशासन ने नव-निर्मित विधानसभा परिसर के 750 मीटर के दायरे में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNS) की धारा 163 (पूर्व में धारा 144) लागू कर दी है।

    पुलिस ने किया लाठीचार्ज, छात्रों के हमले से एक पुलिसकर्मी घायल

    पुलिस ने अंतिम बैरिकेडिंग तोड़ रहे छात्रों को रोकने के लिए हल्का लाठीचार्ज किया। वहीं छात्रों ने जूते-चप्पल फेंके। वहीं, पथराव में एक पुलिसकर्मी के सिर पर चोट लग गई। 

    अनशनकारी कुश महतो भी विधानसभा मार्च में हुए शामिल

    रांची में 6 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे कुश महतो भी एम्बुलेंस में सवार होकर विधानसभा मार्च में शामिल होने पहुंचे। 

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का बयान, कहा- न्याय मिलने तक संघर्ष जारी 

    छात्रों के भविष्य और उनके अधिकारों की आवाज बुलंद करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास का घेराव कर जेपीएससी- जेएसएससी महाघोटाले की जांच सीबीआइ से कराने की मांग की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग को लेकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया है। झारखंड के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। युवाओं के हक और न्याय की इस लड़ाई में भाजपा पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ी है। न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।

    10 Aug 2026 1:01:02 PM बैरिकेडिंग के पास विधायक जयराम महतो, कहा- छात्रों की आवाज दबने नहीं दी जाएगी

    विधानसभा के सामने वाले बैरिकेडिंग के पास जेएककेएम के विधायक जयराम कुमार महतो ने कहा कि छात्रों की आवाज दबने नहीं दी जाएगी। छात्रों की आवाज को वह विधानसभा में उठाएंगे। 

    10 Aug 202612:57:40 PM

    क्या यह पाकिस्तान का बॉर्डर है? सरकार की सख्ती पर बरसे देवेंद्र नाथ

    ‘विधानसभा घेराव’ मार्च के दौरान छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा, “जब सरकार ने नुकीले बैरिकेड लगाए, तो तबीयत ठीक न होने के बावजूद मैं खुद को रोक नहीं पाया। क्या यह पाकिस्तान, बांग्लादेश या चीन का बॉर्डर है? ये छात्र हैं।” 

    पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल, छात्रों ने किया डांस

    प्रदर्शनकारी छात्रों को हटाने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया, इस दौरान छात्र डांस करने लगे। 

    झारखंड विधानसभा के करीब पहुंचे छात्र, खेतों से बनाया रास्ता

    प्रदर्शनकारी छात्र विधानसभा के बहुत करीब पहुंच गए हैं। वह झारखंड उच्च न्यायालय के बगल से खेत के रास्ते प्रदर्शनकारी विधानसभा की ओर जा रहे हैं।  

    देवेंद्र नाथ महतो को कंधे पर उठा ले गए छात्र

    झारखंड में विधानसभा की ओर कूच कर रहे छात्रों ने अनशनकारी देवेंद्र महतो को कंधे पर उठा लिया और मार्च में शामिल हुए। Ranchi Student Protest LIVE: विधानसभा मार्च में शामिल हुए देवेंद्र नाथ महतो

    क्या हम आतंकवादी हैं? विधानसभा मार्च में शामिल छात्र ने पुलिस की सख्ती पर उठाए सवाल

    विधानसभा घेराव मार्च में शामिल एक युवा का कहना है कि रांची पहुंचने से पहले छात्रों को कई बार रोका गया। सख़्त चेकिंग हो रही थी और बसों को रोका गया। यहां तक कि बाइकों की भी सख़्ती से जाँच की जा रही थी, ताकि छात्र यहां न पहुंच सकें। जब तक CBI जाँच के आदेश नहीं दिए जाते, हम यहां से नहीं हटेंगे।

    एक और युवा कहता है, “हमारी गाड़ी का नंबर नोट किया गया। क्या हम आतंकवादी हैं? क्या हम इस राज्य के नहीं हैं? हम कौन हैं? राज्य सरकार हमसे दूरी बना रही है। हेमंत सोरेन को जवाब देना होगा। 

    पुलिस की बैरिकेडिंग तक पहुंचे छात्र, करेंगे विधानसभा का घेराव

    छात्र प्रदर्शनकारी अपने ‘विधानसभा घेराव’ मार्च के रास्ते पर पुलिस की बैरिकेडिंग तक पहुंच गए। यह मार्च JPSC-JSSC में कथित अनियमितताओं के विरोध में आयोजित किया गया है। 

    छात्रों ने 3 बैरिकेडिंग को लांघा, विधानसभा की ओर किया कूच

    रांची में 3 बैरिकेडिंग को लांघ छात्र आगे बढ़ चुके हैं। वह विधानसभा का घेराव करने वाले हैं।

    ‘यह सरकार की विफलता’, विधायक जयराम महतो का सरकार पर हमला

    झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के विधायक जयराम कुमार महतो ने कहा कि यह सरकार की विफलता है। उन्हें परीक्षा रद करने की मांग मान लेनी चाहिए थी। सरकार ने कई मांगें मानी हैं, इसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद, लेकिन सबसे अहम मांग JSSC-CGL परीक्षा रद करने को लेकर है। इसमें सबसे ज़्यादा गड़बड़ियां हुई हैं। अभय तिवारी ने माना है कि उन्होंने लगभग 400 उम्मीदवारों का चयन करवाया।

    पुलिस बैरिकेडिंग को लांघ कर झारखंड विधानसभा के आगे बड़े छात्र

    रांची के जगरनाथपुर सेक्टर 2 के पास पुलिस बैरिकेडिंग को लांघ कर छात्र झारखंड विधानसभा के आगे बढ़े।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पीएम मोदी ने अपने आवास पर पैरा-एथलीटों से की मुलाकात ,कहा आपने सिर्फ मेडल ही नहीं बढ़ाए, बल्कि एक पीढ़ी तैयार की…

    August 10, 2026

    FCRA Bill 2026 पर भारत की सफाई, अमेरिका में भारत के राजदूत क्वात्रा ने गिनाए पांच ‘मिथक’, बताया क्या है सरकार का पक्ष

    August 10, 2026

    संसद में आज सरकार करेगी 4 बिल पेश, केरल का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने वाला बिल भी शामिल…

    August 10, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.