Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • औषधीय पौधों की खेती से किसानों को मिलेगा आर्थिक संबल,छत्तीसगढ़ शासन की योजना के तहत 54.36 लाख रुपए की अग्रिम प्रोत्साहन राशि का होगा वितरण
    • सारंगढ़-बिलाईगढ़ में अधोसंरचना को मिली नई रफ्तार,मंत्री टंकराम वर्मा ने 1.24 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण
    • कैबिनेट सचिव ने राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सुधारात्मक उपायों पर की चर्चा
    • एक न्यायाधिकरण, जो अपने आप में पूर्ण है
    • विष्णु सरकार ने बढ़ाया किसानों का मान-खेती किसानी को मिला नया संबल
    • प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने ली विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक
    • महिला किसान रैबाली कश्यप ने एकीकृत कृषि अपनाकर रची सफलता की नई इबारत
    • रात को घूमते हैं खुंखार तेंदुए, CCTV की फुटेज ने उड़ाए सबके होश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, August 10
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»धर्म आस्था»काशी-रामेश्वरम से मिली प्रेरणा, शिवभक्त ने मुजफ्फरपुर में खड़ी कर दी 51 फीट ऊंची शिव प्रतिमा
    धर्म आस्था

    काशी-रामेश्वरम से मिली प्रेरणा, शिवभक्त ने मुजफ्फरपुर में खड़ी कर दी 51 फीट ऊंची शिव प्रतिमा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुजफ्फरपुर: बाबा भोलेनाथ के प्रति आस्था और प्रेम ने मुजफ्फरपुर के पताही निवासी राजीव कुमार को कुछ ऐसा करने के लिए प्रेरित किया, जिसकी चर्चा अब जिलेभर में हो रही है. खेती-बारी करने वाले राजीव कुमार ने अपने गांव के बाबा भदेश्वर नाथ शिव मंदिर परिसर में भगवान शिव की 51 फीट ऊंची प्रतिमा का निर्माण खुद और ग्रामीणों के सहयोग से कराया है. एनएच-122 रेवा रोड के किनारे स्थित यह विशाल शिव प्रतिमा राहगीरों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. इस रास्ते से गुजरने वाले लोग अक्सर रुककर प्रतिमा की तस्वीर अपने मोबाइल में कैद करते हैं.

    वाराणसी से आया विचार, तब लिया संकल्प
    राजीव कुमार बताते हैं कि करीब सात साल पहले वह अपने दोस्तों के साथ वाराणसी और रामेश्वरम घूमने गए थे. वहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ की विशाल प्रतिमाएं देखीं. इन प्रतिमाओं को देखकर उनके मन में भी अपने गांव में भगवान शिव की बड़ी प्रतिमा स्थापित करने का विचार आया. इसी संकल्प को उन्होंने धीरे-धीरे पूरा किया और करीब चार साल पहले मंदिर परिसर में 51 फीट ऊंची भगवान शिव की प्रतिमा स्थापित कराई.

    30 साल पहले हुई थी शिवलिंग की स्थापना
    राजीव कुमार बताते हैं कि इस मंदिर का इतिहास बहुत पुराना नहीं है. करीब 30 वर्ष पहले इस स्थान पर अक्सर नाग-नागिन दिखाई देते थे. गांव के ब्राह्मणों ने लोगों से यहां शिवलिंग स्थापित कर पूजा-पाठ शुरू करने की सलाह दी. उस समय यहां एक पोखर हुआ करता था. पोखर के ठीक बगल में शिवलिंग स्थापित कर लोगों ने पूजा शुरू की.

    शुरुआत में गांव के लोग ही यहां पूजा करने पहुंचते थे. धीरे-धीरे आसपास के गांवों के लोगों की भी इस स्थान के प्रति आस्था बढ़ने लगी और मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती चली गई. आज यह स्थान बाबा भदेश्वर नाथ शिव मंदिर के रूप में लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र बन चुका है.

    सावन में बढ़ जाती है भक्तों की भीड़
    सावन के महीने में मंदिर में विशेष रौनक देखने को मिलती है. जिले के अलग-अलग हिस्सों के अलावा आसपास के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु यहां भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने पहुंचते हैं. सावन की शिवरात्रि और प्रत्येक सोमवार को विशेष पूजा का आयोजन होता है. इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तों की काफी भीड़ रहती है.

    मंदिर की 51 फीट ऊंची शिव प्रतिमा इसकी सबसे बड़ी पहचान बन चुकी है. राजीव कुमार के अनुसार, मुजफ्फरपुर और आसपास के इलाकों में इतनी बड़ी शिव प्रतिमा कहीं देखने को नहीं मिलती है. यही वजह है कि मंदिर से गुजरने वाले लोगों का ध्यान स्वतः ही इस विशाल प्रतिमा की ओर चला जाता है.

    अब यह मंदिर केवल पूजा-अर्चना का स्थान ही नहीं, बल्कि शादी-विवाह और अन्य शुभ मांगलिक कार्यों के लिए भी लोगों की पसंद बनता जा रहा है. स्थानीय लोगों के लिए यह स्थान आस्था के साथ-साथ गांव की एक नई पहचान भी बन चुका है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सूर्यग्रहण 12 अगस्त को, इन तीन राशियों पर पड़ेगा असर

    August 9, 2026

    कर्क में 12 दिनों के लिए बना त्रिग्रही योग, 3 राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, होंगे बंपर लाभ!

    August 7, 2026

    कांवड़िए को गूलर के पेड़ से दूर क्यों रहना चाहिए?, ज्योतिष से जानिए धार्मिक मान्यता

    August 6, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.