Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • औषधि पौधों की खेती किसानों की आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम: वन मंत्री श्री केदार कश्यप
    • कल का मौसम: दिल्ली, यूपी, बिहार से लेकर 16 राज्यों में IMD का अलर्ट…
    • विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा
    • सेवा सेतु केंद्र से डॉली गंधर की आधार संबंधी समस्या का हुआ समाधान
    • राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन का कमाल,उन्नत मक्का बीज और कृषि सहायता से संवरी कृषक शुभम दुबे की राह…
    • कुदरत का कहर… पलक झपकते ही बह गया बेली ब्रिज, वाहन समेत BRO ड्राइवर लापता
    • वनमंत्री केदार कश्यप ने किसानों को दिया हरेली का उपहार; औषधीय खेती के लिए 54.36 लाख की राशि वितरित
    • जब आंगन में छलका पानी बदल गई जिंदगानी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»चलती स्कूल बस बनी आग का गोला, समय रहते बच्चों को बस से बाहर निकाला गया
    BREKING NEWS

    चलती स्कूल बस बनी आग का गोला, समय रहते बच्चों को बस से बाहर निकाला गया

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जैसलमेर: जैसलमेर जिले में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। धउवा गांव के पास स्कूली बच्चों को जैसलमेर लेकर जा रही एक बस में अचानक आग लग गई। बस में एसएम पब्लिक स्कूल के एक दर्जन से अधिक बच्चे सवार थे। बस से धुआं निकलते ही चालक ने तुरंत वाहन सड़क किनारे रोक दिया और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू कर दी। समय रहते बच्चों को बस से बाहर निकाल लिए जाने के कारण किसी भी बच्चे या स्कूल स्टाफ को चोट नहीं आई। आग लगने के बाद बस कुछ ही देर में पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

    पिथला से बच्चों को लेकर जैसलमेर आ रही थी बस
    जानकारी के मुताबिक, एसएम पब्लिक स्कूल की बस मंगलवार सुबह पिथला क्षेत्र से बच्चों को लेकर जैसलमेर शहर की ओर रवाना हुई थी। बस में एक दर्जन से ज्यादा स्कूली बच्चे मौजूद थे। जैसे ही बस धउवा गांव के पास पहुंची, उसके अगले हिस्से से अचानक धुआं निकलने लगा। चालक ने स्थिति को भांपते हुए तत्काल बस को सड़क के किनारे रोक दिया। देखते ही देखते धुआं तेज हो गया और बस के अगले हिस्से में आग की लपटें दिखाई देने लगीं।

    ड्राइवर और गांव के लोगों ने बच्चों को निकाला बाहर
    आग लगने की स्थिति में बस में बैठे बच्चों के बीच अफरा-तफरी मच गई। चालक ने बिना समय गंवाए बस के दरवाजे खोले और बच्चों को एक-एक कर बाहर निकालना शुरू किया। आसपास मौजूद ग्रामीणों और राहगीरों ने भी तुरंत मदद के लिए मौके पर पहुंचकर बच्चों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। ड्राइवर और स्थानीय लोगों की तेजी के कारण सभी बच्चों को समय रहते बस से बाहर निकाल लिया गया। इस दौरान किसी बच्चे को चोट नहीं लगी। घटना के बाद बच्चों को दूसरे वाहनों की मदद से स्कूल और फिर उनके घरों तक सुरक्षित पहुंचाया गया।

    कुछ ही देर में जलकर राख हुई बस
    बस से आग की लपटें उठने के बाद मौके पर बड़ी संख्या में गांव के लोग और राहगीर जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई। कुछ ही समय में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और बस धू-धू कर जलने लगी।    फिलहाल पुलिस और प्रशासन की ओर से मामले की जांच की जा रही है। हादसे में किसी के घायल नहीं होने को सबसे बड़ी राहत माना जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    युवाओं का हित सर्वोपरि: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तिथियों में बदलाव

    August 11, 2026

    छत्तीसगढ़ को ‘GeM सस्टेनेबल प्रोक्योरमेंट अवार्ड’, शासकीय खरीदी दोगुनी होकर ₹3,935 करोड़ पहुंची

    August 11, 2026

    असम-अरुणाचल सीमा पर अज्ञात हमलावरों ने की फायरिंग, 8 घायलो में 7 की हालत गंभीर

    August 10, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.