Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़क एवं भवन निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
    • किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • छत्तीसगढ़: जीजामगांव के नवीन आईटीआई में शुरू हुआ ‘मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल’ ट्रेड; युवाओं के लिए रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
    • ईथेनॉल पर बनाया धमाकेदार वीडियो, एकदम से मंत्री बनने की रेस में आ गए तेलंगाना BJP सांसद
    • रांची के मधुकम वाले महादेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट से भी लगा करारा झटका
    • 2026 में नहीं होंगे बिहार पंचायत चुनाव? परिसीमन में ही लगेंगे 6 महीने से ज्यादा
    • उत्तराखंड में दलबदल का खेल?, कांग्रेस BJP के सामने क्या हैं चुनौतियां
    • अचानक आई बाढ़, तेज बहाव में बह गई महिला
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»अवानिका फिल्म्स ने किया ‘प्रेम कीटाणु’ का ऐलान, 2 अक्तूबर को होगी रिलीज
    मनोरंजन

    अवानिका फिल्म्स ने किया ‘प्रेम कीटाणु’ का ऐलान, 2 अक्तूबर को होगी रिलीज

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई। निर्माता गौरव वर्मा के नए बैनर अवानिका फिल्म्स ने फर्स फिल्म्स के साथ मिलकर अपनी पहली फिल्म प्रेम कीटाणु की घोषणा की है। अपूर्व सिंह कार्की के निर्देशन में बनी यह फिल्म दो अक्तूबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में वीर पहाडिय़ा, आफिया सैयद, अपारशक्ति खुराना, राकेश बेदी और निखिल विजय प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। अपूर्व सिंह कार्की इससे पहले सिर्फ एक बंदा काफी है और एस्पिरेंट्स जैसी चर्चित परियोजनाओं का निर्देशन कर चुके हैं।

    प्रेम कीटाणु ऐसे युवाओं की कहानी है, जिन्हें कॉलेज में न माक्र्स मिले, न उम्मीद और न प्यार, लेकिन मिले तो सिर्फ दोस्त और खूब सारे हार्टब्रेक्स। फिल्म आज के युवाओं की जिंदगी, उनकी महत्वाकांक्षाओं और प्यार से जुड़े संघर्षों को हास्य और सहज अंदाज में पेश करती है। यह फिल्म अवानिका फिल्म्स की पहली पेशकश है। गौरव वर्मा ने इस बैनर की स्थापना ऐसी कहानियों को मंच देने के उद्देश्य से की है, जिनमें भावनात्मक सच्चाई के साथ मजबूत थिएट्रिकल अपील हो।

    रेड चिलीज के लिए स्वतंत्र निर्माता के तौर पर उनकी पिछली फिल्मों डार्लिंग्स, भक्षक, जवान और बदला को समीक्षकों और दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। अवानिका फिल्म्स की पहली फिल्म के रूप में प्रेम कीटाणु एक ऐसे स्टूडियो की रचनात्मक दिशा तय करती है, जो नई और विविध कहानियों के साथ ताजगी और मनोरंजन से भरपूर थिएट्रिकल फिल्मों के निर्माण पर जोर देना चाहता है। फिल्म आज के युवाओं से जुडऩे के साथ पुरानी पीढ़ी को उनके कॉलेज के दिनों और बीते अनुभवों की याद दिलाने की कोशिश करेगी। प्रेम कीटाणु उनकी जिंदगी के अनुभवों को अगली पीढ़ी की उम्मीदों और सपनों से जोड़ती नजर आएगी। प्रेम कीटाणु दो अक्तूबर, 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पाकिस्तानी गायक आतिफ असलम ने भारत में लगे बैन को लेकर 10 साल बाद चुप्पी तोड़ी, कहा-मुझे बैन करने के लिए धन्यवाद

    August 12, 2026

    रामगोपाल वर्मा की नई फिल्म पुलिस कंपनी, हर्षवर्धन निभाएंगे लीड रोल

    August 11, 2026

    “यह क्रूरता घमंडी ताकत को गिराएगी”, झारखंड में छात्रों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज पर फूटा प्रकाश राज का गुस्सा

    August 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.