Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘हमनाम’:एक ही नाम की गलती से 166 दिन जेल में रहा सिपाही, 28 साल पहले मर चुके आरोपी की जगह हुई गिरफ्तारी…
    • रायपुर से हावड़ा-मुंबई की ओर जा रही दुरंतो एक्सप्रेस में पकड़ाया 1.96 करोड़ का सोना, 2 युवक हिरासत में…
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़क एवं भवन निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
    • श्यामगिरी में शहीद पूर्व विधायक स्व. श्री भीमा मंडावी को उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा और वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने दी श्रद्धांजलि
    • तिरंगा यात्रा के दूसरे दिवस माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर उप मुख्यमंत्री एवं वन मंत्री ने किया यात्रा का शुभारंभ
    • छत्तीसगढ़ के स्टील का प्रदेश में ही हो अधिकतम मूल्य संवर्धन: डाउनस्ट्रीम और स्पेशियलिटी उत्पादों के निर्माण पर दें जोर – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • आसमानी बिजली गिरने से 200 से अधिक भेड़-बकरियों की मौत 
    • आय से ज्यादा संपत्ति, इलाहाबाद HC के आदेश के खिलाफ SC पहुंचे राहुल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, August 13
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»नसीरुद्दीन शाह के बयान पर कंगना रनौत ने किया पलटवार, झारखंड छात्र आंदोलन को लेकर चुप्पी पर भी उठाये सवाल
    मनोरंजन

    नसीरुद्दीन शाह के बयान पर कंगना रनौत ने किया पलटवार, झारखंड छात्र आंदोलन को लेकर चुप्पी पर भी उठाये सवाल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अक्सर अपने बेबाक और कड़े बयानों से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। इस बार भी यही हुआ उन्होंने दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कुछ समय पहले उन्हें सोशल मीडिया पर ‘लोमड़ी’ कहा था। उनके इस बयान ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। अब कंगना ने खुद सामने आकर यह खुलासा किया कि आखिर उन्होंने नसीरुद्दीन शाह के लिए ऐसे तीखे शब्द क्यों कहे थे?

    कंगना रनौत ने नसीरुद्दीन शाह के वीडियो पर क्या कहा?

    कंगना रनौत ने ANI से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपने बयान का बचाव किया। कंगना ने कहा कि नसीरुद्दीन शाह का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह काफी अभद्र और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते दिख रहे थे। कंगना ने बताया, “मैंने उन्हें ऐसा इसलिए कहा क्योंकि उन्होंने एक बेहद ही गंदा वीडियो बनाया था, जिसमें वह धमकियां दे रहे थे। बताएं हमारे प्रधानमंत्री पूरी दुनिया में देश का प्रतिनिधित्व करते हैं, उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़े-बड़े सम्मान मिलते हैं। हमें लोकतांत्रिक मर्यादा और संविधान का सम्मान करना चाहिए। क्या देश के चुने हुए प्रधानमंत्री के लिए इस तरह के अपशब्द बोलना सही है?”

    कब शुरू हुआ था विवाद?

    दरअसल, नसीरुद्दीन शाह ने हाल ही में जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन और अन्य सामाजिक मुद्दों पर बॉलीवुड सितारों की चुप्पी पर तंज कसते हुए कहा था कि “मुंह में हड्डी दबाए बैठे सेलिब्रिटीज तब तक नहीं भौंकेंगे जब तक उनकी हड्डी गिर नहीं जाती।” इसी बयान पर पलटवार करते हुए कंगना ने कहा कि जंतर-मंतर पर मगरमच्छ के आंसू बहाने वालों को अब झारखंड के आंदोलन और वहां मुश्किल हालात का सामना कर रहे बच्चों के लिए भी आवाज उठानी चाहिए।

    बातचीत के दौरान कंगना ने बॉलीवुड के एक हिस्से पर पाकिस्तान के लिए जरूरत से ज्यादा सहानुभूति रखने का पुराना आरोप भी दोहराया। उन्होंने सवाल उठाया कि आजादी और बंटवारे के इतने सालों बाद भी कुछ लोगों का पाकिस्तान प्रेम खत्म क्यों नहीं हो रहा है।

    कंगना ने कहा, “जब देखो, चाहे उनकी फिल्में हों, उनकी बातें हों या इंटरव्यू, ये पाकिस्तान की प्रेम कथा कब खत्म होगी? ये लोग हमेशा पाकिस्तान के प्यार में मरे रहते हैं। पहलगाम हमला हो या ऑपरेशन सिंदूर, आज हमारा देश, हमारी सेना और हमारे नागरिक एक अलग संघर्ष से गुजर रहे हैं। ऐसे माहौल में बॉलीवुड की यह पाकिस्तान लव स्टोरी आखिर कब खत्म होगी? इंडस्ट्री के लोगों को इसका जवाब देना ही होगा।”

    कंगना रनौत के आने वाले प्रोजेक्ट्स

    कंगना रनौत के काम की बात करें तो वह हाल ही में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ में नजर आई थीं। यह फिल्म 26/11 मुंबई आतंकी हमले के दौरान एक अस्पताल के स्टाफ द्वारा मरीजों की जान बचाने की जांबाज कहानी पर आधारित थी। वहीं उनकी आने वाली फिल्मों में सुपरहिट फ्रेंचाइजी के सीक्वल ‘क्वीन 2’ और ‘तनु वेड्स मनु 3’ शामिल हैं, जिनका फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    Kangana Ranaut: कंगना रनौत ने मनाई अपनी पहली ‘तीज’, दिल्ली की मुख्यमंत्री संग डांस

    August 13, 2026

    अवानिका फिल्म्स ने किया ‘प्रेम कीटाणु’ का ऐलान, 2 अक्तूबर को होगी रिलीज

    August 12, 2026

    पाकिस्तानी गायक आतिफ असलम ने भारत में लगे बैन को लेकर 10 साल बाद चुप्पी तोड़ी, कहा-मुझे बैन करने के लिए धन्यवाद

    August 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.