Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से बदल रही तस्वीर : शुभम राठौर का परिवार बना ऊर्जा आत्मनिर्भरता का उदाहरण
    • चेयरमेन सुबोध कुमार सिंह ने आंधी-बारिश में बिजली बहाल करने वाले कर्मियों को किया पुरस्कृत
    • दिलचस्प:एयरोप्लेन में क्लास! राजस्थान के इस सरकारी स्कूल ने चलाई ‘एजुकेशन एयरलाइन’…
    • दृष्टिबाधा नहीं बनी बाधा, जयमंती के सपनों को मिली डिजिटल उड़ान
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ‘गजरथ यात्रा’ पुस्तक का किया विमोचन
    • गोपालगंज :मस्‍ज‍िद में घुसकर इमाम की चाकू से गोदकर हत्‍या, ग्रामीणों ने नहीं उठने द‍िया शव…
    • औद्योगिक निवेश से रोजगार का नया आधार बन रहा नवा रायपुर अटल नगर
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, August 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»गोपालगंज :मस्‍ज‍िद में घुसकर इमाम की चाकू से गोदकर हत्‍या, ग्रामीणों ने नहीं उठने द‍िया शव…
    क्राइम

    गोपालगंज :मस्‍ज‍िद में घुसकर इमाम की चाकू से गोदकर हत्‍या, ग्रामीणों ने नहीं उठने द‍िया शव…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ब‍िहार के गोपालगंज में सोमवार की सुबह मस्‍ज‍िद में घुसकर एक इमाम की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई. हत्यारों चाकू से उनकी पीठ पर कई जगह वार किए. घटना की जानकारी तब हुई जब सुबह ग्रामीण मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए पहुंचे. इमाम का शव देखकर ग्रामीणों ने पुल‍िस को सूचना दी.  मृतक इमाम मोहम्मद शफीक भोरे के सिसई, पठान टोला निवासी शेख हवलदार के पुत्र थे. वर्तमान में वे उचकागांव थाना क्षेत्र के अरना बाजार स्थित मस्जिद में पेशइमाम के तौर पर कार्यरत थे. 

    घटना उचकागांव थाना क्षेत्र के अरना बाजार की है. इस घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए हैं. वहीं, वे पुलिस को मौके से शव उठाने का विरोध कर रहे हैं. स्थानीय ग्रामीण मौके पर एसपी को बुलाने की मांग कर रहे हैं. घटना के बाद गांव में तनाव है, जबकि मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंच गई है. 

    लोग बोले- क‍िसी से नहीं था व‍िवाद 

    स्थानीय ग्रामीण शमशेर आलम ने बताया कि इमाम मोहम्मद शफीक बहुत ही शांत स्वभाव के थे. वह हिंदू मुस्लिम तहजीब को मानने वाले थे और मस्जिद में ही रह कर बच्चों को तालीम देते थे. उनका किसी से कोई विवाद नहीं था. सोमवार को तड़के जब फजर का अजान नहीं हुआ तब कुछ लोग मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए पहुंचे तो वहां देखा की मस्जिद के अंदर इमाम का शरीर खून से लथपथ था. मौके पर वे मृत पाए गए. उनके पीठ पर कई जगह चाकू से गहरे जख्म के निशान थे. 

    मोबाइल चोरी को लेकर हुई थी पंचायत

    मृतक इमाम के भांजे साहिल शेख ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व ईमाम का मोबाइल चोरी हो गया था. इस मोबाइल को लेकर रव‍िवार को गांव में पंचायत हुई थी. पुलिस आरोपी लड़के को पकड़ कर पूछताछ कर रही थी. आज उनकी हत्या कर दिया गया है. हालांकि हत्या की वजह क्या है? कोई भी बताने से साफ इनकार कर रहा है. वहीं, घटना की सूचना के बाद मौके पर कई थानों की पुलिस और हथुआ एसडीपीओ पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए हैं.  

    एसआईटी का गठन, ग्रामीणों में आक्रोश

    गोपालगंज एसपी विनय तिवारी ने बताया कि मोहम्मद सफीक नाम के व्यक्ति की हत्या हुई है. इस मामले में एसएसटी का गठन कर दिया गया है. इसके अलावा पुलिस परिजनों के बयान का भी इंतजार कर रही है. उनको अगर किसी पर शक है तो उसको लेकर भी जांच की जाएगी. एसपी ने कहा कि मौके पर एफएसएल की टीम को भी भेजा जा रहा है. पूरे घटना की साइंटिफिक तरीके से जांच की जा रही है. हालांकि, खबर लिखे जाने तक ग्रामीण शव को उठाने का विरोध कर रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि मौके पर एसपी आएंगे तभी शव को उठाने दिया जाएगा. ग्रामीण हत्याकांड की जांच कर हत्यारों की पहचान करने और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बर्थडे पार्टी से लौट रहा था युवक, घात लगाए हमलावरों ने सीने में उतार दी गोली… 

    August 16, 2026

    बहस के बाद हुई थी मारपीट,पत्नी को मारा जोर का चांटा, हुई बेहोश, सुबह मिली लाश… घबराकर पति ने भी दे दी जान…

    August 15, 2026

    पांच बीघा जमीन के लिए मैनपुरी में भतीजे ने कर दी चाची की गोली मारकर हत्या…

    August 15, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.