Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बलौदाबाजार को बड़ी सौगात दिलाने राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा की पहल
    • लखनऊ में पारिवारिक विवाद में पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
    • IIT बॉम्बे के टॉपर,छत्तीसगढ़ के योगेश साहू ने KBC में जीते 50 लाख, IAS बनने छोड़ी नौकरी, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस के ड्राइवर है पिता…
    • लोकप्रिय टिक-टॉकर पाकिस्तान की मशहूर इन्फ्लुएंसर आयशा गिलानी की गोली मारकर हत्या…
    • मंडी में दवाड़ा टनल में दो ट्रकों के बीच भीषण टक्कर, 4 की मौत,सात घायल
    • Baba Ramdev पर भड़की Kangana Ranaut, क्यों शुरू हुई लड़ाई ?
    • खाना बनाने के बर्तनों में छिपाकर सोने की तस्करी,कुकर की सीटी जैसा ढक्कन, छिपा रखा था 1 करोड़ का सोना…
    • सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के कामकाज की समीक्षा की
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, August 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»जानें आसिफ महमूद कौन हैं जिन्होंने मोहन भागवत के अमेरिका दौरे पर उठाए सवाल और RSS पर प्रतिबंध की क्यों उठी मांग
    राष्ट्रीय

    जानें आसिफ महमूद कौन हैं जिन्होंने मोहन भागवत के अमेरिका दौरे पर उठाए सवाल और RSS पर प्रतिबंध की क्यों उठी मांग

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत अगस्त के आखिरी सप्ताह में अमेरिकी दौरे पर होंगे। इस दौरे से पहले ही इसे लेकर अमेरिका में सवाल उठने शुरू हो गए हैं। दरअसल, अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग (USCIRF) ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत के प्रस्तावित अमेरिकी दौरे का सार्वजनिक रूप से विरोध किया है।

    RSS सदस्यों पर प्रतिबंध की मांग

    इस संबंध में USCIRF के सदस्यों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बयान जारी किया। इसमें कहा गया है कि अमेरिकी सरकार को धार्मिक स्वतंत्रता के उल्लंघन के लिए RSS के सदस्यों पर प्रतिबंध लगाने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। USCIRF के अध्यक्ष आसिफ महमूद ने कहा, ‘भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य हैं। यह एक भारतीय संगठन है, जिसके विभिन्न सहयोगी संगठनों पर धार्मिक अल्पसंख्यकों, जिनमें ईसाई और मुस्लिम शामिल हैं, पर हमले करने के आरोप हैं। अब RSS प्रमुख मोहन भागवत के अमेरिका आने की योजना है।’

    USCIRF सदस्य जीन मिल्स ने कहा, ‘RSS के नेताओं को, भले ही वे भारत सरकार से जुड़े हों, उच्चस्तरीय बैठकों या राजनयिक शिष्टाचार के जरिए सम्मान नहीं दिया जाना चाहिए। इसके बजाय अमेरिकी सरकार को उन RSS सदस्यों पर प्रतिबंध लगाने पर ध्यान देना चाहिए, जिन्हें धार्मिक स्वतंत्रता के उल्लंघन के लिए जिम्मेदार पाया गया है।’

    भारतीय विदेश मंत्रालय ने नहीं दी कोई प्रतिक्रिया

    भारत के विदेश मंत्रालय ने USCIRF के ताजा बयानों पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि, भारतीय विदेश मंत्रालय अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की कई रिपोर्टों और निष्कर्षों को पहले भी स्पष्ट रूप से खारिज करता रहा है।

    कौन हैं आसिफ महमूद?

    आसिफ महमूद पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी चिकित्सक और मानवाधिकार कार्यकर्ता हैं। वह वर्तमान में USCIRF के अध्यक्ष हैं। उन्हें इस साल जुलाई में सर्वसम्मति से 2026-27 के कार्यकाल के लिए USCIRF का अध्यक्ष चुना गया था। महमूद डेमोक्रेटिक पार्टी से जुड़े हुए हैं। उन्होंने 2022 में कैलिफोर्निया के 40वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से अमेरिकी संसद के लिए चुनाव भी लड़ा था, लेकिन वह जीत नहीं सके थे। USCIRF के अध्यक्ष के रूप में आसिफ महमूद ने भारत में अल्पसंख्यकों के अधिकारों को लेकर कई बार चिंता जताई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    Baba Ramdev पर भड़की Kangana Ranaut, क्यों शुरू हुई लड़ाई ?

    August 20, 2026

    7 सालों से दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद, उम्रकैद काट रहे कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन…

    August 20, 2026

    शाह का हमला ; कांग्रेस का केवल दो छंद गाने का फैसला देश विरोधी, फिर तुष्टिकरण की राह पर वर्किंग कमेटी

    August 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.