कल का मौसम 22 अगस्त 2026: देश में मानसून के रौद्र रूप के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से मुश्किल भरा अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक कल यानी 22 अगस्त को यूपी, बिहार समेत 24 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। इस आंधी की वजह से बड़े-बड़े वृक्ष जड़ से धाराशायी हो सकते हैं। साथ ही किसानों के फसलों के नुकसान की भी संभावना है। पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड की भी चेतावनी दी गई है। वहीं, पूर्वी भारत के राज्यों में आकाशीय बिजली और वज्रपात का आक्रामक रूप देखने को मिल सकता है। मछुआरों को नदी और समुद्री किनारे से सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह दी गई है। वहीं, घने जंगल वाले इलाकों में यात्रा करने से बचने की सलाह दी गई है।
कुछ राज्यों में ओले गिरने की भी आशंका है, इसलिए घर से निकलने से पहले मौसम विभाग का अपडेट जरूर पढ़ लीजिए। साथ में छाते भी जरूर ले लीजिए ताकि बारिश से खुद को सुरक्षित कर सकें। वहीं, जम्मू-कश्मीर के ऊपर एक नया पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती परिसंचरणके रूप में मौजूद है। इसके अलावा उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उसके आस-पास के इलाके में हवा के ऊपरी हिस्से में एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। तो चलिए हम आपलोगों का बताते हैं कि कल यानी 22 अगस्त को देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल कैसा रहेगा।
देश के 24 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 22 अगस्त को देश के 24 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, असम, मेघालय, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम, सिक्किम, केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 85 किलोमीटर प्रति घंटे रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी है। कुछ जगहों पर बिजली गिरने से नुकसान की आशंका है।
| शहर | अधिकतम तापमान (22 अगस्त) | न्यूनतम तापमान (22 अगस्त) |
| दिल्ली | 34°C | 28°C |
| मुंबई | 29°C | 27°C |
| चेन्नई | 36°C | 28°C |
| कोलकाता | 34°C | 28°C |
| लखनऊ | 32°C | 27°C |
| पटना | 35°C | 28°C |
| रांची | 32°C | 24°C |
| भोपाल | 28°C | 24°C |
| जयपुर | 35°C | 27°C |
| शिमला | 26°C | 19°C |
| नैनीताल | 24°C | 21°C |

