Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भारत की सबसे बड़ी वित्तीय डिजिटल लेनदेन इंटरफेस यूपीआई की कामयाबी की अनकही कहानी…
    • उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन की पहल से कोरबा की सड़कों के लिए साढ़े 17 करोड़ स्वीकृत
    • छत्तीसगढ़ में होगी देश की पहली राज्य स्तरीय हॉकी लीग,उप मुख्यमंत्री ने लोगो, टैगलाइन और शुभंकर का किया अनावरण…
    • ई-बसों से बदलेगी शहरों की पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तस्वीर, 240 बसों के संचालन के लिए बनी रणनीति
    • प्रदेश की 67 लाख से अधिक महतारियों के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त, ₹631 करोड़ से अधिक की राशि अंतरित
    • “मेरी सगी बहन नहीं… आज माधुरी जी ने वह कमी पूरी कर दी” : राखी बंधवाकर भावुक हुए मुख्यमंत्री श्री साय
    • कोलंबो में जारी भारत-श्रीलंका के बीच चौथे दिन भी बारिश करेगी फैंस का मजा किरकिरा, जानें कैसा है मौसम को लेकर अपडेट…
    • H1N1 के शिकार हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 26
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राशिफल»सूर्य का पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश, ये 4 राशि वाले जो चाहेंगे वो होगा!
    राशिफल

    सूर्य का पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश, ये 4 राशि वाले जो चाहेंगे वो होगा!

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा माना गया है. वर्तमान में सूर्य बुध और केतु के साथ युति कर रहे हैं. सूर्य की चाल में बदलाव का असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलता है. फिलहाल सूर्य केतु के मघा नक्षत्र में स्थित हैं. वहीं 31 अगस्त 2026 से सूर्य शुक्र के स्वामित्व वाले पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और करीब 13 दिनों तक यहां विराजमान रहेंगे. सूर्य का यह नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. करियर, धन और मान-सम्मान से जुड़े मामलों में लाभ के योग बन सकते हैं. आइए उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज से जानते हैं कि किन राशियों को इस परिवर्तन से लाभ होगा.

    चार राशियों को होगा लाभ
    कर्क- इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश शुभ परिणाम लेकर आ सकता है. इस अवधि में आपके रुके हुए काम पूरे होने के साथ मनचाही सफलता मिलने के योग हैं. कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और मेहनत का बेहतर फल प्राप्त होने की संभावना है. साथ ही पुराने रोगों से भी छुटकारा मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं.

    सिंह- सूर्य का पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश सिंह राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ परिणाम लेकर आ सकता है. इस दौरान भाग्य का पूरा साथ मिलने की संभावना है. लंबे समय से अटके काम अब गति पकड़ सकते हैं और सफलता के रास्ते खुलेंगे. आपकी मेहनत रंग लाएगी और किए गए प्रयासों का सकारात्मक परिणाम प्राप्त होगा. कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल होने के साथ मान-सम्मान भी बढ़ सकता है.

    वृश्चिक- सूर्य का पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ और लाभकारी साबित हो सकता है. इस दौरान आपकी मुलाकात किसी प्रभावशाली या खास व्यक्ति से होने के योग बन रहे हैं, जिससे भविष्य में फायदा मिल सकता है. लंबे समय से अटके किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलने की संभावना है. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग ला सकती है और आत्मविश्वास बढ़ेगा. आय के नए अवसर प्राप्त होंगे, जो आपकी प्रगति के रास्ते खोल सकते हैं.

    कुंभ- सूर्य का पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर कुंभ राशि के जातकों के लिए बड़ा ही शुभ हो सकता है. इस दौरान व्यक्तित्व में निखार, आकर्षण और आत्मविश्वास बढ़ेगा. नौकरीपेशा जातकों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, साथ ही प्रमोशन और वेतनवृद्धि के अवसर बनेंगे. व्यापारियों के लिए नई योजनाएं लाभदायक साबित हो सकती हैं. सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और लोगों के बीच मान-सम्मान मिलेगा. निवेश से जुड़े मामलों में लाभ मिलने के संकेत हैं और समझदारी से लिया गया फैसला भविष्य में फायदेमंद साबित हो सकता है.

    (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहां दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    25 अगस्त को किस राशि के खुलेंगे प्रगति के द्वार, किसे रिश्तों में रखनी होगी सतर्कता?

    August 24, 2026

    सूर्य-केतु का ग्रहण योग? 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, तो 4 राशियों को संभलकर रहने की सलाह!

    August 20, 2026

    आज का राशिफल : आपकी किस्मत का ताला खुलेगा या बढ़ेगा संघर्ष?

    August 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.