Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘जेल भेजेंगे तो चला जाऊंगा’, स्कूल अभियान नहीं रुकेगा’, FIR के बाद अभिजीत दीपके का सीधा चैलेंज
    • 22 दिन में तीन महिलाओं को खा गए, 20 को नोचा,मुरादाबाद में 100 से ज्यादा तेंदुओं ने मचाई दहशत…
    • स्वाइन फ्लू का बढ़ा कहर! 24 घंटे में 138 नए केस, दिल्ली में अस्पतालों को अलर्ट…
    • राजस्थान हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस के कामकाज पर उठा सवाल, CJI सूर्यकांत ने कहा-तय प्रक्रिया के तहत विचार होगा
    • आरंग: सीमेंट पोल से वार कर महिला की हत्या, खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी…
    • दिल्ली दंगा मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका का दिल्ली पुलिस ने किया विरोध, बताया ‘मास्टरमाइंड’
    • बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित 24 साल बाद टीवी पर होस्ट बनकर लौट रहीं …
    • बॉलीवुड संगीत:कुमार सानू और उदित नारायण की जोड़ी फिर आएगी साथ…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, August 27
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»उमर अब्दुल्ला की पार्टी में बगावत? फारूक अब्दुल्ला ने मांगा अपने सांसद का इस्तीफा
    मुख्य समाचार

    उमर अब्दुल्ला की पार्टी में बगावत? फारूक अब्दुल्ला ने मांगा अपने सांसद का इस्तीफा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की पार्टी के अंदर बगावत शुरू हो गई है। यह बगावत अब खुलकर सामने आ गई है। श्रीनगर से पार्टी के लोकसभा सांसद आगा रुहुल्लाह से पार्टी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने इस्तीफा मांगा है। वहीं फारूक अब्दुल्ल की इस मांग पर रुहुल्लाह ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे पर कुछ दिनों में विस्तार से अपनी बात रखेंगे। उन्होंने कहा कि यह संभव नहीं है कि डॉ. साहब इस उम्र में कुछ मांगें और मैं उन्हें खाली हाथ लौटा दूं। मैं कुछ दिनों में इस बारे में विस्तार से बात करूंगा।

    उमर सरकार के मुखर आलोचक रहे हैं रुहुल्लाह

    आगा रुहुल्लाह जम्मू-कश्मीर में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार के मुखर आलोचक रहे हैं। वह कई मौकों पर सरकार पर अक्टूबर 2024 के विधानसभा चुनावों से पहले जनता से किए गए वादों को पूरा करने में विफल रहने का आरोप लगा चुके हैं। रुहुल्लाह ने श्रीनगर और नई दिल्ली में समानांतर कार्यक्रम भी आयोजित किए हैं। इन कार्यक्रमों में उन्होंने मुख्य रूप से आरक्षण और अनुच्छेद 370 की बहाली जैसे मुद्दे उठाए हैं। उनके रुख को लेकर पार्टी के भीतर भी असहमति सामने आती रही है।

    2024 में श्रीनगर से जीते थे लोकसभा चुनाव

    आगा रुहुल्लाह ने 2024 के लोकसभा चुनाव में श्रीनगर निर्वाचन क्षेत्र से जीत दर्ज की थी। उन्हें कुल 3,56,866 वोट मिले थे, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) के उम्मीदवार वहीद पारा को 1,68,450 वोट मिले थे। रुहुल्लाह के लगातार सरकार की नीतियों पर सवाल उठाने के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस के कुछ विधायकों ने भी उनके खिलाफ मोर्चा खोला था। पार्टी के विधायकों ने उन पर स्वार्थपूर्ण तरीके से एजेंसियों के एजेंडे पर काम करने का आरोप लगाया था।

    फारूक ने दी इस्तीफा देने की चुनौती

    इस पूरे विवाद के बीच नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने आगा रुहुल्लाह को लोकसभा सदस्य के पद से इस्तीफा देने और दोबारा जनता के बीच जाकर जनादेश हासिल करने की चुनौती दी है। फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि रुहुल्लाह खुद को एक बड़ा नेता बनाना चाहते हैं, लेकिन वह गलत रास्ते पर हैं। उन्होंने उन्हें सही रास्ता खोजने के लिए कुरान का पालन करने की सलाह भी दी। फारूक ने कहा कि मैं उनसे संसद की सीट से इस्तीफा देने और फिर से जनादेश मांगने के लिए कह रहा हूं। देखते हैं कि उन्हें कौन वोट देगा। सब कुछ आपके सामने स्पष्ट हो जाएगा।

    मैं उनसे संसद की सीट से इस्तीफा देने और फिर से जनादेश मांगने के लिए कह रहा हूं। देखते हैं कि उन्हें कौन वोट देगा। सब कुछ आपके सामने स्पष्ट हो जाएगा।

    फारूक अब्दुल्लाफारूक ने 1984 की घटना का दिया हवाला

    फारूक अब्दुल्ला ने रुहुल्लाह को वर्ष 1984 की घटना से सबक लेने की चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि उस समय 14 लोगों ने उनकी सरकार को गिराने में अहम भूमिका निभाई थी, लेकिन आज उनका कोई राजनीतिक अस्तित्व नहीं है। NC अध्यक्ष ने कहा कि रुहुल्लाह को उन लोगों के साथ हुए घटनाक्रम से सावधान रहना चाहिए। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि रुहुल्लाह को अपनी इच्छा के मुताबिक काम करने का पूरा अधिकार है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ‘जेल भेजेंगे तो चला जाऊंगा’, स्कूल अभियान नहीं रुकेगा’, FIR के बाद अभिजीत दीपके का सीधा चैलेंज

    August 27, 2026

    22 दिन में तीन महिलाओं को खा गए, 20 को नोचा,मुरादाबाद में 100 से ज्यादा तेंदुओं ने मचाई दहशत…

    August 27, 2026

    स्वाइन फ्लू का बढ़ा कहर! 24 घंटे में 138 नए केस, दिल्ली में अस्पतालों को अलर्ट…

    August 27, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.