Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज,दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’
    • विष्णु भैया की पहल से तालाब बना महिलाओं की तरक्की का आधार
    • महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिजों की नीलामी के लिए नवा रायपुर में कल होगा रोड शो का आयोजन
    • छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’
    • नारी शक्ति सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं का मुख्यमंत्री ने किया सम्मान
    • नेपाल में बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों के लापता होने पर मंत्री श्री राजेश अग्रवाल चिंतित
    • इतिहास, संस्कृति और स्वदेशी से आत्मनिर्भरता तक—‘मन की बात’ में देश की विकास यात्रा के विविध आयामों पर प्रधानमंत्री का प्रेरक संदेश
    • रंग-तरंग में सजेगा छत्तीसगढ़ का लोक-संगीत, संस्कृति और आधुनिक सुरों का संगम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, August 30
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»बहनों की राखियां करती रह गईं इंतजार…रक्षाबंधन पर कार व मोटरसाइकिल की टक्कर में 2 युवकों की दर्दनाक मौत
    मुख्य समाचार

    बहनों की राखियां करती रह गईं इंतजार…रक्षाबंधन पर कार व मोटरसाइकिल की टक्कर में 2 युवकों की दर्दनाक मौत

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भिवानी : भिवानी के गांव लोहानी के नजदीक एक कार व मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। इस हादसे में चरखी दादरी जिले के गांव उमरवास निवासी 2 युवकों की मौत हो गई। वहीं तीसरे व्यक्ति को गंभीर चोटें आई है, जिसे उपचार के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया गया है। इधर, मामले की सूचना मिलते ही जुई कलां थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। वहीं परिजनों के बयान पर केस दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है। 

    बता दें कि मृतकों की पहचान चरखी दादरी के गांव उमरवास निवासी करीब 34 वर्षीय प्रदीप व करीब 35 वर्षीय राजेंद्र के रूप में हुई है। जो आपस में रिश्ते में परिवार में भाई लगते हैं। वहीं गांव उमरवास निवासी करीब 37 वर्षीय इंद्र को गंभीर चोटें आई हैं, जिसे उपचार के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया गया है। 

     वैगनार गाड़ी ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर
     चरखी दादरी जिले के गांव उमरवास निवासी पूर्व सरपंच विजय मोटू ने बताया कि उनके गांव के प्रदीप, राजेंद्र व इंद्र प्राइवेट ठेकेदार के पास बिजली का काम करते हैं। वीरवार को तीनों अपने काम से वापस घर लौट रहे थे। इसलिए वे भिवानी से मोटरसाइकिल पर सवार होकर निकले।

    जब वे गांव लोहानी के नजदीक पहुंचे तो वैगनार गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में घायल तीनों को उपचार के लिए अस्पताल में लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने 2 (प्रदीप व राजेंद्र) को मृत घोषित कर दिया। वहीं इंद्र की हालत गंभीर होने के कारण उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। 

    प्रदीप 3 बच्चों के पिता तो राजेंद्र थे 2 बच्चों के पिता
     उन्होंने बताया कि प्रदीप शादीशुदा है और उसको 3 बच्चे हैं। जिनमें से 2 लड़के व एक लड़की है। प्रदीप पांच बहन-भाईयों में दूसरे नंबर का था। उससे बड़ी केवल एक बहन हैं। वहीं प्रदीप के एक भाई की पहले मौत हो चुकी है। फिलहाल प्रदीप का एक भाई व 2 बहन जीवित हैं।

    वहीं राजेंद्र भी शादीशुदा है और उनको 2 लड़के हैं। वे पांच भाई-बहन हैं, जिनमें से 3 भाई व 2 बहन हैं। राजेंद्र तीसरे नंबर का है। वहीं इंद्र भी शादीशुदा है और 3 बच्चों के पिता हैं। रक्षाबंधन के पर्व से पहले इस हादसे के कारण पूरे परिवार में मातम छाया हुआ है। 

    केस दर्ज करके जांच शुरू
    जुई कलां पुलिस चौकी के जांच अधिकारी एएसआई अमित कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव लोहानी के नजदीक एक्सीडेंट में 2 लोगों की मौत की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई में जुट गई। मृतकों के परिवार वालों से शिकायत प्राप्त हुई है। जिसके आधार पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सिर्फ राजनीति ही नहीं टैक्स कमाई में भी दिल्ली का दबदबा, गुजरात-महाराष्ट्र को छोड़ा पीछे

    August 30, 2026

    आखिर IAS दिव्या मित्तल ने क्यों दी रिजाइन?  एक्स पर लिखा…

    August 30, 2026

    मोहाली डिंपल मर्डर मामला : 300 पन्नों की चार्जशीट दाखिल

    August 29, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.