Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज,दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’
    • विष्णु भैया की पहल से तालाब बना महिलाओं की तरक्की का आधार
    • महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिजों की नीलामी के लिए नवा रायपुर में कल होगा रोड शो का आयोजन
    • छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’
    • नारी शक्ति सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं का मुख्यमंत्री ने किया सम्मान
    • नेपाल में बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों के लापता होने पर मंत्री श्री राजेश अग्रवाल चिंतित
    • इतिहास, संस्कृति और स्वदेशी से आत्मनिर्भरता तक—‘मन की बात’ में देश की विकास यात्रा के विविध आयामों पर प्रधानमंत्री का प्रेरक संदेश
    • रंग-तरंग में सजेगा छत्तीसगढ़ का लोक-संगीत, संस्कृति और आधुनिक सुरों का संगम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, August 30
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»दोस्तों के साथ निकला 25 वर्षीय अमनदीप 14 दिन बाद खेत में मिला मृत, सामने आई पूरी कहानी
    मुख्य समाचार

    दोस्तों के साथ निकला 25 वर्षीय अमनदीप 14 दिन बाद खेत में मिला मृत, सामने आई पूरी कहानी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Punjab: पंजाब के कपूरथला जिले में 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। देसाल गांव का रहने वाला अमनदीप सिंह 14 अगस्त को कुछ दोस्तों के साथ घर से निकला था, लेकिन फिर वापस नहीं लौटा। परिवार ने उसकी तलाश की और पुलिस को भी सूचना दी, लेकिन कई दिनों तक उसका कोई पता नहीं चला। अब करीब 14 दिन बाद उसका शव एक खेत से बरामद किया गया है। परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान अमनदीप के कुछ दोस्तों पर शक गया। पुलिस ने वरिंदर और पलविंदर उर्फ अजय को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अमनदीप को ड्रग देने की बात कबूल की।

    हालत बिगड़ने पर खेत में छोड़ने का आरोप

    स्थानीय पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि 14 अगस्त की रात अमनदीप ने उनके साथ ड्रग्स का सेवन किया था। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। आरोप है कि हालत गंभीर होने के बावजूद उसे मदद देने के बजाय आरोपी उसे खेतों में छोड़कर चले गए। पुलिस का कहना है कि अगले दिन अमनदीप की मौत हो गई। इसके बाद आरोपियों ने कथित तौर पर उसका शव खेत में दफना दिया और घटना को छिपाने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर गुरुवार को करीब 14 दिन बाद शव को कब्र से बाहर निकाला।

    तीसरे व्यक्ति का नाम भी सामने आया

    फत्तूढींगा थाने में वरिंदर और पलविंदर उर्फ अजय के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 238 और 140(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है।पूछताछ के आधार पर पुलिस ने एक तीसरे व्यक्ति को भी मामले में आरोपी बनाया है। पुलिस के मुताबिक, अमनदीप के मोबाइल फोन की जांच में सामने आया कि उसने आखिरी बार अपने कुछ दोस्तों से संपर्क किया था। इससे पुलिस को जांच आगे बढ़ाने में मदद मिली।

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की वजह

    सुल्तानपुर लोधी के डीएसपी धीरेंद्र वर्मा ने बताया कि अमनदीप 14 अगस्त को घर से लापता हुआ था। परिवार की शिकायत के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने अमनदीप को ड्रग्स देने की बात स्वीकार की है। हालांकि, पुलिस ने साफ किया है कि अमनदीप की मौत वास्तव में ड्रग ओवरडोज से हुई थी या किसी अन्य वजह से इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। शव को कपूरथला के सिविल अस्पताल भेजा गया है। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिवार के सदस्यों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सिर्फ राजनीति ही नहीं टैक्स कमाई में भी दिल्ली का दबदबा, गुजरात-महाराष्ट्र को छोड़ा पीछे

    August 30, 2026

    आखिर IAS दिव्या मित्तल ने क्यों दी रिजाइन?  एक्स पर लिखा…

    August 30, 2026

    मोहाली डिंपल मर्डर मामला : 300 पन्नों की चार्जशीट दाखिल

    August 29, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.