Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज,दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’
    • विष्णु भैया की पहल से तालाब बना महिलाओं की तरक्की का आधार
    • महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिजों की नीलामी के लिए नवा रायपुर में कल होगा रोड शो का आयोजन
    • छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’
    • नारी शक्ति सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं का मुख्यमंत्री ने किया सम्मान
    • नेपाल में बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों के लापता होने पर मंत्री श्री राजेश अग्रवाल चिंतित
    • इतिहास, संस्कृति और स्वदेशी से आत्मनिर्भरता तक—‘मन की बात’ में देश की विकास यात्रा के विविध आयामों पर प्रधानमंत्री का प्रेरक संदेश
    • रंग-तरंग में सजेगा छत्तीसगढ़ का लोक-संगीत, संस्कृति और आधुनिक सुरों का संगम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, August 30
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»धर्म आस्था»शुरू हो गया भादों का महीना, इन 3 गलतियां और नियमों को न करें नजरअंदाज
    धर्म आस्था

    शुरू हो गया भादों का महीना, इन 3 गलतियां और नियमों को न करें नजरअंदाज

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Bhadrapada Maas 2026 Rules: भाद्रपद हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखने वाला महीना है. इसे भद्र परिणाम देने वाले व्रतों और धार्मिक नियमों का मास माना जाता है. इस दौरान व्रत, उपवास, संयम और निष्ठा का पालन करने से मन को शुद्ध करने और सकारात्मक भाव विकसित करने में सहायता मिलती है. अपनी गलतियों पर विचार कर प्रायश्चित और आत्मचिंतन के लिए भी यह महीना महत्वपूर्ण माना जाता है. भाद्रपद में पीले रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना गया है.

    भाद्रपद मास 2026 कब से कब तक?

    ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा ने बताया कि हिंदू पंचांग के अनुसार, उत्तर भारत के पूर्णिमांत पंचांग में भाद्रपद मास 29 अगस्त 2026 से 26 सितंबर 2026 तक रहेगा. वहीं दक्षिण भारत के अमांत पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास 12 सितंबर से 10 अक्टूबर 2026 तक माना जाएगा.

    भाद्रपद मास के नियम और सावधानियां

    इस महीने में खान-पान और दिनचर्या से जुड़े कुछ नियमों का पालन करने की परंपरा है. कच्ची चीजों के सेवन से बचने और दही का प्रयोग न करने की सलाह दी जाती है. रक्तचाप बढ़ने की संभावना को देखते हुए स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए. ठंडे पानी से सुबह-शाम  स्नान करने से आलस्य दूर करने में मदद मिल सकती है. श्रीकृष्ण को तुलसी दल अर्पित करना भी शुभ माना गया है.

    भाद्रपद मास के प्रमुख त्योहार

    भाद्रपद में कई महत्वपूर्ण धार्मिक पर्व आते हैं. इस महीने गणेश चतुर्थी और गणेश महोत्सव, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बलराम और राधा जन्मोत्सव, हरितालिका तीज तथा अनंत चतुर्दशी जैसे प्रमुख पर्व मनाए जाते हैं. इन अवसरों पर पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान करने की विशेष मान्यता है.

    श्रीकृष्ण की कृपा पाने के उपाय

    भाद्रपद में श्रीकृष्ण को पंचामृत से स्नान कराने की परंपरा शुभ मानी जाती है. संतान सुख की कामना रखने वाले भक्त कृष्ण जन्मोत्सव में शामिल हो सकते हैं. आत्मविश्वास और सकारात्मकता के लिए श्रीमद्भगवद्गीता का पाठ करना लाभकारी माना जाता है. घर में लड्डू गोपाल और शंख की स्थापना भी शुभ फलदायी मानी जाती है.

    भगवान गणेश को प्रसन्न करने के उपाय

    विद्या, बुद्धि और ज्ञान की प्राप्ति के लिए भाद्रपद में गणेशजी की उपासना विशेष फलदायी मानी जाती है. पीले रंग के गणेशजी की स्थापना कर प्रतिदिन दूर्वा और मोदक अर्पित करें. पूरे महीने सात्विक आचरण और संयम बनाए रखने से गणेशजी की कृपा प्राप्त होने तथा जीवन की बाधाएं दूर होने की धार्मिक मान्यता है.

    (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहां दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मथुरा-वृंदावन में 4 सितंबर को कृष्ण जन्मोत्सव, 15 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    August 30, 2026

    सबके घरो में होता झाड़ू ,आइये जानते इसे रखने के कुछ नियम…

    August 29, 2026

    रक्षाबंधन पर इन राशियों को नौकरी-कारोबार में मिलेगी बड़ी सफलता, होगी चौतरफा तरक्की

    August 28, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.