Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज,दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’
    • विष्णु भैया की पहल से तालाब बना महिलाओं की तरक्की का आधार
    • महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिजों की नीलामी के लिए नवा रायपुर में कल होगा रोड शो का आयोजन
    • छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’
    • नारी शक्ति सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं का मुख्यमंत्री ने किया सम्मान
    • नेपाल में बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों के लापता होने पर मंत्री श्री राजेश अग्रवाल चिंतित
    • इतिहास, संस्कृति और स्वदेशी से आत्मनिर्भरता तक—‘मन की बात’ में देश की विकास यात्रा के विविध आयामों पर प्रधानमंत्री का प्रेरक संदेश
    • रंग-तरंग में सजेगा छत्तीसगढ़ का लोक-संगीत, संस्कृति और आधुनिक सुरों का संगम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, August 30
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»मोहाली डिंपल मर्डर मामला : 300 पन्नों की चार्जशीट दाखिल
    मुख्य समाचार

    मोहाली डिंपल मर्डर मामला : 300 पन्नों की चार्जशीट दाखिल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मोहाली : मोहाली के चर्चित डिंपल हत्याकांड में फेज-11 थाना पुलिस ने करीब 300 पन्नों की चार्जशीट अदालत में दाखिल कर दी है। पुलिस ने 90 दिन की समय सीमा के भीतर यह चार्जशीट पेश की है। इसमें 35 गवाहों के बयान, घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग, खून से सने कपड़े, बैंक अकाउंट की डिटेल, बातचीत के स्क्रीनशॉट और आरोपी द्वारा ऑनलाइन मंगाए गए दो चाकू को अहम सबूत बनाया गया है।

    पुलिस के मुताबिक आरोपी हरजिंदर सिंह मान और डिंपल एक ही कंपनी में काम करते थे। दोनों के वर्क स्टेशन भी आसपास थे। करीब तीन साल तक साथ काम करने के दौरान दोनों की दोस्ती हुई और बाद में यह रिश्ता प्यार में बदल गया। कुछ समय बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। पुलिस का कहना है कि ब्रेकअप के बाद आरोपी मानसिक रूप से परेशान था और डिंपल से रिश्ता दोबारा सुधारने की कोशिश कर रहा था, लेकिन बात नहीं बन पाई।

    ऑफिस में हुआ था खूनी हमला

    4 जून को मोहाली के फेज-11 स्थित SRP यूएस लॉजिस्टिक्स कंपनी के ऑफिस में शाम करीब 7:30 बजे यह वारदात हुई। डिंपल कंपनी की डिस्पैच टीम में काम करती थी। पुलिस जांच के अनुसार आरोपी उसके केबिन में पहुंचा और दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने के बाद आरोपी ने चाकू निकालकर डिंपल पर हमला कर दिया। हमले के दौरान डिंपल जान बचाने के लिए ऑफिस में भागती रही, लेकिन आरोपी उसका पीछा करता रहा। पुलिस के अनुसार करीब 35 सेकेंड में आरोपी ने युवती पर करीब 30 बार चाकू से वार किए। अचानक हुए हमले से ऑफिस में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।

    आरोपी ने भी की थी जान देने की कोशिश

    डिंपल पर हमला करने के बाद आरोपी हरजिंदर ने खुद की गर्दन पर भी चाकू से वार कर जान देने की कोशिश की। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने डिंपल को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल आरोपी का इलाज किया गया। 9 जून को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

    वारदात से पहले ऑनलाइन मंगाए थे दो चाकू

    पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने वारदात से पहले ऑनलाइन दो चाकू मंगाए थे। पुलिस ने दोनों चाकू बरामद कर लिए हैं। इसके अलावा आरोपी के खून से सने कपड़े, डिंपल के साथ हुई बातचीत के स्क्रीनशॉट और बैंक खातों से जुड़ी जानकारी भी चार्जशीट का हिस्सा बनाई गई है।

    35 गवाहों में 5 चश्मदीद

    पुलिस ने जांच के दौरान करीब 35 लोगों को गवाह बनाया है, जिनमें पांच चश्मदीद गवाह भी शामिल हैं। घटनास्थल पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज को भी केस में अहम सबूत माना गया है। पुलिस ने वारदात से जुड़े इलेक्ट्रॉनिक और फॉरेंसिक साक्ष्य भी जुटाए हैं।

    अब अदालत में होगी अगली कार्रवाई

    पुलिस के मुताबिक चार्जशीट दाखिल होने के बाद अब अदालत में मामले की सुनवाई आगे बढ़ेगी। गवाहों के बयान, CCTV फुटेज, बरामद हथियार और अन्य दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर केस की कार्रवाई होगी। आरोपी हरजिंदर सिंह मान फिलहाल रोपड़ जेल में बंद है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सिर्फ राजनीति ही नहीं टैक्स कमाई में भी दिल्ली का दबदबा, गुजरात-महाराष्ट्र को छोड़ा पीछे

    August 30, 2026

    आखिर IAS दिव्या मित्तल ने क्यों दी रिजाइन?  एक्स पर लिखा…

    August 30, 2026

    चिराग पासवान ने जीतन राम मांझी और उनके बेटे का इस्तीफा मांगा, आरक्षण पर बहुत आगे बढ़ गई बात

    August 29, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.