Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज,दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’
    • विष्णु भैया की पहल से तालाब बना महिलाओं की तरक्की का आधार
    • महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिजों की नीलामी के लिए नवा रायपुर में कल होगा रोड शो का आयोजन
    • छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’
    • नारी शक्ति सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं का मुख्यमंत्री ने किया सम्मान
    • नेपाल में बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों के लापता होने पर मंत्री श्री राजेश अग्रवाल चिंतित
    • इतिहास, संस्कृति और स्वदेशी से आत्मनिर्भरता तक—‘मन की बात’ में देश की विकास यात्रा के विविध आयामों पर प्रधानमंत्री का प्रेरक संदेश
    • रंग-तरंग में सजेगा छत्तीसगढ़ का लोक-संगीत, संस्कृति और आधुनिक सुरों का संगम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, August 30
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»समोसे का झांसा और कंक्रीट से हमला, सिजोफ्रेनिया पीड़ित बेटे का पिता ही निकला हत्यारा, साथी संग गिरफ्तार
    क्राइम

    समोसे का झांसा और कंक्रीट से हमला, सिजोफ्रेनिया पीड़ित बेटे का पिता ही निकला हत्यारा, साथी संग गिरफ्तार

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    साउथ-ईस्ट दिल्ली के कालिंदी कुंज इलाके में हुए एक सनसनीखेज ‘ब्लाइंड मर्डर’ की गुत्थी सुलझाते हुए मृतक के पिता और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया है। 38 वर्षीय मानसिक रूप से अस्वस्थ (सिजोफ्रेनिया पीड़ित) बेटे की पत्थरों से कुचलकर और कपड़े की रस्सी से गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। मुख्य आरोपी तालुकदार अंसारी (64) और उसका साथी मोहम्मद वसीम उर्फ अकरम (49) है। आज सुबह खबर लिखे जाने तक पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही थी।

    क्या था पूरा मामला

    पुलिस के मुताबिक, 23 अगस्त की शाम करीब 7:13 बजे कालिंदी कुंज पुलिस को सूचना मिली थी कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पास, एनटीपीसी की दीवार से सटे एक लावारिस कंटेनर (‘बबलू का कंटेनर’) में एक अज्ञात शख्स का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव के सिर के बाईं ओर गहरे घाव के निशान थे और पास ही खून से सना एक कंक्रीट का पत्थर पड़ा हुआ मिला। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

    CCTV फुटेज से खुला राज

    मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी साउथ-ईस्ट विनीत कुमार के सुपरविजन में एसीपी सरिता विहार अनिल शर्मा, एसएचओ कालिंदी कुंज रमन कुमार सिंह, स्पेशल स्टाफ इंचार्ज राजेंद्र डागर, नारकोटिक्स के इंचार्ज इंस्पेक्टर विष्णु दत्त और एएटीएस के अजय दलाल की टीमों को छानबीन में लगाया गया। पुलिस टीमों ने टेक्निकल सर्विलांस, खुफिया तंत्र और इलाके के सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

    सबूत के आधार पर पुलिस ने किया पीछा

    कैमरा-टू-कैमरा फुटेज देखने पर मृतक दो लोगों के साथ घटनास्थल की ओर जाता दिखाई दिया, लेकिन वह वापस नहीं लौटा। इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों का पीछा किया और गोविंदपुरी स्थित एक सिलाई फैक्ट्री से तालुकदार अंसारी और मोहम्मद वसीम को हिरासत में ले लिया।

    डॉक्टर के बहाने ले जाकर की हत्या

    पूछताछ में खुलासा हुआ कि गुल हसन सिजोफ्रेनिया नाम की मानसिक बीमारी से पीड़ित था। इस बीमारी में पीड़ित की सोचने-समझने की क्षमता खत्म हो जाती है। बेटा कभी अपनों को गंभीर चोट पहुंचा देता था तो कभी इलाके के लोगों को। इसी बात से परेशान होकर आरोपी पिता अपने साथी वसीम के साथ मिलकर गुल हसन को डॉक्टर के पास ले जाने के बहाने घर से निकला।

    यमुना में देना था धक्का

    पहले दोनों का प्लान गुल हसन को यमुना में धक्का देकर रास्ते से हटाने का था। लेकिन यमुना के पास भीड़ होने के कारण वह सफल नहीं हो पाए। वहां जाते समय रास्ते पर सुनसान कंटेनर दिखा तो बाहर पुलिस के घूमने और अंदर बैठकर समोसा खाने की बात कहकर उसे कंटेनर में ले गए। जहां दोनों ने भारी कंक्रीट पत्थर से हमला किया। इसके बाद कतरन (कपड़े के कचरे) से बनी रस्सी से गला घोंटकर उसकी जान ले ली और शव को वहीं छोड़कर फरार हो गए।

    बरामदगी और आगे की कार्रवाई

    पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल कंक्रीट का पत्थर, घटना के समय पहने गए खून से सने कपड़े और गला घोंटने में इस्तेमाल कपड़े की रस्सी बरामद कर ली है। पुलिस पूरे घटनाक्रम के पुख्ता सबूत जुटाने और हत्या के विस्तृत कारणों की पुष्टि के लिए आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    महिला की हत्या कर शव को दो हिस्सों में काट आधे को ट्रेन में फेंक आधे को पका बनाई बिरयानी आरोपी जोड़ा गिरफ्तार…

    August 29, 2026

    बरेली में चाकू से ताबड़तोड़ वार कर BJP नेता की निर्मम हत्या, मचा हड़कंप

    August 29, 2026

    आरंग: सीमेंट पोल से वार कर महिला की हत्या, खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी…

    August 27, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.