Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • संस्कृत सप्ताह समापन एवं मेधावी छात्र अलंकण समारोह आज दिनांक 31.08.2026
    • वर्तमान पर फोकस करें, निरंतर सीखते रहें और समाज के लिए योगदान दें-श्री डेका
    • राष्ट्रपति से भेंट कर लौटे प्रतिभावान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से नवा रायपुर में खुलेगा प्रतिष्ठित NMIMS, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ लगाएगा नई छलांग
    • केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के रायपुर प्रवास के दौरान मुलाकात करेंगे अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा
    • छत्तीसगढ़ में यूसीसी पर व्यापक मंथन: बस्तर से सरगुजा तक की उठी आवाज
    • थलपति विजय ने खुद खोले मेट्टूर बांध के द्वार, कावेरी नदी का पानी 12 जिलों के किसानों तक पहुंचेगा
    • छत्तीसगढ़ प्रदेश में मजबूत हो रहा पावर ट्रांसमिशन नेटवर्क, बेमेतरा में नया 132 केवी उपकेंद्र ऊर्जीकृत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, September 1
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»तकनीकी»कौन हैं जॉन टर्नस? टिम कुक के बाद संभाली Apple की कमान, iPhone- AirPods पर कर चुके हैं काम
    तकनीकी

    कौन हैं जॉन टर्नस? टिम कुक के बाद संभाली Apple की कमान, iPhone- AirPods पर कर चुके हैं काम

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    करीब 15 साल तक Apple की कमान संभालने के बाद टिम कुक ने कंपनी के CEO पद से कदम पीछे खींच लिए हैं. 1 सितंबर 2026 से जॉन टर्नस (John Ternus) ने Apple के नए CEO की जिम्मेदारी संभाल ली है. वहीं, टिम कुक अब Apple के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के कार्यकारी अध्यक्ष (Executive Chairman) के तौर पर अपनी भूमिका निभाएंगे. CEO का पद छोड़ने के बाद टिम कुक ने Apple से जुड़े लोगों का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि Apple के लिए उनके मन में बहुत आभार है. 

    कर्मचारियों को भेजे एक मेमो में कुक ने कहा कि उन्हें Apple की कमान संभालना याद आएगा, लेकिन उन्हें पूरा भरोसा है कि जॉन टर्नस इस जिम्मेदारी को अच्छी तरह संभालेंगे. उन्होंने टर्नस को बेहद शानदार, अच्छे और काबिल इंसान के तौर पर बताया.

    कौन हैं जॉन टर्नस?

    जॉन टर्नस लंबे समय से Apple के साथ काम कर रहे हैं. उन्हें इस कंपनी में काम करते हुए 20 साल से ज्यादा हो चुके हैं. उन्होंने साल 2001 में Apple की प्रोडक्ट डिजाइन टीम से अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद 2013 में उन्हें हार्डवेयर इंजीनियरिंग का वाइस प्रेसिडेंट बनाया गया. साल 2021 में उन्हें सीनियर वाइस प्रेसिडेंट की जिम्मेदारी दी गई और वह Apple की बड़ी लीडरशिप टीम में भी शामिल हो गए.

    Apple में अपने लंबे करियर के दौरान जॉन टर्नस कंपनी के कई बड़े प्रोडक्ट्स पर काम कर चुके हैं. इनमें iPhone, Mac, iPad, Apple Watch और AirPods शामिल हैं. उन्होंने नए प्रोडक्ट्स को तैयार करने और लॉन्च करने के साथ-साथ पुराने डिवाइसेज में नए अपडेट लाने पर भी काम किया है.

    Apple के प्रोडक्ट्स को बेहतर बनाने में टर्नस की अहम भूमिका

    टर्नस ने Apple के Mac को बेहतर बनाने में भी बड़ी भूमिका निभाई है. उनकी टीम ने AirPods में भी कई सुधार किए हैं. इसमें Noise Cancellation को बेहतर करना और सुनने से जुड़े फीचर्स को और अच्छा बनाना शामिल है.

    इसके साथ ही, टर्नस ने Apple के प्रोडक्ट्स को ज्यादा मजबूत और पर्यावरण के लिए बेहतर बनाने पर भी काम किया है. उनकी टीम ने Recycled Aluminium से एक खास मटेरियल तैयार किया, जिसका यूज Apple के कई प्रोडक्ट्स में किया गया है. इसके अलावा, Apple Watch Ultra 3 में 3D-Printed Titanium के यूज में भी टर्नस की अहम भूमिका रही है.

    Apple से पहले जॉन टर्नस का करियर

    ऐपल से जुड़ने से पहले टर्नस ने वर्चुअल रिसर्च सिस्टम्स में मैकेनिकल इंजीनियर के तौर पर काम किया था. उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिल्वेनिया से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    WhatsApp का नया फीचर! Chat करते समय बदल जाएगा पूरा लुक

    August 31, 2026

    इंस्टाग्राम व फेसबुक पर बच्चों के लिए सुरक्षा उपाय कितने कारगर होंगे?

    August 29, 2026

    Philips के नए 5G फोन की एंट्री जल्द, 120Hz डिस्प्ले के साथ मिलेगा 64MP कैमरा

    August 26, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.