Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़:कन्या भोज करने के लिए अपने घर से निकली बच्ची की रेप के बाद हत्या, कोर्ट ने आरोपी चाचा को सुनाई मृत्यु दंड की सजा…
    • छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़-केंद्रीय विद्युत मंत्रालय से निर्देश जारी, स्मार्ट मीटर लगाना अनिवार्य
    • छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, 16 सितंबर का वेदर अपडेट जारी…
    • जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • नवा रायपुर के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को मिली नई पहचान
    • राज्यपाल श्री रमेन डेका, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सपरिवार देखी फिल्म ‘हनुमान अंश’
    • अधिक दर पर शराब बेचने वालों पर शिकंजा
    • जनकल्याण और जनभागीदारी का व्यापक अभियान बने ‘सेवा संकल्प अभियान’ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, September 11
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़:बारिस का दौर अभी जारी कुछ जिलों में यलो अलर्ट…
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़:बारिस का दौर अभी जारी कुछ जिलों में यलो अलर्ट…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून सक्रिय है और कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी है। निम्न दबाव क्षेत्र समेत कई मौसम प्रणालियों के प्रभाव से प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बादल और बारिश की स्थिति बनी हुई है। पिछले 24 घंटे में सरगुजा और रायपुर संभाग के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है।मानसून सीजन में अब तक प्रदेश में सामान्य से करीब 2 फीसदी कम वर्षा रिकॉर्ड हुई है। मौसम विभाग के अनुसार गंगीय पश्चिम बंगाल, उससे लगे उत्तरी तटीय ओडिशा और उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र बना हुआ है। इसी सिस्टम के प्रभाव से उत्तरी छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां तेज हुई हैं।

    कई इलाकों में भारी बारिश का असर

    31 अगस्त तक उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा दर्ज की गई, जबकि एक-दो स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की स्थिति बनी। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले समय में बारिश की तीव्रता धीरे-धीरे कम हो सकती है।

    2 सितंबर से कमजोर पड़ सकता है बारिश का दौर

    मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 2 सितंबर से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। हालांकि उससे पहले कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक का सिलसिला जारी रह सकता है।रायपुर में भी मौसम अभी पूरी तरह साफ होने के संकेत नहीं हैं। आज शहर में बादल छाए रहने के साथ बारिश या गरज-चमक होने की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रह सकता है।

    इन जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट

    मौसम विभाग ने मंगलवार सुबह प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर शामिल हैं।

    चांदो में सबसे ज्यादा 29 सेमी बारिश

    पिछले 24 घंटे के आंकड़ों में बलरामपुर जिले के चांदो में सबसे ज्यादा 29 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा कोटाडोल में 17 सेंटीमीटर, कुसमी में 13 सेंटीमीटर तथा प्रतापपुर और शंकरगढ़ में 12-12 सेंटीमीटर बारिश हुई।सामरी में 9 सेंटीमीटर, जबकि भखारा और धमतरी में 7-7 सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। रायपुर में भी 7 सेंटीमीटर बारिश दर्ज हुई।

    अभी सावधानी जरूरी, फिर मिल सकती है राहत

    फिलहाल सक्रिय मानसून और निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। खासकर यलो अलर्ट वाले जिलों में लोगों को गरज-चमक और तेज बारिश के दौरान सतर्क रहने की जरूरत है। हालांकि मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 2 सितंबर के बाद बारिश की तीव्रता कम होने से प्रदेश के लोगों को कुछ राहत मिल सकती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़:कन्या भोज करने के लिए अपने घर से निकली बच्ची की रेप के बाद हत्या, कोर्ट ने आरोपी चाचा को सुनाई मृत्यु दंड की सजा…

    September 11, 2026

    छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़-केंद्रीय विद्युत मंत्रालय से निर्देश जारी, स्मार्ट मीटर लगाना अनिवार्य

    September 11, 2026

    छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, 16 सितंबर का वेदर अपडेट जारी…

    September 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.