Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • संस्कृत सप्ताह समापन एवं मेधावी छात्र अलंकण समारोह आज दिनांक 31.08.2026
    • वर्तमान पर फोकस करें, निरंतर सीखते रहें और समाज के लिए योगदान दें-श्री डेका
    • राष्ट्रपति से भेंट कर लौटे प्रतिभावान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से नवा रायपुर में खुलेगा प्रतिष्ठित NMIMS, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ लगाएगा नई छलांग
    • केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के रायपुर प्रवास के दौरान मुलाकात करेंगे अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा
    • छत्तीसगढ़ में यूसीसी पर व्यापक मंथन: बस्तर से सरगुजा तक की उठी आवाज
    • थलपति विजय ने खुद खोले मेट्टूर बांध के द्वार, कावेरी नदी का पानी 12 जिलों के किसानों तक पहुंचेगा
    • छत्तीसगढ़ प्रदेश में मजबूत हो रहा पावर ट्रांसमिशन नेटवर्क, बेमेतरा में नया 132 केवी उपकेंद्र ऊर्जीकृत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, September 1
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»सरकारी जमीन कब्जाने के मामले में यूसुफ पठान ने गुजरात हाईकोर्ट से वापस ली याचिका
    मुख्य समाचार

    सरकारी जमीन कब्जाने के मामले में यूसुफ पठान ने गुजरात हाईकोर्ट से वापस ली याचिका

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल की बहरामपुर लोकसभा सीट से टीएमसी की टिकट पर जीतकर संसद पहुंचे पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान सरकारी जमीन कब्जाने के मामले में अपनी याचिका वापस ले ली है। वडोदरा नगर निगम के जमीन खाली करने की नोटिस के बाद यूसुफ पठान ने गुजरात हाईकोर्ट का रुख किया था, हाईकोर्ट ने यूसुफ पठान के सरकारी जमीन कब्जाने पर उन्हें ‘अतिक्रमणकारी’ करार दिया था। पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान ने सोमवार यानी 31 अगस्त को गुजरात हाई कोर्ट से सिंगल जज के अगस्त 2025 के आदेश के खिलाफ अपनी अपील वापस ले ली। गौरतलब हो कि यूसुफ पठान के कब्जे में निगम का एक प्लॉट है। यह मामला बीजेपी के पार्षद नितिन डोंगा ने उठाया था। इसके बाद निगम ने नोटिस जारी की थी, लेकिन टीएमसी से बागी होने के बाद बीजेपी पार्षद शांत हो गए थे।

    कोट में क्या कुछ हुआ?

    लाइव लॉ की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को गुजरात हाईकोर्ट में इस यूसुफ पठान की याचिका पर सुनवाई हुई। पठान की तरफ से पेश सीनियर वकील शालीन मेहता ने चीफ जस्टिस सुनीता अग्रवाल और जस्टिस डीएन रे की डिवीजन बेंच के सामने कहा कि हमने बार-बार समय मांगा है क्योंकि हम कॉर्पोरेशन के जवाब का इंतजार कर रहे थे, लेकिन हमें काेई उत्तर नहीं मिला। यूसुफ पठान के वकील ने एक सर्कुलर का हवाला दिया। जिसमें इंटरनेशनल क्रिकेटर को जमीन देने की बात कही गई है। इसके बाद कोर्ट ने यूसुफ पठान के वकील को उन्हें अपनी अपील वापस लेने का इंस्ट्रक्शन दिया था। यह डेवलपमेंट ऐसे वक्त पर हुआ जब वीएमसी ने यूसुफ पठान के कब्जे वाले प्लॉट को नीलामी के लिए रखने का फैसला किया था लेकिन कांग्रेस के विरोध के कारण वीएमसी को यह प्रस्ताव वापस लेना पड़ा था। कांग्रेस की मांग पहले प्लॉट को कब्जामुक्त कराया जाए फिर ओपन बोली लगे ताकि वीएमसी को ज्यादा ऊंची बोली मिल सके।


    सिंगल जज के ऑर्डर को दी थी चुनौती

    यूसुफ पठाने सिंगल जज के सामने राज्य सरकार के 6 जून, 2024 के नोटिस/ऑर्डर को चुनौती दी थी, जिसमें वडोदरा म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (वीएमसी) के उस प्रपोजल को खारिज कर दिया गया था जिसमें पठान के पक्ष में 978 Sq मीटर का प्लॉट बिना कोई पब्लिक ऑक्शन किए 99 साल के लिए लीज पर अलॉट करने का प्रपोजल था। हाईकोर्ट ने वीएमसी को यह भी निर्देश दिया गया कि वह उस प्लॉट से जल्द से जल्द कब्जा हटाने के लिए जरूरी कदम उठाए।

    हाईकोर्ट ने की थी तल्ख टिप्पणी

    यूसुफ पठान पर आरोप है कि वह बिना कोई अलॉटमेंट ऑर्डर जारी हुए ही प्लॉट को कब्जे में रखे हुए हैं। पठान के पास यह प्लॉट 2012 से है। सिंगल जज ने यह भी दोहराया था कि सेलिब्रिटी सोशल रोल मॉडल होते हैं और अपनी शोहरत और पब्लिक में मौजूदगी की वजह से वे लोगों के व्यवहार पर काफी असर डालते हैं, इसलिए कानून न मानने के बावजूद उन्हें नरमी देना समाज में गलत मैसेज देता है। अपील वापस ले ली गई मानकर खारिज कर दी गई। वडोदरा नगर निगम की नोटिस के बाद खुद ही यूसुफ पठान हाईकोर्ट गए थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    थलपति विजय ने खुद खोले मेट्टूर बांध के द्वार, कावेरी नदी का पानी 12 जिलों के किसानों तक पहुंचेगा

    September 1, 2026

    सिरोही: शिक्षक न होने पर 400 बच्चों ने किया स्कूल का बहिष्कार

    September 1, 2026

    प्रधानमंत्री मोदी जी से लगभग 9 लाख रिक्त पदों पर विशेष बैकलॉग भर्ती अभियान चलाने की मांग : मानसिंह पटेल

    September 1, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.