रायपुर: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल के दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान सामाजिक संगठन ‘अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा’ के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा 2 सितंबर को रायपुर प्रवास पर आ रहीं केंद्रीय राज्य मंत्री से भेंट कर विभिन्न सामाजिक और जनकल्याणकारी विषयों पर चर्चा करेंगे।
एम्स दीक्षांत समारोह और सामाजिक चर्चा: केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल 1 और 2 सितंबर को रायपुर दौरे पर हैं, जहाँ वे मुख्य रूप से एम्स (AIIMS) रायपुर के तीसरे दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी। इस महत्वपूर्ण दौरे के बीच अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा की यह मुलाकात सामाजिक दृष्टिकोण से बेहद खास मानी जा रही है। बैठक के दौरान प्रदेश में संगठन के कार्यों, सामाजिक चेतना और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श होने की संभावना है।

