Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में जमकर बरसेंगे बदरा, गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम…..
    • फ्यूल प्रोडक्शन में भारत पहुंचा दुनिया के नंबर 4 पर, इंडोनेशिया-सऊदी अरब छूटे पीछे
    • NEET के बाद SSC परीक्षा धांधली केस में घिरा संजीव मुखिया, EOU ने जेल से रिमांड पर लिया
    • दो शिक्षकों ने 12 नाबालिग छात्राओं के साथ किया दुष्कर्म, स्कूल से बाहर ले जाकर करते थे रेप, वीडियो बनाकर किया वायरल
    • पंजाब ड्राफ्ट SIR से नाम हटने पर राघव चड्ढा ने AAP पर साधा निशाना, कहा- ‘बदले की राजनीति को वोटर लिस्ट तक ले आई’
    • छत्तीसगढ़:एक साथ उठी तीन सगे भाई-बहनों की अर्थी तो रो पड़ा पूरा गांव…
    • प्रेरणादायक कहानी:ट्रांसजेंडर मीरा रघुवंशी ने UGC NET में लहराया परचम, JRF और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए क्वालिफाई
    • जन्मदिन पर छिना बच्चों से मां का साथ बच्चे रोकते रहे नहीं माना पिता,मां को बचाने में झुलसा 14 साल का बेटा…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, September 3
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»प्रेरणादायक कहानी:ट्रांसजेंडर मीरा रघुवंशी ने UGC NET में लहराया परचम, JRF और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए क्वालिफाई
    छत्तीसगढ़

    प्रेरणादायक कहानी:ट्रांसजेंडर मीरा रघुवंशी ने UGC NET में लहराया परचम, JRF और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए क्वालिफाई

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़ की मीरा यादव ने कड़ी मेहनत करते हुए UGC NET में JRF (जूनियर रिसर्च फेलोशिप) और असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता हासिल की है. थर्ड जेंडर समुदाय से आनेवाली मीरा यादव ने उन लोगों को करारा जवाब दिया है, जो थर्ड जेंडर को हमेशा सिर्फ बधाई मांगने और तालियां बजाने तक सीमित समझते हैं. कभी ‘रघुवंश’ के नाम से पहचानी जाने वाली मीरा ने न केवल अपनी असली पहचान को स्वीकार किया, बल्कि UGC NET में JRF (जूनियर रिसर्च फेलोशिप) और असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता हासिल कर इतिहास रच दिया है.

    भरोसा बना सबसे बड़ी ताकत

    वर्तमान में एलएलबी प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहीं मीरा का सपना यहीं नहीं थमता, वे पीएचडी कर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आने वाली पीढ़ी के लिए एक नई राह बनाना चाहती हैं. दरअसल मीरा के इस संघर्ष भरे सफर में उनके मामा नंद कुमार, गुरुजनों और ट्रांसजेंडर कम्युनिटी की अध्यक्ष मुस्कान का अटूट सहयोग और भरोसा सबसे बड़ी ताकत बना.

    मंजिल की हासिल

    समाज के तानों और रूढ़िवादिता को पीछे छोड़ते हुए मीरा ने यह साबित कर दिया कि पहचान चाहे जो हो, अगर इरादे मजबूत हों तो हर मंजिल हासिल की जा सकती है. मीरा की यह ऐतिहासिक सफलता सिर्फ उनकी निजी जीत नहीं, बल्कि पूरे समाज की सोच को बदलने और अपने अधिकारों के लिए लड़ रहे हर इंसान के हौसले की जीत है. पत्रकारों से बात करते हुए मीरा ने कहा, अम्बिकापुर के मल्टीपरपज हाई स्कूल से मैंने स्कूल तक की शिक्षा हासिल की थी. उसके बाद पीजी कॉलेज अंबिकापुर में दाखिला लिया. उन्होंने ने बताया कि वर्तमान में वे पीजी कालेज अम्बिकापुर में LLB की पढाई कर रही है. मीरा के सपने काफी बड़े हैं और अपने सपनों को पूरा करने की दिशा में वो काम कर रही हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में जमकर बरसेंगे बदरा, गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम…..

    September 3, 2026

    छत्तीसगढ़:एक साथ उठी तीन सगे भाई-बहनों की अर्थी तो रो पड़ा पूरा गांव…

    September 3, 2026

    महिलाओं के संपत्ति अधिकार को मजबूत कर रही विष्णु भैया की सरकार, रजिस्ट्री में मिल रही 50 प्रतिशत की छूट

    September 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.