Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आंतों की सेहत ठीक करनी है?, नाश्ते में खाएं ये 5 चीजें
    • राहुल को झटका,‘चौकीदार चोर है’ मामले में बांबे HC ने 2019 का सम्मन रद्द करने से किया इनकार
    • …स्मृति मंधाना आईसीसी टी-20 रैंकिंग में टॉप-5 में
    • 457 साल बाद दुनिया का नक्शा बदलने की तैयारी
    • छात्र पढ़ने निकले हैं, जान गंवाने नहीं
    • ‘डिब्बों’ में रहने की मजबूरी
    • 7.8 प्रतिशत विकास दर, लेकिन कहां है खुशहाली?
    • बिहान योजना ने दिया आजीविका का सहारा,मुर्गी पालन से दंतेवाड़ा की रामबती ने कमाए 25 हजार रुपये
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, September 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»छत्तीसगढ़: 13 प्राचार्यों और शिक्षा अधिकारियों का हुआ तबादला, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
    BREKING NEWS

    छत्तीसगढ़: 13 प्राचार्यों और शिक्षा अधिकारियों का हुआ तबादला, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर | छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक आधार पर राज्य में शिक्षा अधिकारियों के बड़े पैमाने पर स्थानांतरण और नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार, प्राचार्यों और प्रभारी शिक्षा अधिकारियों को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

    इस फेरबदल के तहत राजेश सिंह (प्रभारी उप संचालक, बिलासपुर संभाग) को प्रभारी उप संचालक, सरगुजा संभाग के पद पर पदस्थ करते हुए संभागीय संयुक्त संचालक (शिक्षा), सरगुजा संभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं अश्वनी भारद्वाज (प्रभारी उप संचालक, सरगुजा संभाग) को बिलासपुर संभाग में प्रभारी उप संचालक बनाते हुए संभागीय संयुक्त संचालक (शिक्षा), बिलासपुर संभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

    विभाग द्वारा जिला शिक्षा अधिकारियों के स्तर पर भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। ए.के. सिन्हा को सूरजपुर, मनोहर प्रताप सिंह को जांजगीर-चांपा, जगजीत धीर को दुर्ग, एल.पी. डहीरे को बिलासपुर संभाग कार्यालय में सहायक संचालक और डॉ. मोहन लाल पटेल को मुंगेली का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा, रामेश्वर जायसवाल को समग्र शिक्षा जांजगीर-चांपा में जिला मिशन समन्वयक के पद पर प्रतिनियुक्ति दी गई है।

    उपेंद्र कुमार देवांगन को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, संदीप कुमार पांडे को बिलासपुर, शिव कुमार गेंदले को बलौदाबाजार-भाटापारा और पुरूषोत्तम लाल साहू को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं योगदास साहू को प्रतिनियुक्ति पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाईट), खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में प्राचार्य के पद पर पदस्थ किया गया है। यह सभी तबादले और पदस्थापनाएं तत्काल प्रभाव से लागू की गई हैं।

    देखें पूरी सूची:-

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बिहान योजना ने दिया आजीविका का सहारा,मुर्गी पालन से दंतेवाड़ा की रामबती ने कमाए 25 हजार रुपये

    September 9, 2026

    जांजगीर-चांपा: हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने 20 हजार का जुर्माना भी लगाया

    September 9, 2026

    मनी लॉन्ड्रिंग केस में कर्नाटक मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद बेटी प्रियंका के ठिकानों पर ED की छापेमारी

    September 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.