Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़:कन्या भोज करने के लिए अपने घर से निकली बच्ची की रेप के बाद हत्या, कोर्ट ने आरोपी चाचा को सुनाई मृत्यु दंड की सजा…
    • छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़-केंद्रीय विद्युत मंत्रालय से निर्देश जारी, स्मार्ट मीटर लगाना अनिवार्य
    • छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, 16 सितंबर का वेदर अपडेट जारी…
    • जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • नवा रायपुर के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को मिली नई पहचान
    • राज्यपाल श्री रमेन डेका, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सपरिवार देखी फिल्म ‘हनुमान अंश’
    • अधिक दर पर शराब बेचने वालों पर शिकंजा
    • जनकल्याण और जनभागीदारी का व्यापक अभियान बने ‘सेवा संकल्प अभियान’ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, September 11
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»तमिलनाडु विधानसभा उपचुनाव : TVK ने किया उम्मीदवारों का ऐलान, AIADMK छोड़कर पार्टी में आए दोनों नेताओं पर लगाया दांव
    मुख्य समाचार

    तमिलनाडु विधानसभा उपचुनाव : TVK ने किया उम्मीदवारों का ऐलान, AIADMK छोड़कर पार्टी में आए दोनों नेताओं पर लगाया दांव

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पार्टी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने गुरुवार को मदुरांतकम और धारापुरम विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए। दोनों उम्मीदवार TVK के नेतृत्व वाले सेक्युलर सोशल जस्टिस गठबंधन की ओर से चुनाव लड़ेंगे।

    TVK ने मरगाथम कुमारवेल और पी. सत्यबामा को उम्मीदवार बनाया है। दोनों नेता TVK के व्हिसल चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ेंगे। विजय ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से दोनों सीटों पर एकजुट होकर काम करने और ऐतिहासिक जीत हासिल करने की अपील की है।

    AIADMK के टिकट पर जीते थे दोनों उम्मीदवार

    मरगाथम कुमारवेल और पी. सत्यबामा के उम्मीदवार बनाए जाने की सबसे खास बात यह है कि दोनों पिछले विधानसभा चुनाव में AIADMK के दो पत्ती चुनाव चिह्न पर चुनाव जीते थे। उस चुनाव में दोनों ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में DMK के उम्मीदवारों को हराया था। बाद में दोनों विधायकों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने 25 मई को विधानसभा अध्यक्ष जेसीडी प्रभाकर को अपना इस्तीफा सौंपा था। इसके कुछ समय बाद दोनों TVK में शामिल हो गए। दोनों नेताओं के इस्तीफे के बाद ही मदुरांतकम और धारापुरम सीटों पर उपचुनाव की स्थिति बनी। अब TVK ने इन्हीं दोनों नेताओं को दोबारा मैदान में उतारकर बड़ा राजनीतिक दांव खेला है।

    TVK के नेतृत्व में लड़ेगा गठबंधन

    TVK इन दोनों सीटों पर अकेले चुनाव नहीं लड़ रही है। पार्टी के नेतृत्व में सेक्युलर सोशल जस्टिस गठबंधन बनाया गया है। गठबंधन में शामिल दलों के नेताओं ने बुधवार को बैठक कर गठबंधन के नाम और चुनावी रणनीति को लेकर औपचारिक सहमति जताई। इस बैठक में कांग्रेस, एमडीएमके, वीसीके और आईयूएमएल समेत गठबंधन के सहयोगी दलों के नेता शामिल हुए। सभी दलों ने दोनों विधानसभा सीटों पर TVK के उम्मीदवारों को समर्थन देने और मिलकर चुनाव प्रचार करने की बात कही।

    विजय ने कार्यकर्ताओं की अपील

    उम्मीदवारों के ऐलान के बाद विजय ने पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से दोनों सीटों पर पूरी ताकत के साथ चुनाव अभियान चलाने की अपील की है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एक ही लक्ष्य के साथ काम करने और ऐतिहासिक जीत हासिल करने का आह्वान किया।

    इस्तीफा देकर TVK में आए थे छह AIADMK विधायक

    मरगाथम कुमारवेल और पी. सत्यबामा उन छह AIADMK विधायकों में शामिल हैं, जिन्होंने अपने पद से इस्तीफा देने के बाद राजनीतिक पाला बदला था। दोनों ने इस्तीफे के बाद TVK का दामन थामा। दोनों नेताओं ने सचिवालय में लोक निर्माण मंत्री आधव अर्जुन से मुलाकात के बाद TVK में शामिल होने का फैसला किया था। उनके इस्तीफे के बाद ही मौजूदा उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई।

    अब TVK ने दोनों पूर्व AIADMK विधायकों को उसी विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतार दिया है जहां वे पहले AIADMK के उम्मीदवार के तौर पर जीत चुके हैं। इससे उपचुनाव की राजनीतिक लड़ाई और दिलचस्प हो गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कुडासन में स्लैब गिरने से घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री

    September 10, 2026

    हरदोई से भागे, लखनऊ में रचाई शादी… फिर गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 101 में लगा ली फांसी

    September 10, 2026

    लाल किला ब्लास्ट की चार्जशीट में कई खुलासे?, जूते में बम का रिमोट छिपाने से लेकर यूरिन जमा करने तक…

    September 10, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.