Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • डॉलर की बादशाहत पर चोट, ट्रंप की चिढ़ और ब्रिक्स का महा-गठबंधन
    • शिकायत से समाधान तक: सीएम हेल्पलाइन ने 24 घंटे में लौटाई ग्रामीणों की पेयजल सुविधा
    • बैगलेस डे पर विद्यालयों में स्वच्छता, रचनात्मकता और खेल गतिविधियों से बच्चों ने सीखा व्यावहारिक जीवन कौशल
    • सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने प्रदेशभर में तैयारियां तेज
    • ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, मुख्यमंत्री निवास में उल्लास से मना तीजा-पोरा तिहार
    • ब्रिक्स घोषणापत्र में पहलगाम हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत
    • जांजगीर- चांपी की बेटी ने फतह किया माऊंट एवरेस्ट
    • खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, September 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»दंतेवाड़ा में ‘राष्ट्रीय पोषण माह’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    छत्तीसगढ़

    दंतेवाड़ा में ‘राष्ट्रीय पोषण माह’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चित्र प्रदर्शनी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से दिया पोषण और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश

    दंतेवाड़ा – केंद्रीय संचार ब्यूरो, रायपुर, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ‘राष्ट्रीय पोषण माह’ के अंतर्गत शासकीय महेंद्र कर्मा कन्या महाविद्यालय, दंतेवाड़ा में चित्र प्रदर्शनी एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, युवाओं एवं आमजन को संतुलित आहार, पोषण, स्वच्छता, मानसिक स्वास्थ्य और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना तथा कुपोषण की रोकथाम के लिए जनभागीदारी को बढ़ावा देना था।

    कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्या श्रीमती अर्चना झा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या, स्वच्छता, मानसिक स्वास्थ्य और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने छात्राओं से पौष्टिक आहार अपनाने, जंक फूड से बचने, नियमित व्यायाम करने तथा परिवार एवं समाज में पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

    जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्रीमती तनुजा बेलसरिया एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की अधिकारी श्रीमती उषा किरण ने बच्चों, किशोरियों एवं महिलाओं के लिए पोषण के महत्व पर जानकारी दी। उन्होंने संतुलित एवं पौष्टिक आहार, एनीमिया से बचाव, कुपोषण की पहचान एवं रोकथाम तथा आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से उपलब्ध पोषण सेवाओं के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया। उन्होंने पोषण को परिवार और समुदाय की सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए दैनिक जीवन में पौष्टिक आहार एवं स्वस्थ आदतों को अपनाने पर जोर दिया।

    स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शुभम उइके ने आत्महत्या की रोकथाम, मानसिक स्वास्थ्य, तनाव एवं भावनात्मक चुनौतियों के प्रति जागरूकता तथा जरूरत पड़ने पर समय पर सहायता लेने के महत्व पर विद्यार्थियों को जानकारी दी।

    कार्यक्रम स्थल पर पोषण, स्वच्छता, स्वस्थ जीवनशैली एवं कुपोषण से बचाव पर आधारित चित्र प्रदर्शनी लगाई गई। विद्यार्थियों की सहभागिता बढ़ाने के लिए विषय आधारित रंगोली, चित्रकला, मेहंदी एवं क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। गीत एवं नाटक दल ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से पोषण एवं स्वास्थ्य जागरूकता पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विभाग द्वारा पुरस्कृत किया गया।

    कार्यक्रम के आयोजन में श्री राजेंद्र सिंह राज, कार्यक्रम अधिकारी, राष्ट्रीय सेवा योजना, शासकीय महेंद्र कर्मा कन्या महाविद्यालय, दंतेवाड़ा और राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्राओं का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा विद्यार्थियों, युवाओं एवं आमजन को चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से पोषण और स्वस्थ जीवनशैली से जुड़े महत्वपूर्ण संदेशों के प्रति जागरूक किया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    शिकायत से समाधान तक: सीएम हेल्पलाइन ने 24 घंटे में लौटाई ग्रामीणों की पेयजल सुविधा

    September 12, 2026

    बैगलेस डे पर विद्यालयों में स्वच्छता, रचनात्मकता और खेल गतिविधियों से बच्चों ने सीखा व्यावहारिक जीवन कौशल

    September 12, 2026

    सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने प्रदेशभर में तैयारियां तेज

    September 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.