Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • “सेवा_संकल्प_अभियान”
    • जल संरक्षण से जनभागीदारी तक, मल्हनिया जलाशय में गूंजा सेवा का संकल्प
    • सेवा संकल्प अभियान में बच्चों की रचनात्मक अभिव्यक्ति से गूंजा विकसित भारत का संदेश
    • प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से घरों की छतें बनीं ऊर्जा उत्पादन की इकाइयां, सरगुजा में 1,733 घरों में स्थापित हुए रूफटॉप सोलर संयंत्र
    • अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए 18.42 करोड़ रुपए का आवंटन जारी
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 20वें रोजगार मेले में युवाओं से होंगे रूबरू, रायपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू करेंगे नियुक्ति पत्र वितरण
    • महागामा में मानवाधिकार की आड़ में चल रही मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ फरार संचालक पवन तुरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
    • कौशल, रोजगार, स्टार्टअप और आधुनिक शिक्षा पर सरकार का जोर, 18 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, September 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»भारत ने तीसरे टी-20 मुकाबले में अफगानिस्तान को 127 रन से हराया, सीरीज 3-0 से की अपने नाम
    खेल

    भारत ने तीसरे टी-20 मुकाबले में अफगानिस्तान को 127 रन से हराया, सीरीज 3-0 से की अपने नाम

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज का शानदार अंदाज में समापन किया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए तीसरे और आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम ने 127 रन से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज में अफगानिस्तान का 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। यह अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 क्रिकेट में भारत की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले भारत ने 8 सितंबर 2022 को अफगान टीम को 101 रन से शिकस्त दी थी। हालांकि, टी20 में भारत की सबसे बड़ी जीत न्यूजीलैंड के खिलाफ है, जब 1 फरवरी 2023 को उसने कीवी टीम को 168 रन से शिकस्त दी थी।

    अभिषेक ने मचाया धमाल

    टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर 7 विकेट पर 221 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। दोनों ने पारी की शुरुआत से ही अफगान गेंदबाजों पर दबाव बना दिया और पहले विकेट के लिए 9.5 ओवर में 142 रन जोड़ दिए।

    अभिषेक ने महज 34 गेंदों पर 108 रन की तूफानी पारी खेली। उनके बल्ले से 11 छक्के और 9 चौके निकले। उन्होंने केवल 30 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जो किसी फुल मेंबर देश के बल्लेबाज का सबसे तेज शतक था।

    संजू सैमसन ने भी 35 गेंदों में 50 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने पारी को संभाला और 29 रन की उपयोगी पारी खेलते हुए टीम को 200 रन के पार पहुंचाने में योगदान दिया। अफगानिस्तान के लिए अजमतुल्लाह ओमरजई ने 2 विकेट लिए, जबकि राशिद खान और अब्दुल्ला अहमदजई को 1-1 सफलता मिली।

    सिर्फ 94 रन पर सिमटी अफगानिस्तान

    भारत से मिले 222 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 14.1 ओवर में 94 रन पर ऑलआउट हो गई। इब्राहिम जादरान ने 25 और रहमानुल्लाह गुरबाज ने 15 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 3.1 ओवर में 31 रन जोड़े।
    हालांकि, यह साझेदारी टूटते ही अफगानिस्तान की पारी बिखर गई। टीम ने 47 रन तक पहुंचते-पहुंचते अपने चार विकेट गंवा दिए। अजमतुल्लाह ओमरजई ने 17 और नूर उल रहमान ने 11 रन बनाकर 5वें विकेट के लिए 23 रन जोड़े, लेकिन इसके बाद भी टीम संभल नहीं सकी।

    नितीश रेड्डी ने 12वें ओवर में सिर्फ 1 रन देकर तीन विकेट चटकाए और अफगानिस्तान की पारी को निर्णायक झटका दिया। भारत की ओर से नितीश रेड्डी ने 25 रन देकर 3 विकेट लिए। रवि बिश्नोई ने भी 3 विकेट हासिल किए। अक्षर पटेल ने 3 ओवर में 9 रन देकर 2 विकेट झटके, जबकि जसप्रीत बुमराह और यश ठाकुर को 1-1 विकेट मिला।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    Rinku Singh-Priya Saroj Marriage: 4 दिसंबर को दुल्हन बनेंगी सपा सांसद

    September 16, 2026

    क्रिकेट बोर्ड नहीं, इस शख्स की वजह से बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप से हटा, जांच में बड़ा खुलासा

    September 16, 2026

    खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    September 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.