Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत जल स्रोतों की साफ-सफाई
    • सेवा की कहानी : पोषण पुनर्वास केंद्र से लौट रही बच्चों के चेहरे की मुस्कान
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मदकूद्वीप के प्राचीन मंदिरों में की पूजा-अर्चना
    • फूल लेकर आए नन्हे कदम, उप मुख्यमंत्री ने बच्चों को गोद में उठाया, बच्चों की मासूमियत ने जीता दिल
    • बस्तर में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, मूसलाधार बारिश से बाढ़ की स्थिति, प्रशासन ने संभाला मोर्चा
    • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पीएफआईसी की बैठक संपन्न
    • विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों का बदलता कल,नारायणपुर में पीएम-जनमन से कच्चे मकानों से पक्के आशियाने तक का सफर…
    • ‘वंदे मातरम्’ मां भारती की वंदना और राष्ट्रीय चेतना का स्वर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, September 26
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अजब गजब»3 दिन बर्फीले समंदर में मौत से अकेले लड़ा 15 साल का बच्चा, ऐसे बचाई जान…
    अजब गजब

    3 दिन बर्फीले समंदर में मौत से अकेले लड़ा 15 साल का बच्चा, ऐसे बचाई जान…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Viral News: अलास्का (Alaska) के बर्फीले बेरिंग सागर (Bering Sea) में जहां पानी का तापमान शून्य से नीचे रहता है. वहां 15 साल के लड़के की हिम्मत के आगे मौत भी घुटने टेक गई. अपनी पलटी हुई नाव पर बच्चा 3 दिन तक बिना कुछ खाए पिए बर्फीली लहरों के बीच जिंदगी की जंग लड़ता रहा. आखिरकार उस बच्चे को सुरक्षित बचा लिया गया है. जबकि उसके दो भाइयों के शव बरामद हुए हैं. 15 वर्षीय बच्चे के रेस्क्यू से जुड़ा वीडियो वायरल हो रहा है. बच्चे की इस हिम्मत की जमकर तारीफ हो रही है.

    3 दिन तक नाव से चिपका रहा लड़का

    US कोस्ट गार्ड के अनुसार, बर्फीले बेरिंग सागर में पलटी नाव पर 3 दिनों तक टिके रहे लड़के को बचा लिया गया है. नाव पलटने से उसके भाई और कजिन की मौत हो गई. जबकि 15 वर्षीय लड़का किसी तरह खुद को बचाते हुए पलटी नाव के ऊपर जाकर चिपक कर बैठ गया. मछली पकड़ने वाली नाव द नॉर्थवेस्ट एक्सप्लोरर के कैप्टन का कहना है कि लड़का करीब 3 दिनों तक नाव से चिपका रहा. एडम व्हाइट ने कहा कि वह बहुत हिम्मत वाला बच्चा है. 

    परिवार के सदस्यों द्वारा तीनों के लापता होने की सूचना देने के बाद कोस्ट गार्ड के विमानों और हेलीकॉप्टरों ने सोमवार सुबह नाव की तलाश शुरू की.

    सेंट लॉरेंस द्वीप से निकला था ग्रुप

    AP न्यूज एजेंसी के अनुसार, अधिकारियों ने तीनों के नाम ज़ाहिर नहीं किए. कोस्ट गार्ड ने बताया कि यह ग्रुप बीते शुक्रवार को सेंट लॉरेंस द्वीप (Saint Lawrence Island) से निकला था और रविवार सुबह लौटने की योजना बना रहा था. कोस्ट गार्ड ने कहा कि सोमवार सुबह उसके एक एयर क्रू ने लड़के को देखा और “द नॉर्थवेस्ट एक्सप्लोरर” से संपर्क करने से पहले एक राफ़्ट और ज़रूरी सामान नीचे गिराया. रेस्क्यू ऑपरेशन के वीडियो में लड़का चमकीली पीली जैकेट पहने पलटी हुई नाव के ऊपर घुटनों के बल बैठा दिखाई दे रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    भारतीय वायुसेना छोड़कर कपड़े बेचने लगी महिला अफसर, बोलीं- ‘ये मेरी मर्जी नहीं थी’

    September 25, 2026

    4 महीने के बच्चे को सुलाने के लिए हनुमान चालीसा सुनाती है चीनी महिला

    September 24, 2026

    कनाडा में डेलॉइट की नौकरी छोड़कर वापस इंडिया आ रही महिला, बोलीं…

    September 22, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.